विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने आज बेगूसराय में लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो लड़ाई लड़ी उसका परिणाम है कि आज हम यहां हैं, आज आने वाली पीढ़ी के लिए हमें संघर्ष करना होगा।
बिहार कांग्रेस ने भूल सुधारी… भूदेव चौधरी को ऑफिस बुलाकर किया सम्मानित
सहनी ने कहा कि कहा कि बिहार में हर साल बाढ़ आती है लेकिन अब तक इसका कोई उपाय नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह इलाका भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। सरकार की पहली प्राथमिकता जरूरतमंद लोगों को मदद करने की होनी चाहिए, लेकिन आज गरीबों को कोई नहीं पूछ रहा।
‘AAP के 7 विधायकों को बीजेपी ने किया फोन.. 15 करोड़ रुपये देने की पेशकश’
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान के जरिए सभी लोगों को समान अधिकार दिए। आज एक वोट की कीमत समझने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने लिखाने की अपील कर कहा कि शिक्षित बनने के बाद ही हम आगे बढ़ सकते हैं। मुकेश सहनी ने कहा कि आज लोग चांद पर घर बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन गरीबों के लिए धरती पर घर नहीं है। आज गरीबों के कल्याण की बात नहीं की जा रही है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहकर वोट की कीमत समझने की अपील की।