दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट (Delhi Election Result) आज 8 फरवरी को आने वाले हैं। दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान भी आने शुरू हो गये हैं। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 43 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 27 सीटों पर आगे है। नई दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के लिए 3 राउंड के वोटों की गिनती आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल 343 वोट से आगे हो गए हैं।
नए साल में बिहार सरकार की नई समस्या, सरकारी लेनदेन ठप, सैलरी भी नहीं मिल रही, जानिए अब आगे क्या
सभी 70 सीटों के चुनाव परिणाम results.eci.gov.in पर जाकर देखे जा सकते हैं। चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक, दिल्ली चुनाव के लिए बुधवार 5 फरवरी को 60.54 फीसदी वोट पड़े थे। दिल्ली चुनाव की मतगणना को सभी 11 जिलों में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

ECI के रुझानों में कौन आगे
BJP – 42
AAP – 27
INC – 00
किन सीटों पर आगे चल रही AAP
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी तिमारपुर, आदर्श नगर, किरारी, सुल्तानपुर माजरा, रोहिणी, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटियामहल, बल्लीमारान, करोल बाग, तिलक नगर, नई दिल्ली, महरौली, देवली, अंबेडकर नगर, बदरपुर, त्रिलोकपुरी, सीमापुरी और बाबरपुर से आगे चल रही है।