• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
बिहार विधानसभा चुनाव में दिल्ली-MP वाला फार्मूला, भाजपा के इन सांसदों को भी लड़ना पड़ेगा विधानसभा चुनाव!

बिहार विधानसभा चुनाव में दिल्ली-MP वाला फार्मूला, भाजपा के इन सांसदों को भी लड़ना पड़ेगा विधानसभा चुनाव!

February 19, 2025

पीएम मोदी की सीवान रैली खोखलेपन, उपेक्षा और अपमान का प्रतीक बनी : शैलेंद्र प्रताप सिंह

June 20, 2025

नथुनिया की अपार सफलता के बाद सारेगामा लेकर आ रहे हैं “नथुनिया 2”, जिसमें होंगे हिट मशीन खेसारीलाल यादव और डेजी शाह

June 20, 2025
प्रधानमंत्री मोदी के काफिले ने भुवनेश्वर में एम्बुलेंस को दिया रास्ता, दिखी मानवीय संवेदना

प्रधानमंत्री मोदी के काफिले ने भुवनेश्वर में एम्बुलेंस को दिया रास्ता, दिखी मानवीय संवेदना

June 20, 2025
ट्रंप के ईरान पर हमले के फैसले पर दो हफ्तों का इंतजार, जानें पूरी रिपोर्ट

ट्रंप के ईरान पर हमले के फैसले पर दो हफ्तों का इंतजार, जानें पूरी रिपोर्ट

June 20, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में बीजेपी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर की तारीफ, कहा- ‘यह अच्छे शासन की वर्षगांठ है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में बीजेपी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर की तारीफ, कहा- ‘यह अच्छे शासन की वर्षगांठ है’

June 20, 2025
"Tejashwi Yadav Press Conference Criticizing PM Modi Speech in Siwan" "Tejashwi calls PM Modi Pocketmaar and Nitish Kumar Achet CM in Bihar" "Political clash in Bihar ahead of 2025 elections – Modi vs Tejashwi"

Tejashwi Yadav Attack on PM Modi Bihar Visit: ना “पॉकेटमार प्रधानमंत्री” चाहिए और ना ही “अचेत मुख्यमंत्री”

June 20, 2025
अमित शाह ने 2025 के अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में की महत्वपूर्ण घोषणा, 2 लाख नए पीएसीएस बनाने का लक्ष्य

अमित शाह ने 2025 के अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में की महत्वपूर्ण घोषणा, 2 लाख नए पीएसीएस बनाने का लक्ष्य

June 20, 2025
एयर इंडिया क्रैश: फ्लाइट अटेंडेंट्स का सनसनीखेज दावा, एक साल पहले दी थी तकनीकी खराबी की चेतावनी

एयर इंडिया क्रैश: फ्लाइट अटेंडेंट्स का सनसनीखेज दावा, एक साल पहले दी थी तकनीकी खराबी की चेतावनी

June 20, 2025
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने वंदे भारत ट्रेन की क्षमता बढ़ाने की मांग की

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने वंदे भारत ट्रेन की क्षमता बढ़ाने की मांग की

June 20, 2025
"PM Modi Siwan Rally 2025 Address to Public with Nitish Praise" "PM Modi Bihar Vision Speech Launching Pad Reference" "Bihar Global Market Dream by Narendra Modi in Siwan"

PM Modi Siwan Rally: नीतीश ने Launching Pad तैयार किया, अब Bihar को दुनिया से जोड़ना है

June 20, 2025
"PM Modi Siwan Rally Speech with Upendra Kushwaha and Dilip Jaiswal" "Upendra Kushwaha gets name mention by PM Modi in Bihar" "PM Modi attacks RJD Congress over Ambedkar insult in Siwan"

PM Modi Siwan Rally News: उपेंद्र कुशवाहा को मिला सम्मान, RLM को राहत | बिक्रमगंज की गलती सीवान में सुधारी

June 20, 2025
बिहार बना ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग सेंटर: मढ़ौरा रेल फैक्ट्री से अफ्रीका तक पहुंचा "मेक इन सारण" का इंजन

बिहार बना ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग सेंटर: मढ़ौरा रेल फैक्ट्री से अफ्रीका तक पहुंचा “मेक इन सारण” का इंजन

June 20, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 20, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home Insider Special

बिहार विधानसभा चुनाव में दिल्ली-MP वाला फार्मूला, भाजपा के इन सांसदों को भी लड़ना पड़ेगा विधानसभा चुनाव!

by Pawan Prakash
February 19, 2025
in Insider Special, बिहार विधानसभा चुनाव
0
बिहार विधानसभा चुनाव में दिल्ली-MP वाला फार्मूला, भाजपा के इन सांसदों को भी लड़ना पड़ेगा विधानसभा चुनाव!
539
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा के सामने अब बिहार विधानसभा का चुनाव है, जहां जीत उसे मयस्सर नहीं होती। जदयू के साथ भाजपा का प्रदर्शन निखर जाता है और जदयू के बिना भाजपा के तमाम हथकंडे बिहार में फेल हो जाते हैं। 2015 का बिहार विधानसभा चुनाव इसका स्पष्ट उदाहरण है। लेकिन 2025 में भी भाजपा नीतीश कुमार और जदयू के पिछलग्गू की भूमिका से निजात नहीं पाएगी या फिर भाजपा उस अस्त्र को आजमाएगी, जिसने उसे मध्य प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्य झोली में डाल दिए।

यह भी पढ़ें : नायडू सरकार ने भी रमजान पर मुस्लिम कर्मचारियों को दी छूट.. BJP चुप ! मनोज झा ने कसा तंज

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किया था प्रयोग

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बड़ा प्रयोग किया। उसने अपने बड़े यानि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके नेताओं को वापस विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बना दिया। इसमें तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसद शामिल रहे। केंद्रीय मंत्रियों में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते को विधानसभा चुनाव लड़ना पड़ा। जबकि सांसद रहे कैलाश विजयवर्गीय, रीति पाठक, गणेश सिंह, मधु वर्मा भी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बने। इस कारण भाजपा को शिवराज सिंह चौहान जैसे नेता को राज्य की राजनीति से हटाकर केंद्र में लाने में सहूलियत मिली। साथ ही एंटी इन्कम्बैंसी को इन बड़े चेहरों ने फीका कर दिया।

दिल्ली चुनाव में भी भाजपा का प्रयोग

कुछ ऐसा ही प्रयोग दिल्ली में भी हुआ। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी को बेटिकट कर दिया। इसके बाद 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रवेश वर्मा को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ और रमेश बिधूड़ी को निवर्तमान सीएम आतिशी के खिलाफ उतार दिया। भाजपा की इस चाल से आम आदमी पार्टी उलझी और अपने सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़ी सीटों पर हारने के साथ सत्ता से बाहर हो गई।

Related Post

बिहार के डोभी ब्लॉक में कोटद्वारा पुल पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, भारी बारिश से दरारें

बिहार के डोभी ब्लॉक में कोटद्वारा पुल पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, भारी बारिश से दरारें

June 20, 2025
PM Modi Siwan rally 2025 Narendra Modi Bihar roadshow with Nitish Kumar Bihar development speech PM Modi PM Modi attacks jungle raj RJD Congress Bihar samriddhi statement Modi

सीवान रैली से मोदी का बड़ा संदेश: बिहार अब भारत की महाशक्ति बनने की नींव बनेगा

June 20, 2025

कर्नाटक सरकार के अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण बढ़ाने के फैसले पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला का निशाना

June 20, 2025

RJD राज्य परिषद की बैठक में तेजस्वी यादव के साथ दिख गये तेज प्रताप !

June 19, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP की रणनीति

अब आने वाला चुनाव बिहार का है। भाजपा का फोकस बिहार है और यह उसकी हर नीति रणनीति में स्पष्ट दिख रहा है। केंद्रीय बजट पर बिहार पर विशेष मेहरबानी चुनावी तोहफा ही माना जा रहा है। मंत्रिमंडल में बिहार से 8 मंत्रियों की सूची भी कुछ ऐसा ही कहती है। बिहार से केंद्रीय मंत्रिमंडल में अभी जीतन राम मांझी, ललन सिंह, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, राज भूषण चौधरी और सतीश चंद्र दुबे शामिल हैं। इनमें गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, राजभूषण चौधरी और सतीश चंद्र दूबे भाजपा से हैं। लोकसभा में बिहार से अभी भाजपा के 12 सदस्य हैं। बात बिहार के आगामी चुनाव की करें तो क्या भाजपा मध्य प्रदेश और दिल्ली वाला फार्मूला बिहार में भी लागू कर सकती है?

इसके पीछे का मकसद यह हो सकता है कि जब भी बिहार में भाजपा के चेहरे की बात कही जाती है तो राजनीतिक पंडित यह कहते हैं कि भाजपा के पास नीतीश कुमार को काउंटर करने वाला चेहरा अभी नहीं है। ऐसे में अगर भाजपा अपने सांसदों को बिहार विधानसभा चुनाव में उतारती है तो भाजपा के उम्मीदवारों का कद जदयू के मुकाबले बड़ा दिख सकता है।

बिहार विधानसभा चुनाव में अगर भाजपा सांसदों को उम्मीदवार बनाती है तो किन किन सांसदों पर असर होगा।

  • अगर ऐसा हुआ तो सबसे पहला असर रविशंकर प्रसाद पर पड़ सकता है। पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद अपनी वरिष्ठ कद के बावजूद केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना पा रहे हैं। रविशंकर जिस पटना साहिब से सांसद हैं, वहां से भाजपा को दूसरे उम्मीदवार को जिताने में परेशानी नहीं होगी। अगर रविशंकर को बिहार विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा तो संभावना यह है कि वे कुम्हरार सीट से उम्मीदवार बन सकते हैं।
  • वहीं पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल भी बिहार विधानसभा चुनाव में सटीक उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। संभवत: यही कारण है कि 2024 में लगातार चौथी बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भी उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया।
  • अगला नाम जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का भी हो सकता है, जो महाराजगंज से सांसद हैं। बिहार विधानसभा में उन्हें काम करने का पुराना अनुभव है और उनके विधानसभा चुनाव में उतरने से भाजपा को सारण में अपनी स्थिति ठीक करने में सहूलियत मिल सकती है।
  • गिरिराज सिंह का नाम भी बिहार विधानसभा चुनाव में आ सकता है ताकि भाजपा के इस फायरब्रांड नेता के कारण बिहार विधानसभा में भाजपा मजबूत दिख सके।
  • इसके अलावा राजीव प्रताप रूडी भी संभावित हो सकते हैं क्योंकि दिल्ली में उनकी पूछ मंत्रिमंडल में नहीं हो रही और वे लगातार दरकिनार किए जाते रहे हैं।
Tags: Biharbihar 2025bihar election 2025Bihar NewsBiharNewsBJPCmNitishKumardelhi election results 2025featuredआम चुनाव 2024दिल्ली चुनावदिल्ली चुनाव 2025दिल्ली चुनाव नतीजे 2025दिल्ली विधानसभा परिणामबिहारबिहार चुनाव 2025बिहार न्यूज़बिहार लाइव न्यूज़लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024विधानसभा चुनाव 2025
Share216Tweet135
Pawan Prakash

Pawan Prakash

Related Posts

बिहार के डोभी ब्लॉक में कोटद्वारा पुल पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, भारी बारिश से दरारें

बिहार के डोभी ब्लॉक में कोटद्वारा पुल पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, भारी बारिश से दरारें

by PadmaSahay
June 20, 2025
0

पटना : बिहार के गया जिले के डोभी ब्लॉक में स्थित कोटद्वारा पुल पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा...

PM Modi Siwan rally 2025 Narendra Modi Bihar roadshow with Nitish Kumar Bihar development speech PM Modi PM Modi attacks jungle raj RJD Congress Bihar samriddhi statement Modi

सीवान रैली से मोदी का बड़ा संदेश: बिहार अब भारत की महाशक्ति बनने की नींव बनेगा

by Pawan Prakash
June 20, 2025
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सीवान जिले के जसौली में जनसभा को संबोधित किया। यह रैली न...

कर्नाटक सरकार के अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण बढ़ाने के फैसले पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला का निशाना

कर्नाटक सरकार के अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण बढ़ाने के फैसले पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला का निशाना

by PadmaSahay
June 20, 2025
0

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता शेहजाद पूनावाला ने कर्नाटक सरकार के विभिन्न आवास योजनाओं के तहत अल्पसंख्यकों...

RJD राज्य परिषद की बैठक में तेजस्वी यादव के साथ दिख गये तेज प्रताप !

RJD राज्य परिषद की बैठक में तेजस्वी यादव के साथ दिख गये तेज प्रताप !

by RaziaAnsari
June 19, 2025
0

पटना के ज्ञान भवन में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) राज्य परिषद की बैठक में यह घोषणा की गई।...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8

पीएम मोदी की सीवान रैली खोखलेपन, उपेक्षा और अपमान का प्रतीक बनी : शैलेंद्र प्रताप सिंह

June 20, 2025

नथुनिया की अपार सफलता के बाद सारेगामा लेकर आ रहे हैं “नथुनिया 2”, जिसमें होंगे हिट मशीन खेसारीलाल यादव और डेजी शाह

June 20, 2025
प्रधानमंत्री मोदी के काफिले ने भुवनेश्वर में एम्बुलेंस को दिया रास्ता, दिखी मानवीय संवेदना

प्रधानमंत्री मोदी के काफिले ने भुवनेश्वर में एम्बुलेंस को दिया रास्ता, दिखी मानवीय संवेदना

June 20, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.