बिहार में नीतीश सरकार से मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के कयास तभी से लगाए जा रहे थे, जब भाजपा ने उन्हें बिहार प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा दिया। अब नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा। इसमें दिलीप जायसवाल की जगह के साथ चार अन्य मंत्रियों की एंट्री होगी। यह कैबिनेट विस्तार बुधवार, 26 फरवरी को राजभवन में शाम 4 बजे होगा।
इससे पहले भाजपा की बैठक चल रही है। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा आदि वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। यह बैठक सम्राट चौधर के आवास पर हो रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस मंत्रिमंडल विस्तार का गहरा चुनावी कनेक्शन होना तय है। कैबिनेट विस्तार में जातीय, सामाजिक, क्षेत्रीय हर तरह के समीकरण को काबू में करने की भाजपा की कोशिश होगी।