• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ते भारत, बदलते भारत का हाइवे है केंद्रीय बजट: गजेंद्र सिंह शेखावत

पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ते भारत, बदलते भारत का हाइवे है केंद्रीय बजट: गजेंद्र सिंह शेखावत

February 23, 2025
तेजस्वी यादव ने यज्ञ में ली प्रतिज्ञा- अब नए और विकसित बिहार का निर्माण करना है..

तेजस्वी यादव ने यज्ञ में ली प्रतिज्ञा- अब नए और विकसित बिहार का निर्माण करना है..

May 10, 2025
बिस्कोमान अध्यक्ष पद के रिजल्ट पर लगी रोक.. सुनील सिंह को झटका! बीजेपी नेता विशाल सिंह ने सीएम नीतीश से की मुलाक़ात

बिस्कोमान अध्यक्ष पद के रिजल्ट पर लगी रोक.. सुनील सिंह को झटका! बीजेपी नेता विशाल सिंह ने सीएम नीतीश से की मुलाक़ात

May 10, 2025
जल्दी जल्दी काम पूरा कीजिये.. CM नीतीश ने पटना मेट्रो के निर्माण कार्यो का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बिहार के सीमावर्ती जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा.. CM नीतीश करेंगे दौरा

May 10, 2025
ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएंगे बिहार के यह 6 IPS अधिकारी.. गृह विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी.. 21391 अभ्यर्थियों का चयन

May 10, 2025
शैलेंद्र प्रताप सिंह को तलवार और पगड़ी पहनाते हुए

छपरा में गूंजा महाराणा प्रताप का पराक्रम, सारण विकास मंच ने मनाया राष्ट्रगौरव का पर्व

May 9, 2025
दिल्ली AIIMS  के कर्मचारियों की छुट्टियाँअगले आदेश तक रद्द

दिल्ली AIIMS के कर्मचारियों की छुट्टियाँअगले आदेश तक रद्द

May 9, 2025
भारत के 24 हवाई अड्डे 15 मई तक बंद

भारत के 24 हवाई अड्डे 15 मई तक बंद

May 9, 2025
भारत ने टेरिटोरियल आर्मी की 14 बटालियन को किया सक्रिय, सेना प्रमुख को मिला विशेष अधिकार

भारत ने टेरिटोरियल आर्मी की 14 बटालियन को किया सक्रिय, सेना प्रमुख को मिला विशेष अधिकार

May 9, 2025
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने की शांति वार्ता की अपील

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने की शांति वार्ता की अपील

May 9, 2025
भारतीय सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को किया नाकाम

भारतीय सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को किया नाकाम

May 9, 2025
गृह मंत्रालय का निर्देश: सभी राज्य अपनी आपातकालीन शक्तियां करें लागू, पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

गृह मंत्रालय का निर्देश: सभी राज्य अपनी आपातकालीन शक्तियां करें लागू, पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

May 9, 2025
पाकिस्तानी संसद में पीएम शहबाज शरीफ ‘बुजदिल’ करार

पाकिस्तानी संसद में पीएम शहबाज शरीफ ‘बुजदिल’ करार

May 9, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 10, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ते भारत, बदलते भारत का हाइवे है केंद्रीय बजट: गजेंद्र सिंह शेखावत

by PadmaSahay
February 23, 2025
in झारखंड
0
पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ते भारत, बदलते भारत का हाइवे है केंद्रीय बजट: गजेंद्र सिंह शेखावत

पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ते भारत, बदलते भारत का हाइवे है केंद्रीय बजट: गजेंद्र सिंह शेखावत

876
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आज चैंबर भवन रांची में केंद्रीय बजट 2025..26 पर परिचर्चा का आयोजन हुआ जिसे बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संबोधित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित विधायक सीपी सिंह,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका,रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू,प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जेपी शर्मा सहित शहर के गण मान्य सीए, सीएस, अधिवक्ता,चिकित्सक ,प्राध्यापक , सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन सीए राजकुमार स्वागत भाषण जेपी शर्मा ,धन्यवाद ज्ञापन उदय जायसवाल ने किया। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विस्तार से प्रकाश डाला। श्री शेखावत ने कहा कि यह केंद्रीय बजट विकसित भारत का हाइवे है जिसपर बढ़ते भारत,बदलते भारत की गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का रोडमैप सुधारों को ईंधन और समावेशिता को मार्गदर्शक मानते हुए विकसित भारत की गति निर्धारित करने का लक्ष्य बनाया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट स्वीकार करता है कि देश की शक्ति उसकी भूमि में नहीं बल्कि उसके लोगों में होती है।इसलिए सभी वर्गों के समावेशी विकास के माध्यम से सबका साथ सबका विकास साकार किया जा रहा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट चार प्रमुख इंजनों द्वारा संचालित है जिसमें ग्रामीण समृद्धि केलिए कृषि,उद्यमिता और रोजगार सृजन केलिए एमएसएमई ,बुनियादी ढांचे और नवाचार केलिए निवेश और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के साथ आर्थिक वृद्धि केलिए निर्यात प्रमुख है।

कहा कि इस बजट का लक्ष्य छः आयामी दृष्टिकोण पर आधारित है जिसमें विकास को गति देना,समावेशी विकास को सुरक्षित करना ,भारत के मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति को बढ़ाना,निजी क्षेत्र के निवेश को प्रेरित करना और घरेलू भावना को मजबूत करना शामिल है।

Related Post

बिस्कोमान अध्यक्ष पद के रिजल्ट पर लगी रोक.. सुनील सिंह को झटका! बीजेपी नेता विशाल सिंह ने सीएम नीतीश से की मुलाक़ात

बिस्कोमान अध्यक्ष पद के रिजल्ट पर लगी रोक.. सुनील सिंह को झटका! बीजेपी नेता विशाल सिंह ने सीएम नीतीश से की मुलाक़ात

May 10, 2025
अमित शाह और सम्राट चौधरी ने बताया- बिहार की बर्बादी के लिए नीतीश जिम्मेदार ! RJD ने शेयर किया वीडियो

अमित शाह और सम्राट चौधरी ने बताया- बिहार की बर्बादी के लिए नीतीश जिम्मेदार ! RJD ने शेयर किया वीडियो

May 8, 2025

जनता के बीच जाइये, सब बताइए.. नीतीश कुमार ने NDA नेताओं को दिया टास्क

May 8, 2025

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पटना में पीएम मोदी के नाम से हवन पूजन.. दोनों डिप्टी सीएम भी खुश

May 7, 2025

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 6 दशक के शासन में गरीबी हटाव का केवल नारा दिया लेकिन मोदी सरकार में पिछले एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए।जिसके कारण देश में तेजी से मध्यम वर्ग बढ़े हैं।

कहा कि मोदी सरकार बेहतर भविष्य केलिए मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने पर जोर दे रही है।ताकि उनकी क्षमता को बढ़ाया जा सके।

कहा कि मोदी सरकार विवाद से विश्वास की नीति को अपनाया है।आज आयकर विभाग पहले करदाता पर विश्वास करता है फिर उसकी जांच करता है। मोदी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों केलिए ब्याज पर कर कटौती की सीमा पचास हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया, टीडीएस की वार्षिक सीमा 6लाख कर दिया,जीरो टैक्स की सीमा 7लाख से बढ़ाकर 12 लाख कर दिया।

कहा कि मोदी सरकार ने निम्न और मध्यम वर्ग केलिए किफायती आवास प्रदान करने केलिए स्वामी फंड 2 लॉन्च किया है।

उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं के समग्र कल्याण ,विश्व स्तरीय शिक्षा के माध्यम से युवाओं के सशक्तिकरण,सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के कल्याण से अमृतकाल की अभिव्यक्ति के माध्यम से मानव संसाधन क्षमता का विकास आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ है। जिसके लिए सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र और पोषण 2.0कार्यक्रमों को सशक्त बनाया जा रहा है। देश भर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कार्यरत 1करोड़ से अधिक गिग वर्कर्स की जरूरतों को भी पहचाना गया है।

कहा कि मोदी सरकार को एक चरमराई हुई अर्थव्यवस्था विरासत में मिली थी जिसमें एन पी ए और संकटग्रस्त कॉरपोरेट क्षेत्र प्रमुख समस्याएं थी। इसके बावजूद मोदी सरकार ने सार्वजनिक निवेश को बढ़ावा देने,पूंजीगत व्यय को क्रमिक रूप से बढ़ाने और लक्षित सार्वजनिक सेवा वितरण की तीन स्तरीय नीति अपनाकर राजकोषीय समेकन को सफलतापूर्वक लागू किया।

कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती महंगाई के बावजूद भारत एक अपवाद बनकर उभरा है। कोविड काल की वैश्विक आपदा को भी मोदी सरकार ने अवसर में बदल दिया।

केंद्रीय बजट में एमएसएमई को बढ़ावा देने, तीव्र औद्योगिक विकास,इन्फ्रास्ट्रक्चर आधारित दीर्घकालिक विकास, जलवायु अनुकूल ऊर्जाक्षेत्र की आत्मनिर्भरता, शहरों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने की योजना,निर्यात में निरंतर प्रगति सुनिश्चित करना,जैसे विषय शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास केलिए मोदी सरकार संकल्पित है और कांग्रेस की सरकारों की तुलना में देखे तो 300%ज्यादा राशि मोदी सरकार ने पिछले एक दशक में उपलब्ध कराए हैं।

उन्होंने कहा कि 2004 से 14के बीच झारखंड को जहां 56090 करोड़ रुपए मिले थे जो 2014से 24के बीच 2,26, 444करोड़ रुपए हो गए।

कहा कि झारखंड में केंद्रीय योजना से पिछले 10वर्षों में 15.64लाख प्रधानमंत्री ग्रामीण और 1.54लाख शहरी आवास बनाए गए हैं। 41.9लाख घरों में शौचालय बनाए गए। जल जीवन मिशन के तहत 52.6%घरों तक नल से जल पहुंचा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के 1.24करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। 39लाख परिवारों को उज्जवला योजना से मुफ्त गैस सिलिंडर की सुविधा मिली है।झारखंड के 2.64करोड़ लोग आज गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ ले रहे। राज्य में 9.7लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध है।

कहा कि इसके अतिरिक्त हाइवे,रेलवे,वायुयान सेवा,एम्स का निर्माण के क्षेत्र में झारखंड को लगातार प्राथमिकता मिल रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बढ़ता भारत बदलता भारत मोदी सरकार की देन है। यह प्रक्रिया 2047 में विकसित भारत के स्वप्न को साकार करेगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश भर में बुनियादी ढांचों को मजबूत कर रही। झारखंड में भी सड़क,बिजली,पानी,स्वास्थ्य ,के क्षेत्र में बदलता परिदृश्य केंद्र सरकार की देन है।

उन्होंने कांग्रेस शासन को याद करते हुए कहा कि सिर्फ नारों और झूठे वादों से कांग्रेस ने देश की जनता को 60वर्षों तक गुमराह किया।

आज मोदी सरकार में भारत का सांस्कृतिक,सामाजिक और आर्थिक विकास साथ साथ हो रहा। बिना भेदभाव के योजनाएं धरातल पर उतर रही।

कार्यक्रम में पद्मश्री मुकुंद नायक, संजीव विजयवर्गीय, शिवपूजन पाठक,राहुल अवस्थी,उषा पांडे, जितेंद्र वर्मा,विनय सिंह,संजीव चौधरी,राजू सिंह,सुरेश प्रसाद,पायल सोनी, रोमित नारायण सिंह,प्रकाश साहू,रवि मुंडा,आर्थिक प्रकोष्ठ के धर्मेंद्र सिन्हा,सुरेन्द्र विश्वकर्मा,मनोज बक्शी,अरुण कुमार सिन्हा, डॉ रामदीन,विकास पोद्दार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Tags: BJPJharkhand NewsRanchi News
Share350Tweet219
PadmaSahay

PadmaSahay

Related Posts

बिस्कोमान अध्यक्ष पद के रिजल्ट पर लगी रोक.. सुनील सिंह को झटका! बीजेपी नेता विशाल सिंह ने सीएम नीतीश से की मुलाक़ात

बिस्कोमान अध्यक्ष पद के रिजल्ट पर लगी रोक.. सुनील सिंह को झटका! बीजेपी नेता विशाल सिंह ने सीएम नीतीश से की मुलाक़ात

by RaziaAnsari
May 10, 2025
0

कई महीनों से लंबित बिस्कोमान (बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग यूनियन) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव शुक्रवार को पटना...

अमित शाह और सम्राट चौधरी ने बताया- बिहार की बर्बादी के लिए नीतीश जिम्मेदार ! RJD ने शेयर किया वीडियो

अमित शाह और सम्राट चौधरी ने बताया- बिहार की बर्बादी के लिए नीतीश जिम्मेदार ! RJD ने शेयर किया वीडियो

by RaziaAnsari
May 8, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरना शुरु कर दिया है। इसी बीच राजद (RJD) ने...

जनता के बीच जाइये, सब बताइए.. नीतीश कुमार ने NDA नेताओं को दिया टास्क

जनता के बीच जाइये, सब बताइए.. नीतीश कुमार ने NDA नेताओं को दिया टास्क

by RaziaAnsari
May 8, 2025
0

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए (NDA) ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। बुधवार को...

भाजपा के स्थापना दिवस पर राहुल-लालू पर बरसे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पटना में पीएम मोदी के नाम से हवन पूजन.. दोनों डिप्टी सीएम भी खुश

by RaziaAnsari
May 7, 2025
0

पहलगाम हमले के बदले को लेकर भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर किये गए स्ट्राइक 'ऑपरेशन सिंदूर'...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
तेजस्वी यादव ने यज्ञ में ली प्रतिज्ञा- अब नए और विकसित बिहार का निर्माण करना है..

तेजस्वी यादव ने यज्ञ में ली प्रतिज्ञा- अब नए और विकसित बिहार का निर्माण करना है..

May 10, 2025
बिस्कोमान अध्यक्ष पद के रिजल्ट पर लगी रोक.. सुनील सिंह को झटका! बीजेपी नेता विशाल सिंह ने सीएम नीतीश से की मुलाक़ात

बिस्कोमान अध्यक्ष पद के रिजल्ट पर लगी रोक.. सुनील सिंह को झटका! बीजेपी नेता विशाल सिंह ने सीएम नीतीश से की मुलाक़ात

May 10, 2025
जल्दी जल्दी काम पूरा कीजिये.. CM नीतीश ने पटना मेट्रो के निर्माण कार्यो का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बिहार के सीमावर्ती जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा.. CM नीतीश करेंगे दौरा

May 10, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.