• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

राहुल बाबा खटाखट-खटाखट घोषणाएं करते हैं, जो पूरी नहीं होती, लेकिन मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है: अमित शाह

November 12, 2024
Tejaswi Yadav addressing Divyang Sammelan in Bihar RJD leader Tejaswi Yadav promises jobs for disabled in Bihar Divyang Mitra scheme for every Panchayat in Bihar

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: हर पंचायत में दिव्यांग मित्र की नियुक्ति, 15 बड़े वादे

July 2, 2025
"Massive fire breaks out at Caelium restaurant in Danapur" "Firefighters trying to control blaze at Ashiana Mahendra Enclave" "Thick smoke rising from the building in Danapur" "Emergency vehicles at the fire accident site" "Panicked crowd gathered near the burning complex"

दानापुर में लग्जरी रेस्टोरेंट में भीषण आग, कई लोग फंसे – रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

July 2, 2025
Ola, Uber, Rapido का किराया बढ़ा.. केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

Ola, Uber, Rapido का किराया बढ़ा.. केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

July 2, 2025
बिहार की जनता अब जाग चुकी है.. राजनाथ सिंह ने लालू-कांग्रेस पर साधा निशाना

बिहार की जनता अब जाग चुकी है.. राजनाथ सिंह ने लालू-कांग्रेस पर साधा निशाना

July 2, 2025
"Defence Minister Rajnath Singh addressing BJP workers in Bihar" "BJP state executive meeting in Bihar" "PM Modi's leadership praised by Rajnath Singh" "BJP party workers discussion session" "Political rally in Bihar with BJP leaders"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार BJP कार्यसमिति में दिया मजबूत संदेश, कहा- “हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी”

July 2, 2025
मंच पर कुर्सी नहीं मिली तो नाराज़ हो गये अश्विनी चौबे.. बिहार BJP कार्यसमिति की बैठक से भागे !

मंच पर कुर्सी नहीं मिली तो नाराज़ हो गये अश्विनी चौबे.. बिहार BJP कार्यसमिति की बैठक से भागे !

July 2, 2025
पाप का घड़ा भर चुका है.. देश की जनता के हाथों होगा न्याय : रोहिणी आचार्य

बिहार में जाति पूछकर थानेदार ने ई-रिक्शा चालक को पीटा.. रोहिणी आचार्य ने कहा- राक्षसराज तांडव जारी

July 2, 2025
"Babulal Marandi addressing media on Hool Diwas incident" "Police lathicharge during tribal protest in Bhognadih" "Hemant Soren government faces criticism" "Historical Santal rebellion memorial in Jharkhand" "Political tension in Jharkhand assembly"

झारखंड में हूल दिवस हिंसा: बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को ‘जनरल डायर’ बताया

July 2, 2025
नई दिल्ली हादसे पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख… मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा

जेडीयू के मुस्लिम नेता नीतीश कुमार से नाराज़.. जायेंगे तेजस्वी यादव के साथ !

July 2, 2025
लालू यादव ने मोदी-नीतीश को बना दिया डिलीवरी बॉय.. !बोले- बिहार की गलियों में देखे गये

लालू यादव ने मोदी-नीतीश को बना दिया डिलीवरी बॉय.. !बोले- बिहार की गलियों में देखे गये

July 2, 2025
पटना की सड़कों पर गूंजा ‘डोमिसाइल नहीं तो वोट नहीं’.. छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

पटना की सड़कों पर गूंजा ‘डोमिसाइल नहीं तो वोट नहीं’.. छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

July 2, 2025
70% मुस्लिम आबादी वाले देश कजाकिस्तान में हिजाब बैन.. फैसले पर विवाद

70% मुस्लिम आबादी वाले देश कजाकिस्तान में हिजाब बैन.. फैसले पर विवाद

July 2, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

राहुल बाबा खटाखट-खटाखट घोषणाएं करते हैं, जो पूरी नहीं होती, लेकिन मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है: अमित शाह

by
November 12, 2024
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

झरिया: गृहमंत्री अमित शाह ने आज झारिया के आवाम को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरूआत में उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के महान नेता मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि है। मालवीय जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान दिया और साथ ही बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना भी की। मैं आज मालवीय जी को प्रणाम करके आप सबकी ओर से श्रद्धांजलि देता हूं। इसके बाद शाह ने जनता से कहा कि आने वाली 20 तारीख को आप सभी को वोट देना है। आपका एक एक वोट झारखंड का भविष्य तय करने वाला है। आपका एक वोट तय करेगा कि खुद को करोड़पति-अरबपति बनाने वाला JMM चाहिए, या गरीब माताओं को लखपति दीदी बनाने वाली नरेन्द्र मोदी की सरकार आपको चाहिए। यहां कांग्रेस और JMM के नेताओं से करोडों रुपये पकड़े गए हैं, ये सारे पैसे झरिया और धनबाद के युवाओं और माताओं-बहनों के हैं। आप भाजपा की सरकार बना दीजिए, हम इन करोडों रुपये लूटने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे।

झारखंड के गरीब आदिवासियों का, पिछड़ा वर्ग का और युवाओं का जो रुपया उन्होंने लुटा है, उसकी पाई-पाई उनसे वसूल करके झारखंड की तिजोरी में जमा की जाएगी। राहुल बाबा खटाखट-खटाखट घोषणाएं करते हैं, जो पूरी नहीं होती। अब आप भी ना बोल रहे हैं और राहुल बाबा की पार्टी के अध्यक्ष खड़गे जी भी कह रहे हैं कि कुछ पूरा नहीं होने वाला। लेकिन मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है। एक-एक गारंटी को पूरा करने का काम हम करेंगे। कांग्रेस आरक्षण विरोधी पार्टी है। ये देश के पिछड़ों, दलितों का आरक्षण समाप्त करके मुसलमानों को देना चाहते हैं। आप चिंता मत कीजिये, जब तक मोदी जी की सरकार है तब तक ऐसा नहीं होने देंगे।बीते 10 वर्षों में पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के गरीबों के लिए ढेर सारे काम किए हैं।

हर ​गरीब के घर तक शौचालय पहुंचाया, गैस का सिलेंडर पहुंचाया, घर दिया, बिजली पहुंचाई, पीने का पानी पहुंचा रहे हैं और प्रतिमाह मुफ्त राशन भी पहुंचा रहे हैं। हमारा झारखंड, देश का सबसे समृद्ध राज्य है, लेकिन यहां की जनता समद्ध नहींं है, क्योंकि यहां विकास का काम होता ही नहीं है। मैं आपसे आज वादा करके जाता हूं, भाजपा की सरकार बना दो, झारखंड के साथ झारखंडियों को भी हम समृद्ध बनाएंगे। जेएमएम और राहुल बाबा ने देश को जातियों में बांटने का ​काम किया है। जबकि मोदी जी ने देश की सिर्फ चार जातियों गरीब, महिला, युवा व किसानों को ही प्राथमिकता दी है। मैं आपसे ये कहने आया हूं, आप भाजपा की सरकार बना दो जनता के करोड़ों रुपए लूटने वालों को हम उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। कांग्रेस आरक्षण विरोधी पार्टी है। अमित शाह ने पुन: दोहराया ये देश के पिछड़ों, दलितों का आरक्षण समाप्त करके मुसलमानों को देना चाहते हैं। आप चिंता मत कीजिए, जब तक मोदी जी की सरकार है तब तक हम ऐसा नहीं होने देंगे। ये लोग (जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी) एक झूठ फैला रहे हैं कि UCC आएगा, तो आदिवासियों को परेशानी होगी। हमने तय किया है कि झारखंड में UCC तो जरूर आएगा और घुसपैठ को रोकने के लिए आएगा, लेकिन हमारे आदिवासियों को UCC के दायरे से बाहर रखा जाएगा, उन पर UCC का कोई असर नहीं होगा।

भाजपा जो वादे करती है, उसे पूरा करती है। अभी-अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी को कहना पड़ा कि वादे ऐसे करो, जो पूरे हो सकें। कर्नाटक में, हिमाचल में, तेलंगाना में कांग्रेस ने वादे किए, जो पूरे नहीं हो सके। बता दें आज झारिया में अपने भाषण के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही कोयला तस्करी, व्यापारियों से रंगदारी वसूली व हत्या का सामाज्य समाप्त कर दिया जाएगा। मालूम हो कि अमित धनबाद जिले की झरिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के समर्थन में जियलगोड़ा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं के लिए गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 2100 भेजने, 500 रुपए में गैस सिलेंडर और साल में 2 गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की, साथ ही महिलाओं के नाम से 50 लाख रुपए तक की जमीन खरीदने पर एक रुपया में रजिस्ट्री का नियम फिर से लागू करने का वादा किया।

Related Post

Tejaswi Yadav addressing Divyang Sammelan in Bihar RJD leader Tejaswi Yadav promises jobs for disabled in Bihar Divyang Mitra scheme for every Panchayat in Bihar

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: हर पंचायत में दिव्यांग मित्र की नियुक्ति, 15 बड़े वादे

July 2, 2025
"Massive fire breaks out at Caelium restaurant in Danapur" "Firefighters trying to control blaze at Ashiana Mahendra Enclave" "Thick smoke rising from the building in Danapur" "Emergency vehicles at the fire accident site" "Panicked crowd gathered near the burning complex"

दानापुर में लग्जरी रेस्टोरेंट में भीषण आग, कई लोग फंसे – रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

July 2, 2025

Ola, Uber, Rapido का किराया बढ़ा.. केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

July 2, 2025

बिहार की जनता अब जाग चुकी है.. राजनाथ सिंह ने लालू-कांग्रेस पर साधा निशाना

July 2, 2025

हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद भष्टाचार में डूबे कांग्रेस, झामुमो और राजद नेताओं को जेल भेजा जाएगा।. हेमंत सरकार में गरीब आदिवासियों के पैसे लूटे गए। किसी के घर 350 करोड़ रुपए मिलते हैं, तो किसी के पास 35 करोड़। ये सारे पैसे झारखंड की गरीब जनता के हैं। भाजपा की सरकार बनते ही भष्टाचार के पैसे इन भ्रष्ट नेताओं से लेकर प्रदेश के खजाने में डाला जाएगा। हेमंत सरकार ने मनरेगा का पैसा लूटा है, सेना की जमीन भी लूट ली। भ्रष्टाचार में डूबे लोगों और भू-माफिया, पेपर लीक माफिया को भाजपा की सरकार उल्टा लटकाकर सीधा कर देगी। उन्होंने लोगों से झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि झारखंड में घुसपैठ बड़ी समस्या है। बंगलादेशी रोहिंग्या मुसलमान यहां आकर 2-3 हिंदू लड़कियों से शादी करते हैं और उनकी जमीन हड़प लेते हैं। हमारी सरकार बनने पर घुसपैठियों को झारखंड से बाहर खदेड़ दिया जाएगा। इधर कश्मीर के मामले पर शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने वहां से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया। अब राहुल बाबा की चार पीढ़ियां भी उसे फिर से बहाल नहीं कर पाएंगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित, आदिवासी व पिछड़ा विरोधी है। कांग्रेस आरक्षण को समाप्त कर मुसलमानों को आरक्षण देने में जुटी है। कांग्रेस की सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे को 75 वर्षों तक लटकाये रखा। केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। काशी में विश्वनाथ मंदिर का कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया। अब सोमनाथ मंदिर को सोने से सजाया जा रहा है। बताते चलें कि सभा को भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने भी संबोधित किया। बता दे दूसरे चरण के प्रचार में बीजेपी प्रत्याशी रागिनी सिंह के समर्थन में गृमंत्री अमित शाह ने जनता से वोट की अपील की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।

Share196Tweet123

Related Posts

Tejaswi Yadav addressing Divyang Sammelan in Bihar RJD leader Tejaswi Yadav promises jobs for disabled in Bihar Divyang Mitra scheme for every Panchayat in Bihar

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: हर पंचायत में दिव्यांग मित्र की नियुक्ति, 15 बड़े वादे

by Pawan Prakash
July 2, 2025
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के युवा नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के दिव्यांग समुदाय के लिए एक बड़ी घोषणा करते...

"Massive fire breaks out at Caelium restaurant in Danapur" "Firefighters trying to control blaze at Ashiana Mahendra Enclave" "Thick smoke rising from the building in Danapur" "Emergency vehicles at the fire accident site" "Panicked crowd gathered near the burning complex"

दानापुर में लग्जरी रेस्टोरेंट में भीषण आग, कई लोग फंसे – रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

by Pawan Prakash
July 2, 2025
0

पटना के दानापुर इलाके में आशियाना महेंद्र एनक्लेव कॉम्प्लेक्स स्थित Caelium रेस्टोरेंट में आज भीषण आग लग गई। घटना सगुना खगौल रोड पर स्थित...

Ola, Uber, Rapido का किराया बढ़ा.. केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

Ola, Uber, Rapido का किराया बढ़ा.. केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

by RaziaAnsari
July 2, 2025
0

सरकार ने देशभर में उबर, ओला और रैपिडो (Ola, Uber, Rapido ) जैसे कैब एग्रीगेटर्स को राहत देते हुए उन्हें...

बिहार की जनता अब जाग चुकी है.. राजनाथ सिंह ने लालू-कांग्रेस पर साधा निशाना

बिहार की जनता अब जाग चुकी है.. राजनाथ सिंह ने लालू-कांग्रेस पर साधा निशाना

by RaziaAnsari
July 2, 2025
0

बिहार चुनाव से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना के दौरे पर हैं। इस दौरान BJP की बड़ी बैठक का...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
Tejaswi Yadav addressing Divyang Sammelan in Bihar RJD leader Tejaswi Yadav promises jobs for disabled in Bihar Divyang Mitra scheme for every Panchayat in Bihar

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: हर पंचायत में दिव्यांग मित्र की नियुक्ति, 15 बड़े वादे

July 2, 2025
"Massive fire breaks out at Caelium restaurant in Danapur" "Firefighters trying to control blaze at Ashiana Mahendra Enclave" "Thick smoke rising from the building in Danapur" "Emergency vehicles at the fire accident site" "Panicked crowd gathered near the burning complex"

दानापुर में लग्जरी रेस्टोरेंट में भीषण आग, कई लोग फंसे – रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

July 2, 2025
Ola, Uber, Rapido का किराया बढ़ा.. केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

Ola, Uber, Rapido का किराया बढ़ा.. केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

July 2, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.