भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! फीलमची भोजपुरी 8 फरवरी को शाम 5 बजे वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर करने जा रहा है अंजना सिंह स्टारर फिल्म ‘बड़की भाभी’ का। यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों और एकजुटता की एक अनोखी कहानी को पर्दे पर पेश करेगी।
फीलमची की नई पेशकश – ग्रामीण परिवेश की दमदार कहानी
फीलमची भोजपुरी अब न सिर्फ भोजपुरी फिल्मों का प्रसारण कर रहा है, बल्कि खुद भी नई और दमदार कहानियों पर आधारित फिल्में बना रहा है। उनकी पहली प्रस्तुति ‘सास कमाल, बहू धमाल’ को जबरदस्त सफलता मिली थी, और अब बारी है ‘बड़की भाभी’ की, जो दर्शकों को एक नई सोच और मनोरंजन का बेहतरीन अनुभव देने वाली है।
क्या है ‘बड़की भाभी’ की कहानी?
फिल्म की कहानी सुनिता (अंजना सिंह) उर्फ ‘बड़की भाभी’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धर्मपुर गांव के प्रधान की पत्नी होती हैं। सुनिता न सिर्फ घर की मुखिया होती हैं, बल्कि प्रधान के छोटे भाइयों की भी देखभाल करती हैं। पूरा परिवार उन्हें मां का दर्जा देता है, लेकिन प्रधान का मानना है कि घर की असली ताकत भाइयों की एकता है।
प्रधान अक्सर सुनिता और अन्य बहुओं को ताने मारता रहता है कि घर को एकजुट रखने में उनका कोई योगदान नहीं है। एक दिन महिलाओं के लिए यह ताने असहनीय हो जाते हैं और वे पुरुषों को चुनौती देती हैं कि वे खुद घर चला कर दिखाएं!
शानदार स्टार कास्ट और दमदार परफॉर्मेंस
फिल्म में कई जाने-माने कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं—
- अंजना सिंह (बड़की भाभी)
- विनीत विशाल
- नम्रता, सोनाली मिश्रा, प्रिया राज पुरोहित, इशिका शुक्ला
- राघव पांडे, रविकांत यादव, अनुराग सिंह, गोलू तिवारी
- शालिनी श्रीवास्तव, काजल त्रिपाठी, माही श्रीवास्तव