आशा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP Singh) ने आज मुंगेर में कहा है कि 2025 में विधानसभा चुनाव में बिहार में सत्ता में निश्चित परिवर्तन होंगें। विगत 20 वर्षों से एक ही पार्टी और एक ही मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार चल रही है। उन्होंने आगे उदाहरण पेश करते हुए कहा कि जिस प्रकार अगर तावा पर रोटी नहीं पलटी जाती है, तो रोटी जल जाती है। ठीक उसी प्रकार 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार में जनता सत्ता बदल देगी।
![](https://insiderlive.in/wp-content/uploads/2025/02/image-36.png)
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने अन्य पार्टियों से गठबंधन के संबंध में कहा कि आशा पार्टी के लिए गठबंधन का दरवाजा खुला हुआ है। जो पार्टी हमारे साथ आना चाहेगी, हम उनका स्वागत करेंगे। आशा पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष प्रीतम सिंह पटेल ने इस मौके पर कहा कि 2025 के चुनाव में बिहार में रामचंद्र प्रसाद सिंह जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
यूपी-बिहार के लोगों ने लिया बदला… दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर बोले विजय सिन्हा
बता दें कि जिले के नगर भवन में आप सब की आवाज (आशा ) पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आशा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह मुंगेर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। मुंगेर पहुंचने पर सर्वप्रथम उन्होंने एक नंबर ट्रैफिक समीप सरदार पटेल के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए वहां से टाउन हॉल की और प्रस्थान किया।