रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने माननीय प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी जी को झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती की बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनजाति समाज के गौरव और सम्मान केलिए समर्पित है। श्री मरांडी ने कहा कि दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदलकर भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखना, धरती आबा को सच्ची श्रद्धांजलि है। कहा कि विपक्ष ने दशकों तक झारखंड के आदिवासी वीर सपूतों की विरासत को अनदेखा किया। हमारे जननायकों के गौरवशाली इतिहास को दबाने का प्रयास किया गया।लेकिन अब, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन और बिरसा मुंडा जी के योगदान को राष्ट्रव्यापी पहचान मिलना, हमारे आदिवासी समाज के सम्मान का प्रतीक है। आज देश का हर बच्चा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरक गाथा से परिचित होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री जी का झारखंड की जनता एवं जनजाति समाज की ओर से आभार प्रकट किया।
“मौलाना का मतलब विद्वान होता है”: वक्फ बिल विवाद पर तेजस्वी यादव ने BJP को दिया करारा जवाब
बिहार की राजनीति में एक नया विवाद छिड़ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राजद नेता तेजस्वी यादव को 'मौलाना' कहकर...