सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने राहुल गांधी के कास्ट सेंसस अभियान को रफ्तार देने की जोरदार कोशिश की है। जैसे राहुल गांधी जातिगत जनगणना कराने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं, सोनिया गांधी ने वैसा ही उपाय राष्ट्रीय जनगणना में खोज लिया है। केंद्र सरकार को टार्गेट करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार जनगणना में 4 साल की देर हुई है। 2021 में ही जनगणना होनी थी लेकिन अब तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
‘225’ का तराना हुआ पुराना, बिहार में NDA बन रहा ‘243’ का दीवाना
सोनिया गांधी की मांग पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि सोनिया गांधी बिहार की सत्ता में बैठी थी। उनके पास भारत को विकसित करने का क्या फॉर्मूला है? आप(सोनिया गांधी) जनगणना से पहले ये बताएं कि 10 हजार से कम आमदनी वालों के लिए आपके पास क्या विजन है? जब 50 वर्षों तक आप(सोनिया गांधी) सत्ता में थी तब जनगणना क्यों नहीं कराई थी? ऐसी मानसिकता के लोगों को जनता नकार रही है।
बिहार में RJD Vs कांग्रेस? तारिक अनवर के बयान पर भाई वीरेंद्र ने बता दिया कौन तय करेगा गठबंधन
बिहार में जब जनगणना हुई तो हम विपक्ष में थे। लेकिन कांग्रेस के लोग साथ थे, लेकिन अब राहुल गांधी खुद ही इससे इंकार कर रहे हैं, कह रहे हैं गड़बड़ हो गया है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी ने जो सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया है, देश उसी दिशा में कदम बढ़ाएगा। ये लोग जातीय जनगणना की बात करके देश में उन्माद फैलाना चाहते हैं।