दरभंगा के एक युवक की प्रेम प्रसंग में मुंबई में ह’त्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, युवक दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करता था, इसी बात से नाराज लड़की के परिजनों ने उसका म’र्डर कर दिया। इसके बाद श’व के 7 टुकड़े किए और फिर उसे बोरे में भरकर फेंक दिया। गुरुवार शाम को मुंबई पुलिस ने उसका श’व बरामद किया।
मृ’तक युवक की पहचान जिले के कन्हौली गांव का रहने वाले रघुनंदन पासवान उर्फ राघव पासवान(21) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी पहचान हाथ पर बने टैटू से की है। परिजनों को भी घटना की जानकारी मुंबई पुलिस की तरफ से दे दी गई है। मामले में पुलिस ने लड़की के भाई को गिरफ्तार किया है।
राघव की मां अंजू देवी ने बताया, ‘राघव 5 बच्चों में सबसे बड़ा था। वह बेनीपुर में एक दवा की दुकान में काम करता था। इसी दौरान 1 साल पहले पता चला की पड़ोस के इब्राहिमपुर गांव की एक लड़की से प्यार करता है, जो दूसरे धर्म की है। लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने कई बार राघव के पिता से इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन फिर भी राघव नहीं माना। वो लड़की से लगातार मिलता रहता था।’
मृ’तक की मां के अनुसार, ‘परेशान होकर प्रेमिका के घरवालों ने लड़की को मुंबई अपने रिश्तेदार के यहां भेज दिया। जब राघव को इसकी जानकारी हुई तो 31 अक्टूबर को वह भी अपने तीन दोस्तों के साथ मुंबई चला गया। आशीष पासवान, सुमित पासवान और गोलू पासवान ये तीनों दोस्त समस्तीपुर के रहने वाले थे।’ मृ’तक राघव की मां अंजू देवी का आरोप है कि मुंबई में ही उसके तीनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। जिसके बाद तीनों दोस्त ने लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद लडकी के परिजनों ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी।
अंजू देवी का कहना है कि लड़की के परिवार की 2 महिलाओं और 4 भाइयों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। वहीं, घटना के बाद राघव के परिजन शव लाने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। बहेड़ा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी ने बताया कि एक महीने पहले रघुनंदन के लापता होने की सूचना मिली थी, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने उन्हें अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।