रांची: संयुक्त बिहार में झारखंड रहा उनका कार्य क्षेत्र 24 उंगली के धनी व्यक्तित्व को मिला राममंदिर में पहली ईंट रखने का सौभाग्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्व कामेश्वर चौपाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
श्री मरांडी ने कहा कि स्व कामेश्वर चौपाल सहज सरल व्यक्तित्व के धनी थे ।कुशल संगठन कर्ता के साथ साथ वे कुशल वक्ता भी थे। उनका संपूर्ण जीवन राम काज केलिए समर्पित और संवाहक रहे। कहा कि राम को वे आराध्य ही नहीं बल्कि राष्ट्र पुरुष मानते थे। राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।इस भाव को उन्होंने गांव गांव तक पहुंचाया। सनातन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद केलिए उनका जीवन समर्पित रहा।
कहा कि उनके साथ विहिप में संगठन कार्य साथ साथ करने का सुअवसर मिला जो स्मृतियों में शामिल है। भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने आज कामेश्वर चौपाल जी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। कहा कि प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। डॉक्टर राय ने कहा कि स्व चौपाल विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। पैर हाथ मिलकर उनकी 24 उंगलियां थी।
कहा कि प्रभु श्रीराम ने उन्हें अपनी सेवा का विशेष अवसर प्रदान किया। वे रामजन्भूमि आंदोलन को गति प्रदान किया साथ ही मंदिर निर्माण के भी साक्षी बने। भव्य मंदिर की नींव में पहला ईंट रखने की बात युगों युगों तक याद रहेगी। स्व चौपाल श्री राम मंदिर के ट्रस्ट में भी शामिल थे। डॉ राय ने कहा कि एक कुशल संगठन कर्ता के रूप में एकात्मता यात्रा और रामशिला पूजन कार्यक्रम में झारखंड के गांव गांव तक उनका प्रवास हुआ।
डॉक्टर राय ने कहा कि उनका जब समाज जीवन केलिए अपूरणीय क्षति है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश भाजपा के नेताओं ने स्व चौपाल की आत्मा की शांति केलिए प्रार्थना की है।