कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे अयान ज़ाहिद खान सोमवार को एमएलसी आवास में खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना मिलने के बाद कांग्रेस के कई बड़े नेता समेत अन्य दलों के नेता भी शकील अहमद के आवास पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे अयान ज़ाहिद खान के दोस्त उमेर खान ने सुसाइड से जुड़े सवाल से इंकार करते हुए कई बातें शेयर की।
शकील अहमद खान के बेटे की मौत पर कांग्रेस नेता और भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने जताया दुःख…
उसने बताया कि कल भी हमसे बातचीत हुई थी। वह बहुत अच्छा लड़का था, फ्री था और कभी वह टेंशन में नहीं रहता था, हंसमुख था। दोस्त ने बताया कि कल वह अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में भी गया था। बर्थडे पार्टी मना कर रात में 11:00 बजे वह अपने घर आ गया था। उसके सुसाइड की बात यकीन करना मुश्किल है। वह जिस तरीके का लड़का था, यह बात बिल्कुल कहीं गले से उतर नहीं रही है कि वह सुसाइड कर सकता है। वह पढ़ने में अच्छा थामुश्किल है। 95% नंबर लगातार उसे पढ़ाई में आ रहा था। कॉलेज में भी उसका एडमिशन हो गया था, इसीलिए सुसाइड की वजह समझ में नहीं आ रही है।

वह बहुत प्रोग्रेसिव फैमिली से बिलांग करने वाला लड़का था। मैं 2009 से उसे जनता हूं, अच्छे से जनता हूं। अभी जब राहुल गांधी आये थे तो उसने उन्हें अपनी पोएट्री दिखाई थी, तब राहुल गांधी ने उसे कहा था कि बहुत अच्छी शायरी करते हो। बराबर हम लोग राब्ते में रहते थे उसने सुसाइड कर लिया, हैंगिंग कर लिया है, यह मैं विश्वास नहीं कर सकता हूं। वह सुसाइड करने वाला लड़का नहीं था।
अहमदाबाद से पटना पहुंचे शकील अहमद खान… बेटे ने कर ली है सुसाइड
बता दें कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिवार के लोगों का कहना है कि रविवार रात को डिनर करने के बाद अयान सोने चला गया था। सोमवार की सुबह में घर वालों ने देखा कि 17 वर्षीय आयान फंदे पर झूल रहा है। इसके बाद से कोहराम मच गया। पुलिस भी मामले की सूचना मिलने पर पहुंची और जांच में जुट गई। कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान गुजरात में थे।

वे भी पटना पहुंचे गए। शकील अहमद खान कांग्रेस में बिहार के कद्दावर नेता हैं। उनकी छवि बेहद साफ सुथरी रही है। उनका पैतृक घर कटिहार के कबर कोठी गांव में है। शकील अहमद खान पटना विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद दिल्ली के जेएनयू से एमए, एम. फिल और पीएचडी की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद शकील अहमद खान ने साल 1999 में कांग्रेस में शामिल हो गए।




















