इंडोनेशिया के आचेह राज्य में गुरुवार को समलैंगिक संबंध के आरोप में दो युवकों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे गए। यह कार्रवाई एक इस्लामी अदालत द्वारा की गई, जिसने इन युवकों को यौन संबंधों का दोषी पाया था। दोनों आरोपी आचेह राज्य की एक लोकल यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। उन्हें पिछले साल नवंबर में किराए के कमरे में यौन संबंध बनाते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद इन्हें शरिया पुलिस के हवाले कर दिया गया।
आचेह राज्य की राजधानी बांदा आचेह में स्थित एक पार्क में सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारे गए। इसमें, रिश्ते के लिए पहल करने वाले युवक को 82 और दूसरे युवक को 77 कोड़े मारे गए। हालांकि, उन्हें तीन महीने से हिरासत में रखने के कारण उनकी सजा में तीन कोड़े कम कर दिए गए। आचेह राज्य में समलैंगिक संबंधों को अवैध माना जाता है, क्योंकि यहां इस्लामी कानूनी शरिया लागू है।
पाकिस्तान ने किया रूस तक ट्रेन चलाने का ऐलान.. भारत की बढ़ी टेंशन !
इंडोनेशिया, जो दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल देश है, के अधिकांश हिस्सों में समलैंगिकता अवैध नहीं है, लेकिन इसे समाज में सामान्यत: वर्जित माना जाता है। 2020 में प्यू रिसर्च के एक सर्वेक्षण के अनुसार, 80% इंडोनेशियाई लोगों का मानना था कि समलैंगिकता को समाज में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।
आचेह राज्य, जो सुमात्रा द्वीप के उत्तरी सिरे पर स्थित है, में इस्लामी कानून का पालन किया जाता है। यहां 2014 में समलैंगिकता संबंध पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस राज्य में चोरी, जुआ और व्यभिचार जैसे अपराधों के लिए भी कोड़े मारने की सजा दी जाती है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस सजा का विरोध करते हुए इसे समलैंगिक समुदाय के खिलाफ भेदभावपूर्ण कदम करार दिया। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इसे हेट क्राइम (घृणा अपराध) बताया है।