• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

क्या गुलाम अहमद मीर के बयान से सहमत हैं कांग्रेस नेता, झारखंड में अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा: शिवराज सिंह चौहान

November 15, 2024

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 1, 2025
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

July 1, 2025
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

July 1, 2025
पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

July 1, 2025
लीची म्यूजिक का पहला गाना लॉन्च.. “हिरोइन हई हम” ने मचाया धमाल, अंकुश राजा की धमाकेदार परफॉर्मेंस

लीची म्यूजिक का पहला गाना लॉन्च.. “हिरोइन हई हम” ने मचाया धमाल, अंकुश राजा की धमाकेदार परफॉर्मेंस

July 1, 2025
तेजस्वी यादव ने बीजेपी को ‘छपरी, टपोरी और लफुआ’ बताया.. कहा- मुझे नमाजवादी और मौलाना कहते हैं

तेजस्वी यादव ने बीजेपी को ‘छपरी, टपोरी और लफुआ’ बताया.. कहा- मुझे नमाजवादी और मौलाना कहते हैं

July 1, 2025
बिहार प्रशासनिक सेवा के इन 43 अधिकारियों को सरकार ने जारी किया शो-कॉज नोटिस.. लापरवाही पड़ी भारी

बिहार में कई वरिष्ठ IAS अफसरों का ट्रांसफर.. मिला अतिरिक्त प्रभार

July 1, 2025
भागलपुर में मजबूत हुए मुकेश सहनी.. टुनटुन साह और पूर्व मेयर सीमा साह VIP में शामिल

भागलपुर में मजबूत हुए मुकेश सहनी.. टुनटुन साह और पूर्व मेयर सीमा साह VIP में शामिल

July 1, 2025
मोकामा गोलीकांड: सोनू को हाईकोर्ट से राहत.. जमानत मंजूर, मोनू अब भी फरार

मोकामा गोलीकांड: सोनू को हाईकोर्ट से राहत.. जमानत मंजूर, मोनू अब भी फरार

July 1, 2025
10 गाड़ी में नारा लगाने वाले साथ घूमते हैं.. मांझी ने चिराग की लोकप्रियता की खोली पोल

सिर्फ दलित नहीं, सबके नेता बनो.. जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान को दे दी नसीहत

July 1, 2025
कल से 5 देशों की यात्रा पर जायेंगे PM मोदी.. पहली बार घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद जाएंगे

कल से 5 देशों की यात्रा पर जायेंगे PM मोदी.. पहली बार घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद जाएंगे

July 1, 2025
Bihar Transfer-Posting : राजस्व सेवा के 65 अधिकारी बनाये गये अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी

Bihar Transfer-Posting : राजस्व सेवा के 65 अधिकारी बनाये गये अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी

July 1, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 1, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

क्या गुलाम अहमद मीर के बयान से सहमत हैं कांग्रेस नेता, झारखंड में अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा: शिवराज सिंह चौहान

by
November 15, 2024
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रातः 11 बजे देवघर में पत्रकार वार्ता की और झारखंड की पाकुड़ विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम के समर्थन में रोड-शो किया और लिट्टीपाड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बाबूधन मुर्मू के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, झारखंड की ये पवित्र धरती, भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मुंडा जी, वीर तेलंगा खड़िया, वीर बुधु भगत जी की धरती है। इन अमर शहीदों ने इस धरती में जल, जंगल, जमीन, जनजातीय अस्मिता, माटी और रोटी को बचाने की हमेशा कोशिश की है। धरती आबा ने जिस माटी को बचाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया वो पवित्र धरती आज फिर संकट में है। आदिवासी भाई-बहनों के जल, जमीन और जंगल पर अवैध घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं। बेटी और बहनों की अस्मिता के साथ खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि, ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, इस चुनाव में केवल सत्ता पाने के लिए नहीं हो रहा है बल्कि इस चुनाव में झारखंड की माटी, बेटी और रोटी दांव पर लगी हुई है और झारखंड में माटी, बेटी, रोटी केवल भारतीय जनता पार्टी ही सुरक्षित करेगी।

घुसपैठियों को 450 में सिलेंडर, कांग्रेस जवाब दें

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस के झारखंड प्रदेश के प्रभारी गुलाम अहमद मीर कह रहे हैं कि, कांग्रेस की सरकार अगर बनी तो घुसपैठियों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। जब भाजपा घुसपैठियों की बात करती हैं तो कांग्रेस, जेएमएम कहते हैं कि, भाजपा घुसपैठियों को मुद्दा बना रही है, लेकिन उनके प्रदेश प्रभारी कह रहे हैं कि, हम घुसपैठियों को 450 रुपए में गैस का सिलेंडर देंगे। इस बयान से दो बातें स्पष्ट होती हैं। पहला झारखंड में घुसपैठिए हैं और दूसरा घुसपैठिए कांग्रेस, जेएमएम के वोट बैंक हैं। ये लोग घुसपैठियों के वोट सुरक्षित करने के लिए 450 रुपए में उन्हें गैस सिलेंडर देंगे। हैरान करने वाली बात तो ये है कि, अब तक भी कांग्रेस और जेएमएम के किसी नेता ने प्रदेश प्रभारी के इस बयान का खंडन नहीं किया है। श्री चौहान ने कहा कि, मैं कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खड़गे जी से जवाब चाहता हूँ, जवाब दें कि, क्या वो अपने नेता गुलाम अहमद मीर के बयान से सहमत हैं। क्या अवैध घुसपैठियों का पालन-पोषण कांग्रेस का एजेंडा है। क्या झारखंड के संसाधनों पर घुसपैठियों का अधिकार है। क्या आदिवासियों की जमीन छीनने वाले माताओं, बहनों और बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले घुसपैठियों के साथ कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन है। क्या सत्ता पाने की हवस में जेएमएम, कांग्रेस झारखंड की माटी, बेटी, रोटी को अवैध घुसपैठियों के पास गिरवी रख देगी। क्या इंडी गठबंधन ने वोट के बदले अवैध घुसपैठियों के साथ कोई सौदेबाजी की है। जेएमएम और कांग्रेस जवाब दें, झारखंड की जनता जवाब चाहती है।

संथाल परगना में डेमोग्राफी चेंज

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज संथाल परगना की हालत देखिए, देखते ही देखते कैसे डेमोग्राफी चेंज हो गई है। यहां आदिवासी अल्पसंख्यक हो गए। जिस माटी, बेटी, रोटी के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने “उलगुलान” क्रांति का आह्वान किया था, आज उस माटी, बेटी, रोटी पर घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं। संथाल परगना में 44% आदिवासी थे, ऑन रिकार्ड ये केवल 28 % रह गए हैं। पाकुड़ में आज आदिवासी समाज अल्पसंख्यक हो गया, दो तिहाई दूसरे लोग वहां बस गए। पाकुड़ के जिकर हट्टी स्थित संथाली टोला और माल पहाड़िया गांव में अनुसूचित जनजाति का कोई सदस्य नहीं बचा है, आखिर वहां के भूमि पुत्र कहां गए, वहां के आदिवासी कहां गए। उनके घरों पर जमीनों पर आज किसका कब्जा है। संथाल परगना में वीर सिद्धो कान्हू की जन्मभूमि, भोगनाडीह गांव को मिलाकर अब केवल 500 आदिवासी बचे हैं, जबकि 1500 से ज्यादा जनसंख्या घुसपैठियों की हो गई। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में केवल 12 से 13% आदिवासी बचे हैं। परगना की वीरभूमि भोगनाडीह में कई पक्के मकान मिलेंगे जिनपर जेएमएम का झंडा लहरा रहा है, इनमें से अधिकतर मकान, बांग्लादेशी घुसपैठियों के हैं।

बांग्लादेशी घुसपैठियों को मदरसों में पनाह

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आदिवासी समाज के हितों की रक्षा करने की बात करने वाली जेएमएम सरकार दरअसल घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। श्री चौहान ने कहा कि, झारखंड के खुफीया विभाग की चिट्ठी कह रही है कि, बांग्लादेशी घुसपैठिए लगातार आ रहे हैं, उन्हें मदरसों में पनाह दी जा रही है। इसके बाद उनके नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाए जा रहे हैं। उनके आधार कार्ड और राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। क्योंकि जेएमएम और कांग्रेस इन घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मानती हैं। विदेशी घुसपैठिए यहां आदिवासियों की जमीन लूट रहे हैं, बहु, बेटियों की अस्मत से खिलवाड़ कर रहे हैं और आदिवासी समाज का ताना-बाना बिगाड़ रहे हैं। रूबीका पहाड़िया और अंकिता सिंह जैसी हमारी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे शादी कर रहे हैं, उनके नाम पर जमीने खरीद रहे हैं और पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं। इतना ही नहीं बेटियों की निर्मम हत्या भी कर रहे हैं। ये लव जिहाद नहीं है तो क्या है..? शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड की माटी, बेटी और रोटी को बचाना भाजपा का संकल्प है। इसलिए झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा और कानून बनाकर आदिवासियों की जमीनें वापस लौटाई जाएगी।

Related Post

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 1, 2025
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

July 1, 2025

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

July 1, 2025

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

July 1, 2025

इंडी गठबंधन की सोच देशविरोधी

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस, जेएमएम और इंडी गठबंधन की सोच ही देशविरोधी है। इंडी गठबंधन के नेता हमेशा से ही भारत विरोधी लोगों का साथ देते आए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जेकेएलएफ आतंकी संगठन के मुखिया यासीन मलिक से प्रधानमंत्री आवास पर मुकाता की थी। बाद में यासीन मलिक को वायुसेना के सैनिकों की हत्या के मामले में कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई। जब जम्मू-कश्मीर पर आतंकी हमला हुआ था और भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। तब भी कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाली कांग्रेस देशभक्त कैसे हो सकती है। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी के राजनैतिक सलाहकार सैम पित्रोदा कहते हैं कि, ऐसे हमले तो होते रहते हैं, कुछ अंतकियों के कारण पूरे पाकिस्तान को सजा क्यों दी जा रही है। उनका पाकिस्तान प्रेम बाहर निकलने लगता है। ये सारे उदाहरण बताते हैं कि कांग्रेस ऐसी गतिविधियों का लगातार साथ देती हुई आई है। कांग्रेस, जेएमएम जैसे दलों से सावधान रहना आज बहुत जरूरी है।

हर बहन बनेगी आत्मनिर्भर

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हेमंत सोरेन ने झारखंड की महिलाओं के साथ भी धोखा किया है। पांच साल पहले महिलाओं को प्रति माह 2 हजार रूपए चूल्हा खर्च देने का वादा किया था, लेकिन 4 साल 10 महीने कुछ नहीं दिया और चुनाव आते ही बहनों के खाते में 1-1 हजार रूपए डाल दिए। हर महीने 2 हजार रूपए के हिसाब से एक साल का 24 हजार रूपए होता है और पांच साल का 1 लाख 20 हजार रूपए। महिलाओं के खाते में आए केवल 2 हजार रूपए। मतलब हेमंत सोरेन महिलाओं के हक के 1 लाख 18 रूपए डकार गए। शिवराज सिंह ने कहा कि, हमने सबसे पहले मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी और हर महीने बहनों के खाते में राशि डाल रहे हैं। ऐसे ही छत्तीसगढ़, माहाराष्ट्र, असम और उड़िसा में भी बहनों को अलग-अलग योजना के तहत सम्मान राशि दी जा रही है। श्री चौहान ने कहा कि, भाजपा की सरकार बनते ही उसी महीने से झारखंड की बहनों को भी गोगो दीदी योजना के तहत खाते में 2100 रूपए की राशि दी जाएगी। वहीं बहनों को रसोई गैस सिलेंडर केवल 500 रूपए में दिया जाएगा और त्योहार पर दो बार गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। महिला सशक्तिकरण भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है।

झारखंड के युवाओं को पूरा न्याय

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हेमंत सोरेन ने पांच साल पहले 5 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन युवाओं के हाथ निराशा ही लगी। 5 से 7 हजार रूपए बोरोजगारी भत्ता देने का भी वादा था, ना नौकरी मिली ना ही भत्ता। वहीं उत्पाद सिपाही भर्ती के नाम पर युवाओं को ऐसी दौड़, दौड़ाई कि, वो जिंदगी की जंग ही हार गए। पेपरलीक कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। शिवराज सिंह ने कहा कि, भाजपा की सरकार बनते ही पेपरलीक और सिपाही भर्ती मामले की जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा। वहीं श्री चौहान ने कहा कि, झारखंड के युवाओं को पूरा न्याय मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट की बैठक में खाली पड़े 2 लाख 87 हजार सरकारी पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। बाकायदा कैलेंडर बनाकर तय किया जाएगा कि, कब परीक्षा होगी, कब रिजल्ट आएगा और कब नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को अच्छी नौकरी की तैयारी के लिए दो सालों तक प्रति माह 2 हजार रूपए की राशि दी जाएगी ताकि वो माता-पिता पर बोझ ना बने और अच्छी नौकरी तलाश कर पाएं।

Share196Tweet123

Related Posts

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

by WriterOne
July 1, 2025
0

तरैया. बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है। इस प्रक्रिया के तहत मतदाताओं...

संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

by RaziaAnsari
July 1, 2025
0

बिहार की राजनीति में सीमांचल को लेकर बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

by RaziaAnsari
July 1, 2025
0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज पटना में महागठबंधन के नेताओं के स्थ मिलकर पीसी कर वोटर लिस्ट के पूर्ण...

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

by RaziaAnsari
July 1, 2025
0

मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया में छोटे शहरों के कलाकारों के लिए अपने लिए जगह बनाना किसी संघर्ष से कम...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 1, 2025
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

July 1, 2025
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

July 1, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.