रांची: झारखंड चुनाव को लेकर लोकसभा के प्रतिपक्ष के नेता, राहुल गांधी 08 नवम्बर को झारखंड आएंगे। उनके आगमन की जानकारी प्रदेश कार्यालय द्वारा दी गयी। बता दें 8 नवंबर को राहूल सुबह 11 बजे नई दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची आयेंगे और दो विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें उनकी पहली जनसभा सिमडेगा के गांधी मैदान में अप. 12 बजकर 10 मिनट पर आयोजित होगा। वहीं इसके बाद दूसरा दोपहर 01:45 बजे लोहरदगा में बीएस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत लोहरदगा से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आयेंगे और दोपहर 03:15 बजे स्पेशल विमान से रांची से दिल्ली के लिए वापस लौट जाएंगे।
भारत-पाक तनाव का असर विमान सेवा पर, पटना एयरपोर्ट से 6 उड़ानें 10 मई तक रद्द – हाई अलर्ट में पूरा एयरपोर्ट परिसर
पटना। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब देश की विमान सेवाओं पर भी दिखने लगा है।...