दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस चुनाव परिणाम को ‘जनशक्ति की विजय’ बताते हुए भरोसा दिलाया कि दिल्ली के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक ट्वीट में लिखा –
“जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीतता है, सुशासन की विजय होती है। मैं दिल्ली की मेरी प्रिय बहनों और भाइयों को इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए नमन करता हूं। हमें यह आशीर्वाद देकर जनता ने हमें विनम्र और सम्मानित महसूस कराया है। यह हमारी गारंटी है कि हम दिल्ली के विकास, जीवन स्तर को बेहतर बनाने और ‘विकसित भारत’ में इसकी अहम भूमिका सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”
दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत
दिल्ली चुनाव 2025 में BJP ने पहली बार 27 साल बाद पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त दी। यह जीत भाजपा के लिए सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं बल्कि दिल्ली में नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।