चाईबासा: चाईबासा में नक्सल गतिविधियों को लेकर पुलिस का अभियान जारी है।इसे लेकर पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रतिबंधित भा०क०पा० नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 10.10.2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान आज दिनांक 09.12.2024 को टोन्टो थानान्तर्गत चिड़ियाबेड़ा और पाटातोरब के बीच जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा. बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.E.D को बरामद किया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से उसे विनिष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
Air India Plane Crash : AI 171 विमान दुर्घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट पर उठे सवाल.. पायलट संघ ने जांच की निष्पक्षता पर जताई चिंता
Air India Plane Crash : 12 जून को हुई एयर इंडिया की उड़ान AI 171 की दुर्घटना पर विमान दुर्घटना...