बिहार कैडर के 2016 बैच के आठ आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत इन अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक ग्रेड (JAG) वेतन संरचना स्तर-12 में पदोन्नति दी गई है। इससे उनके वेतनमान में बढ़ोतरी होगी और वे अधिक महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा सकेंगे।
कौन-कौन अधिकारी हुए प्रोन्नत?
प्रोन्नति पाने वाले आठ आईपीएस अधिकारियों में चार ऐसे हैं, जो बिहार पुलिस सेवा (BPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में आए थे। सूची में शामिल अधिकारी हैं—
- अमितेश कुमार
- अशोक मिश्रा
- लिपि सिंह
- किरण कुमार गोरख जाधव
- शैशव यादव
- विद्यासागर
- राजेश कुमार
- अनंत कुमार राय
IPS लिपि सिंह समेत कई चर्चित नाम
प्रोन्नति पाने वालों में लिपि सिंह का नाम खासतौर पर चर्चा में है, जो अपने कड़े प्रशासनिक रवैये और कार्रवाईयों के लिए जानी जाती हैं। साथ ही लिपि सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी हैं। इसके अलावा, अमितेश कुमार और अशोक मिश्रा भी अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनों का हिस्सा रह चुके हैं।
![](https://insiderlive.in/wp-content/uploads/2025/02/NewsDeatils814a0549318e4ca29d5d7050289dc56c19-1.png)