रांची: सीएम हेमंत सोरेन के प्रस्तावक रहें मंडल मुर्मु को बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद सर काट देने की धमकी दी गयी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी में शामिल हुए वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू को गृह मंत्रालय ने एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है। मालूम हो कि सीएम सह बरहेट विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन के प्रस्तावक 4 नवंबर को मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं मंडल के इस प्रकार जेएमएम त्याग देने पर दो दिन बाद छह नवंबर को सेल्स एंड सर्विस नामक व्हाट्सएप ग्रुप में मंडल मुर्मू का सिर काटने पर 50 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गयी थी। इसका स्क्रीनशॉट वायरल होते ही दुमका पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मंडल मुर्मू ने राज्य और केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग की थी, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है।
Bihar Land Survey: 2026 तक हर किसान को मिलेगा यूनिक खाता नंबर
Bihar Land Survey: बिहार सरकार ने राज्य के सभी भूमि स्वामियों (Land Owners) के लिए एक क्रांतिकारी पहल की है।...