नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद’ कार्यक्रम का आज अंतिम दिन है। तेजस्वी यादव आज पटना में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। एसके मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद इस कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।
आज प्रगति यात्रा का अंतिम दिन… पटना में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे सीएम नीतीश
गुरुवार को इसकी जानकारी प्रदेश राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष ने 10 सितंबर 2024 को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि समस्तीपुर से कार्यकर्ता दर्शन सह कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का शुरू किया था। अब तक तेजस्वी यादव ने 37 जिलों के 229 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर चुके हैं।
जदयू विधायक गोपाल मंडल ने नगर निगम कर्मी को लाठी डंडे से पीटा.. धमकी भी दी
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम अभूतपूर्व और कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह से भरा प्रेरणादायक रहा। साथ ही, गांव-ग्रामीणों की जो ज्वलंत समस्याएं हैं, उनके सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, गरीबी, अपराध और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। तेजस्वी यादव आगामी विधानसभा चुनाव अपने प्रमुख वादों को पूरा करने का संकल्प लेकर लड़ेंगे।