दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद सीएम आतिशी ने रविवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की सीएम आतिशी आज सुबह करीब 11 बजे राज निवास पहुंचीं और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
2025 के दिल्ली चुनाव में बिहार का रहा दबदबा… 5 प्रत्याशियों को मिली जीत
बता दें कि पिछले साल सितंबर में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी मुख्यमंत्री बनी थीं। उन्होंने 21 सितंबर को शपथ ली थी। वह करीब चार महीने से दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली विधानसभा के इस चुनाव में आप की बुरी हार हुई है।
![](https://insiderlive.in/wp-content/uploads/2025/02/image-38.png)
यह बिहार है, यहां समझाना पड़ेगा… दिल्ली चुनाव नतीजों पर बोले तेजस्वी यादव
उल्लेखनीय है कि कभी 70 में से 67 और 70 में से 62 सीटें जीतने वाली आप इस बार 22 सीटों पर सिमट गई है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है और उसने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।