बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव से कुछ माह पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सियासी हलचल तेज कर दी है। बुधवार को सात नए मंत्रियों ने शपथ ली, जिससे राज्य सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या 36 हो गई है।
यह भी पढ़ें : प्रशांत किशोर का दोहरा दांव: बिहार में फेल हुआ जन सुराज तो यहां होगा ठिकाना?
बीजेपी कोटे से सात नए मंत्रियों ने ली शपथ
भाजपा कोटे से संजय सरावगी, डॉ. सुनील कुमार, जीवेश मिश्रा, राजू कुमार सिंह, मोतीलाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले बिहार सरकार में कुल 30 मंत्री थे, लेकिन मंत्री दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के बाद अब यह संख्या बढ़कर 36 हो गई है।
मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा
मंत्रिमंडल विस्तार के अगले ही दिन गुरुवार को विभागों का आवंटन कर दिया गया। इस विस्तार में भाजपा कोटे से आए मंत्रियों को महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं।
नीतीश कैबिनेट के प्रमुख मंत्री और उनके विभाग:
- डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी – वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग
- डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा – कृषि विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग
- प्रेम कुमार – सहकारिता विभाग
- रेणु देवी – पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग
- मंगल पांडेय – स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग
- नीरज कुमार बबलू – लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग
- नीतीश मिश्रा – उद्योग विभाग
- नितिन नवीन – पथ निर्माण विभाग
- जनक राम – अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग
- हरि सहनी – पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
- कृष्णानंद पासवान – गन्ना उद्योग विभाग
- केदार गुप्ता – पंचायती राज विभाग
- सुरेंद्र मेहता – खेल विभाग
- संतोष सिंह – श्रम संसाधन विभाग
- संतोष सुमन – लघु जल संसाधन विभाग
नए मंत्रियों को सौंपे गए विभाग:
- संजय सरावगी – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
- सुनील कुमार – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
- राजू सिंह – पर्यटन विभाग
- मोतीलाल प्रसाद – कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
- जीवेश कुमार मिश्रा – नगर विकास एवं आवास विभाग
- विजय मंडल – आपदा प्रबंधन विभाग
- मंटू सिंह – सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग
