रांची: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रखर वक्ता चयन कार्यक्रम “यंग इंडिया के बोल – सीजन 5” का भव्य आयोजन शगुन बैंक्वेट हॉल, मोराबादी, रांची में किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक मेहुल प्रसाद ने किया, जिसमें युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, प्रदेश प्रभारी इशिता सेढ़ा, तथा कार्यक्रम प्रभारी विशाल यादव उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता में साकेत सौरभ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 10,000 रूपये की पुरस्कार राशि जीती। द्वितीय स्थान पर नावेद अहमद रहमानी रहे, जबकि महिला वर्ग में पूनम यादव विजेता बनीं, जिन्हें क्रमशः 7,500 रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने प्रतिभागियों को प्रवक्ता के गुणों से अवगत कराते हुए कहा कि वे समाज की समस्याओं को मुखरता से उठाने तथा पार्टी की विचारधारा को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने अपने संबोधन में कहा कि यंग इंडिया के बोल मंच के माध्यम से युवा कांग्रेस के प्रतिभाशाली साथियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने प्रतिभागियों को राहुल गांधी और कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर समाज का दर्पण बनने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रदेश प्रभारी इशिता सेढ़ा ने युवाओं की देश के समकालीन परिदृश्य में सहभागिता को आवश्यक बताते हुए कार्यक्रम की सराहना की और झारखंड के युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की।
यंग इंडिया के बोल सीजन 5 के प्रभारी विशाल यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों को कांग्रेस की विचारधारा और इस मंच की व्यापकता से अवगत कराया। निर्णायक मंडल में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कमल ठाकुर, बीआईटी मेसरा के प्रोफेसर मृणाल पाठक, और वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण रमन शामिल रहे।
इस कार्यक्रम में झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, झारखंड कांग्रेस के महासचिव विनय सिंह दीपू, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी इशिता सेढ़ा, प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, यंग इंडिया के बोल के झारखंड प्रभारी विशाल यादव, कार्यक्रम संयोजक मेहुल प्रसाद, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम सिंह, कुमार रोशन, आफताब आलम, सौरभ अग्रवाल, कुलदीप कुमार रवि, प्रदेश महासचिव कोमल कुमारी, प्रियंका सिसोदिया, शदाब खान, प्रदेश प्रवक्ता मणिकांत सिंह , शशिकांत वर्मा, विकास सिंह, अभिषेक सौरभ, प्रदेश समन्वयक अभिशान्त गौरव, अंशुलक कुमार एवं रांची महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव सिंह, हजारीबाग़ जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव, ओम प्रकाश, रामगढ़ जिला अध्यक्ष अजित, अशरफ अली, आकाश सिंह, पुरुषोत्तम चौधरी, शुभम सोनी, दिलीप वर्मा सहित अनेक गणमान्य नेता उपस्थित रहे।