रूस और यूक्रेन के बीच अब युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्वी यूक्रेन में रूसी मिलिट्री घुस चुकी है। रूसी सेना टैंकों और तोपों से लैस है।
नया बेस बनाने में लगी रूसी सेना
पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना अब नया बेस बनाने में लगी है। रूस ने पूर्वी यूक्रेन के डोनट्स्क और लुगांस्क को स्वतंत्र राज्य घोषित करने के साथ मिंस्क समझौते को तोड़ दिया है। रूस के इस कदम पर अमेरिका ने नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। इससे पहले यूक्रेन की राजधानी में छह विस्फोट हुए थे।
यू्क्रेन के राष्ट्रपति का पुतिन ने दिया जवाब
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमर जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को राष्ट्रपति पुतिन को कॉल किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। यह बड़े युद्ध की शुरुआत हो सकती है
यह भी पढ़ें : UP:बीजेपी विधायक ने कान पकड़कर की उठक-बैठक, मंच से जनता से माफी मांगी