पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार (Nitish Kumar Son Nishant Kumar) राजनीति में सक्रिय होने से जुड़े प्रश्न को एक बार फिर टाल गए। उन्होंने कहा कि हमारे पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 19 साल में बिहार का बहुत विकास किया है। मैं फिर बिहार की जनता से अपील करता हूं कि हमारे पिता को एक परफेक्ट राज का मुख्यमंत्री बनाएं और उन्हें 2025 के चुनाव में जितायें और उनको वोट करें।
झारखंड विधानसभा: विधायक दल की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
नई दिल्ली से लौटने के क्रम में निशांत शुक्रवार को हवाई अड्डे पर पत्रकारों ने जब पुछा की क्या आप इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं? निशांत इस प्रश्न का उत्तर दिए बिना आगे बढ़ गए। इससे पहले, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य का विकास किया है। बीते 19 वर्षों से वे राज्य की सेवा कर रहे हैं, उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाइए।
नीतीश कुमार नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री… महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का बड़ा दावा
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ओर से नीतीश के स्वास्थ्य को लेकर उठने वाले प्रश्नों को निशांत ने पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं। शत प्रतिशत फिट हैं। महीने भर पहले पटना जिले के बख्तियारपुर में आयोजित एक समारोह में भी निशांत ने नीतीश कुमार के पक्ष में वोट करने की अपील की। उस समय भी उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे गए प्रश्न का उत्तर नहीं दिया था।