• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

JLKM ने झारखंड में NDA की लंका लगाई, जयराम महतो बने महतो राजनीति के नए बादशाह

November 25, 2024
ओवैसी का ‘पहलगाम राग’.. कहा- बिहार में बांग्लादेशी-रोहिंग्या ढूंढ रहे हो लेकिन पहलगाम में आतंकी

ओवैसी का ‘पहलगाम राग’.. कहा- बिहार में बांग्लादेशी-रोहिंग्या ढूंढ रहे हो लेकिन पहलगाम में आतंकी

July 17, 2025
पीएम मोदी के दौरे से पहले वोटर सत्यापन पर कांग्रेस का तीखा हमला.. रागिनी नायक ने बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरा

पीएम मोदी के दौरे से पहले वोटर सत्यापन पर कांग्रेस का तीखा हमला.. रागिनी नायक ने बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरा

July 17, 2025
पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी.. कहा- मत पड़ो चन्दन मिश्रा हत्याकांड में

पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी.. कहा- मत पड़ो चन्दन मिश्रा हत्याकांड में

July 17, 2025
नई दिल्ली हादसे पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख… मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा

10 जिलों में वज्रपात से 19 लोगों की मौत.. मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये देने का CM नीतीश ने दिया निर्देश

July 17, 2025
17वीं बिहार विधानमंडल का अंतिम सत्र 21 जुलाई से.. स्पीकर नंद किशोर यादव ने की दलीय नेताओं के साथ बैठक

17वीं बिहार विधानमंडल का अंतिम सत्र 21 जुलाई से.. स्पीकर नंद किशोर यादव ने की दलीय नेताओं के साथ बैठक

July 17, 2025
Chirag Paswan with JP Nadda, Bihar crime news, Patna hospital shooting, LJP Ram Vilas leader

Chirag Paswan ने JP Nadda से मुलाकात कर पटना शूटआउट मामले में नीतीश सरकार को घेरा

July 17, 2025
जो पशुओं का चारा खा सकते हैं…RJD-कांग्रेस को लेकर बोले पीएम मोदी

PM Modi Motihari Rally : प्रधानमंत्री कल बिहार को 12,000 करोड़ की देंगे सौगात.. इन क्षेत्रों में होगा कायाकल्प

July 17, 2025
Rudra Shakti movie team, Akshara Singh Vikrant Singh, Van Mahotsav plantation, Bihar environment initiative

वन महोत्सव 2025: ‘रूद्र शक्ति’ फिल्म टीम ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का उठाया बीड़ा

July 17, 2025
Bihar Police अपराध पर नकेल कसने की तैयारी, सभी जिलों में बनेगा ‘शूटर सेल’: ADG कुंदन कृष्णन

ADG लॉ एंड ऑर्डर कुंदन कृष्णन की ‘किसान वाली थ्योरी’.. बिहार में अप्रैल, मई और जून में मर्डर की घटनाएं ज्यादा

July 17, 2025
Akai SB-100 soundbar, Akai SB-160 features, best soundbar under 10000, home theater system India

अकाई ने भारत में लॉन्च की सोल सीरीज साउंडबार, सिनेमाई अनुभव के साथ मिलेगी बेहतरीन साउंड क्वालिटी

July 17, 2025
Bihar politics : सुपर-30 वाले आनंद कुमार के भाई RJD में शामिल.. तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

Bihar politics : सुपर-30 वाले आनंद कुमार के भाई RJD में शामिल.. तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

July 17, 2025
Rakesh Jha joins RJD, Ragunath Jha grandson political shift, Bihar BJP leader resignation, Lalu Yadav Tejashwi Yadav meeting, Bihar election news

Rakesh Jha Joins RJD: पूर्व सांसद रघुनाथ झा के पोते राकेश झा ने BJP छोड़ी, RJD में हुए शामिल

July 17, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 18, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

JLKM ने झारखंड में NDA की लंका लगाई, जयराम महतो बने महतो राजनीति के नए बादशाह

by
November 25, 2024
in Uncategorized
0
504
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में एक नई राजनीतिक ताकत का उदय हुआ है, जिसने राज्य की राजनीति को पूरी तरह से प्रभावित किया। नौजवान कुड़मी नेता जयराम महतो की पार्टी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM), ने इस चुनाव में बीजेपी और AJSU गठबंधन को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया। जयराम महतो की पार्टी भले एक ही सीट पर विजयी रही, लेकिन उनकी पार्टी ने 33 सीटों पर तीसरे स्थान पर रहते हुए चुनाव परिणामों को झटका दिया। गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा में महतो ने करीब 11 हजार वोटों से दिग्गज नेता बेबी देवी को हराया।

यह भी पढ़ें : झारखंड में ‘हार’ दिलाने वाला मंत्रालय! जो मंत्री बना वही हारा

इसके अलावा, बोकारो जिले की बेरमो विधानसभा में महतो की पार्टी ने बीजेपी के प्रत्याशी रवीन्द्र पांडेय को करीब 61 हजार वोट लाकर उनके जीतने का रास्ता बंद कर दिया, जबकि पांडेय को सिर्फ 58 हजार वोट मिले। चंदनकियारी विधानसभा में भी महतो की पार्टी ने बीजेपी के अमर बाउरी को तीसरे स्थान पर धकेल दिया, जहां बीजेपी को जीत के लिए उम्मीद थी। महतो की पार्टी ने कुल 33 सीटों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें से 14 सीटों पर उन्होंने जीत और हार के अंतर को प्रभावित किया। इन सीटों पर महतो के उम्मीदवारों को हारने वाले प्रत्याशियों से भी ज्यादा वोट मिले। खासकर, बीजेपी और AJSU को बड़ा नुकसान हुआ, जहां उनकी सीटें महतो के उम्मीदवारों के कारण हारीं। जैसे कि सिल्ली, रामगढ़ और ईचागढ़ में महतो की पार्टी ने अपनी उपस्थिति से चुनाव परिणामों को पलट दिया।

राज्य के महतो समुदाय का जयराम के साथ जुड़ाव भी एक अहम कारण बनकर उभरा, क्योंकि इस समुदाय की झारखंड में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है। आजसू, जो पहले कुर्मी समाज में सबसे प्रभावी पार्टी मानी जाती थी, उसे भी जयराम महतो की पार्टी के कारण बड़ा झटका लगा। सिल्ली सीट पर आजसू के सुदेश महतो खुद हार गए, जबकि जयराम महतो की पार्टी के उम्मीदवार ने भारी वोटों से जीत दर्ज की। इस तरह, जयराम महतो की झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने इस चुनाव में बीजेपी और AJSU की चुनावी गाथा को पूरी तरह से पलट दिया, जिससे राज्य की राजनीति में एक नई लकीर खींची गई है।

Related Post

ओवैसी का ‘पहलगाम राग’.. कहा- बिहार में बांग्लादेशी-रोहिंग्या ढूंढ रहे हो लेकिन पहलगाम में आतंकी

ओवैसी का ‘पहलगाम राग’.. कहा- बिहार में बांग्लादेशी-रोहिंग्या ढूंढ रहे हो लेकिन पहलगाम में आतंकी

July 17, 2025
पीएम मोदी के दौरे से पहले वोटर सत्यापन पर कांग्रेस का तीखा हमला.. रागिनी नायक ने बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरा

पीएम मोदी के दौरे से पहले वोटर सत्यापन पर कांग्रेस का तीखा हमला.. रागिनी नायक ने बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरा

July 17, 2025

पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी.. कहा- मत पड़ो चन्दन मिश्रा हत्याकांड में

July 17, 2025

10 जिलों में वज्रपात से 19 लोगों की मौत.. मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये देने का CM नीतीश ने दिया निर्देश

July 17, 2025

जबकि सुदेश महतो झारखंड के एक प्रमुख राजनीतिक नेता हैं और आजसू (आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वह झारखंड राज्य के कुड़मी समुदाय से आते हैं और इस समुदाय के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। उनकी राजनीतिक यात्रा 1990 के दशक के मध्य में शुरू हुई, जब उन्होंने आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के तहत छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करना शुरू किया। यह संगठन झारखंड राज्य के गठन के लिए आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल था। सुदेश महतो ने 2000 में आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) को एक राजनीतिक पार्टी में बदल लिया। AJSU पार्टी ने राज्य गठन के बाद अपने को मजबूत करने के लिए विभिन्न आंदोलनों में भाग लिया और इसकी सफलता ने महतो को एक महत्वपूर्ण नेता बना दिया।

सुदेश महतो ने झारखंड की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई और 2000 में महज 25 साल की उम्र में झारखंड विधानसभा चुनाव में सिल्ली से चुनाव जीतकर विधायक बने। झारखंड राज्य गठन के बाद उन्हें पथ निर्माण मंत्री के रूप में शामिल किया गया। उन्होंने 29 दिसंबर 2009 को झारखंड राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में पदभार भी संभाला। 2019 में भी वे सिल्ली के विधायक बने। इससे पहले सुदेश महतो ने 2000, 2005 और 2009 में लगातार तीन बार झारखंड विधानसभा में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन इस बार जयराम महतो ने सुदेश महतो की पार्टी को परास्त कर दिया है। जयराम महतो खुद कुड़मी समुदाय के बड़े नेता बनकर उभरे हैं।

झारखंड में कुड़मी (महतो) राजनीति

झारखंड की राजनीति में आदिवासियों के साथ-साथ कुड़मी (महतो) समुदाय का भी अहम स्थान रहा है। यह प्रभाव 1952 के पहले चुनाव से ही दिखता है, जब राजनीतिक दलों ने टिकट के बंटवारे में जातीय समीकरणों का ख्याल रखा। झारखंड पार्टी के गठन से लेकर आज तक, कुड़मी समुदाय ने राज्य की राजनीतिक दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 1950 में जब झारखंड पार्टी का गठन हुआ, तो पार्टी प्रमुख जयपाल सिंह ने गैर-आदिवासियों को भी झारखंड आंदोलन से जोड़ने का प्रस्ताव रखा। इस समय से ही कुड़मी समुदाय का राजनीतिक महत्व स्पष्ट रूप से उभर कर सामने आया। 1952 के पहले विधानसभा चुनाव में, जयपाल सिंह ने कुड़मी समुदाय से जुड़ी महत्वपूर्ण शख्सियतों को पार्टी में शामिल किया। झारखंड पार्टी के टिकट पर जगन्नाथ महतो ने सोनाहातु से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के प्रताप चंद्र मित्र को हराया। जगन्नाथ महतो का यह चुनाव जीतना न केवल कुड़मी समुदाय के लिए, बल्कि राज्य की राजनीति के लिए भी ऐतिहासिक था। वे बिहार विधानसभा में पहुंचने वाले पहले कुड़मी विधायक थे।

1957 में, जब सोनाहातु सीट का नाम बदलकर रांची हो गया, जगन्नाथ महतो ने फिर से झारखंड पार्टी से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि, 1962 में जब सोनाहातु सीट सुरक्षित हो गई, तो उन्हें सिल्ली से चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार वे हार गए। उन्होंने झारखंड पार्टी के कांग्रेस में विलय का विरोध किया था, जिसके कारण पार्टी में उनकी भूमिका कम हो गई। वहीं, 1952 के चुनाव में झारखंड पार्टी ने सिल्ली से विष्णु चरण महतो को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वे चुनाव नहीं जीत सके। विष्णु महतो एक प्रसिद्ध अधिवक्ता थे और उन्होंने झारखंड आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद भी राजनीतिक दलों ने कुड़मी नेताओं को टिकट देना जारी रखा, जैसे कि 1952 के बिहार विधानसभा चुनाव में लोक सेवक संघ ने देवेंद्रनाथ महतो को झालदा से टिकट दिया और वे चुनाव जीतने में सफल रहे।

कुड़मी नेताओं ने बाद के दशकों में भी चुनावी मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 1962 के बाद कई कुड़मी नेता चुनाव जीतने में सफल रहे। इनमें से प्रमुख नाम हैं – रामटहल चौधरी (कांके), छत्रु महतो (जरीडीह और गोमिया), घनश्याम महतो (फारवर्ड ब्लाक और कांग्रेस), वन बिहारी महतो (सरायकेला), टेकलाल महतो (मांडू), सुदेश महतो (सिल्ली) और विद्युत महतो (बहरागोड़ा)।

इन नेताओं ने राज्य की राजनीति में अपनी पहचान बनाई और जनसाधारण के बीच कुड़मी समुदाय के प्रभाव को साबित किया। विशेष रूप से, सुदेश महतो जैसे नेताओं ने कुड़मी समाज को सशक्त करने में अहम भूमिका निभाई। 1977 में रामटहल चौधरी को कांके से दो बार जीतने के बाद, सिल्ली से चुनाव लड़ने का अवसर मिला, लेकिन वह हार गए क्योंकि यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई थी। विनोद बिहारी महतो, जो झारखंड मुक्ति मोरचा के संस्थापकों में से एक थे, को चुनावी सफलता पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। 1952 में उन्होंने बलियापुर से निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद 1957 और 1962 में भी वे चुनावी दौड़ से बाहर रहे। उन्हें 1980 तक इंतजार करना पड़ा, जब उन्होंने आखिरकार चुनाव में जीत हासिल की।

Share202Tweet126

Related Posts

ओवैसी का ‘पहलगाम राग’.. कहा- बिहार में बांग्लादेशी-रोहिंग्या ढूंढ रहे हो लेकिन पहलगाम में आतंकी

ओवैसी का ‘पहलगाम राग’.. कहा- बिहार में बांग्लादेशी-रोहिंग्या ढूंढ रहे हो लेकिन पहलगाम में आतंकी

by RaziaAnsari
July 17, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)...

पीएम मोदी के दौरे से पहले वोटर सत्यापन पर कांग्रेस का तीखा हमला.. रागिनी नायक ने बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरा

पीएम मोदी के दौरे से पहले वोटर सत्यापन पर कांग्रेस का तीखा हमला.. रागिनी नायक ने बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरा

by RaziaAnsari
July 17, 2025
0

बिहार में वोटर सत्यापन प्रक्रिया को लेकर विपक्ष का हमला तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस की...

पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी.. कहा- मत पड़ो चन्दन मिश्रा हत्याकांड में

पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी.. कहा- मत पड़ो चन्दन मिश्रा हत्याकांड में

by RaziaAnsari
July 17, 2025
0

बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ लगातार मुखर रहने वाले पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की...

नई दिल्ली हादसे पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख… मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा

10 जिलों में वज्रपात से 19 लोगों की मौत.. मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये देने का CM नीतीश ने दिया निर्देश

by RaziaAnsari
July 17, 2025
0

पिछले 24 घंटे में वज्रपात से नालंदा में 05, वैशाली में 04, बांका में 02, पटना में 02, शेखपुरा में...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
ओवैसी का ‘पहलगाम राग’.. कहा- बिहार में बांग्लादेशी-रोहिंग्या ढूंढ रहे हो लेकिन पहलगाम में आतंकी

ओवैसी का ‘पहलगाम राग’.. कहा- बिहार में बांग्लादेशी-रोहिंग्या ढूंढ रहे हो लेकिन पहलगाम में आतंकी

July 17, 2025
पीएम मोदी के दौरे से पहले वोटर सत्यापन पर कांग्रेस का तीखा हमला.. रागिनी नायक ने बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरा

पीएम मोदी के दौरे से पहले वोटर सत्यापन पर कांग्रेस का तीखा हमला.. रागिनी नायक ने बीजेपी और चुनाव आयोग को घेरा

July 17, 2025
पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी.. कहा- मत पड़ो चन्दन मिश्रा हत्याकांड में

पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी.. कहा- मत पड़ो चन्दन मिश्रा हत्याकांड में

July 17, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.