रांची: दिल को दहला देने वाली एक घटना झारखंड के गढ़वा से सामने आई है। बताया जा रहा कि यहां 5 बच्चों की मां ने अपने ही पति को मार डाला। पति को मारने मे महिला के साथ उसका प्रेमी भी शामिल था। यहां के थाना क्षेत्र के टेनटाड गांव निवासी बिगन कोरवा उर्फ बिगन देवार का शव बरामद किया गया। दो दिन से गायब बिगन का शव कोरहटी के बगल स्थित जुरमा जंगल से मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान हैं। जानकारी मिली कि ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शव को जंगल से बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
वहीं घटना में शामिल मृतक की पत्नी 42 वर्षीया तेतरी देवी और उसके प्रेमी 40 वर्षीय संतोष कोरवा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी और संतोष के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच बच्चों की मां का प्रेम प्रसंग की जानकारी गांव के ग्रामीणों को भी थी। सोमवार को तेतरी अपने प्रेमी के साथ गांव के बगल जंगल जुरमा जंगल में लकड़ी लेने गई थी। उसकी जानकारी मिलने पर पति अपने पत्नी को जंगल की ओर देखने चल पड़ा। वहां जंगल में संतोष के साथ अपनी पत्नी को देखकर नाराजगी जतायी।
उसपर दोनों के बीच लड़ाई गई। इस बीच पत्नी व प्रेमी ने बिगन पर टांगी से हमला कर पति को मौत के घाट उतार दिया, शव छोड़कर दोनों जंगल से लौट गए। दूसरे दिन दोनों ने शव को झाड़ी में छुपा दिया। ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। उस दौरान एक जगह पर खून देखकर उन्हें शक हुआ। उसके बाद शव को झाड़ियों के बीच में देखा गया। उसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।