मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 71 साल के हो गए। सुबह से पार्टी के तमाम नेता एवं अन्य दलों के नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। जदयू कार्यकर्ता नीतीश के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर रक्तदान करेंगे। पार्टी एवं कार्यकर्ता इस दिन को विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया-बिहार में सबसे लंबी अवधि से जनता की सेवा कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट किया-संकल्पित होकर अपने कार्यकौशल व अप्रतिम नेतृत्व से बिहार का नवनिर्माण करने वाले बिहार के सर्वमान्य नेता ‘विकास पुरुष’ आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। जय बिहार, जय नीतीश कुमार। बता दें पिछले एक हफ्ते से पटना की सड़कें नीतीश के जन्मदिन की शुभकामना वाला बैनर-पोस्टर से पटे हैं।
यह भी पढ़ें : Mahashivratri: महाशिवरात्रि आज, शुभू मुहूर्त, पारण और पूजा विधि जानें