• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
बिहार विधानसभा में हंगामा: विपक्ष का बजट पर हमला, सरकार ने किया पलटवार

बिहार विधानसभा में हंगामा: विपक्ष का बजट पर हमला, सरकार ने किया पलटवार

March 4, 2025
Bihar Transfer Posting: परिवहन विभाग में चार ADTO का तबादला..

Bihar Transfer Posting: परिवहन विभाग में चार ADTO का तबादला..

June 28, 2025
पश्चिम चंपारण में वोटर वेरिफिकेशन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला.. DM ने कहा- निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव

पश्चिम चंपारण में वोटर वेरिफिकेशन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला.. DM ने कहा- निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव

June 28, 2025
सारण : रिविलगंज थाने में लगी भीषण आग.. 50 बाइक और 2 चार पहिया वाहन जलकर खाक

सारण : रिविलगंज थाने में लगी भीषण आग.. 50 बाइक और 2 चार पहिया वाहन जलकर खाक

June 28, 2025
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लालू-तेजस्वी से की मुलाकात.. बोले- मैं भी ‘यादव’ हूं !

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लालू-तेजस्वी से की मुलाकात.. बोले- मैं भी ‘यादव’ हूं !

June 28, 2025
पटना में आम महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन.. 4578 किस्म के आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

पटना में आम महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन.. 4578 किस्म के आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

June 28, 2025
तेजस्वी नहीं, चिराग को पसंद करते हैं युवा.. सीएम फेस पर बोले एलजेपी-रामविलास सांसद अरुण भारती

वोटर वेरिफिकेशन पर बिहार की राजनीति गरमाई.. तेजस्वी यादव के आरोपों पर चिराग पासवान ने किया पलटवार

June 28, 2025
माले ने बिहार की 45 विधानसभा सीटों पर ठोका दावा.. बढ़ा दी लालू-तेजस्वी की टेंशन

‘वोटर वेरिफिकेशन के नाम पर सरकार चुनावी अधिकारों का हनन करना चाहती है’

June 28, 2025
झूठा नियुक्ति पत्र बांट रहे नीतीश कुमार.. नालंदा में प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर भी बोला हमला

झूठा नियुक्ति पत्र बांट रहे नीतीश कुमार.. नालंदा में प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर भी बोला हमला

June 28, 2025
CM नीतीश ने मंत्री विजय चौधरी को मंच पर क्यों दिया धक्का !

CM नीतीश ने मंत्री विजय चौधरी को मंच पर क्यों दिया धक्का !

June 28, 2025
Air India Plane Crash.. तेजस्वी-मांझी-पप्पू समेत बिहार के इन नेताओं ने जताया दुख

वोटर वेरिफिकेशन पर बोले मांझी.. बताया तेजस्वी यादव को किस बात का है डर

June 28, 2025
भागलपुर में निर्माणाधीन कोसी पुल का 40 फीट हिस्सा पानी में गिरा.. पहले भी हो चुका है हादसा

भागलपुर में निर्माणाधीन कोसी पुल का 40 फीट हिस्सा पानी में गिरा.. पहले भी हो चुका है हादसा

June 28, 2025
नीतीश कुमार ने 21,391 पुलिसकर्मियों को सौंपा नियुक्ति पत्र.. कहा- जल्द भरे जाएंगे और खाली पद

नीतीश कुमार ने 21,391 पुलिसकर्मियों को सौंपा नियुक्ति पत्र.. कहा- जल्द भरे जाएंगे और खाली पद

June 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 28, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

बिहार विधानसभा में हंगामा: विपक्ष का बजट पर हमला, सरकार ने किया पलटवार

by Pawan Prakash
March 4, 2025
in बिहार
0
बिहार विधानसभा में हंगामा: विपक्ष का बजट पर हमला, सरकार ने किया पलटवार
826
SHARES
2.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। बजट को गरीब विरोधी करार देते हुए भाकपा (माले) और राजद विधायकों ने विधानसभा परिसर में जबरदस्त प्रदर्शन किया। बैनर, पोस्टर और नारेबाजी के साथ उन्होंने राज्य सरकार पर गरीबों, महिलाओं और युवाओं को ठगने का आरोप लगाया।

पटना में BJP की शक्ति प्रदर्शन, दिलीप जायसवाल बने प्रदेश अध्यक्ष, गूंजा नारा— ‘बिहार है तैयार, फिर से NDA सरकार!’

विपक्ष ने बताया ‘झुनझुना बजट’, सरकार पर साधा निशाना

राजद विधायक मुकेश रोशन इस प्रदर्शन में हाथ में झुनझुना और लॉलीपॉप लेकर पहुंचे और तंज कसते हुए कहा कि “यह बजट जनता को लॉलीपॉप थमाने जैसा है। महिलाओं के सम्मान और युवाओं के रोजगार के लिए इसमें कुछ नहीं है। बिहार के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।”

नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने भी बिहार विधान परिषद के द्वार पर राजद विधायकों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर उन्होंने एससी-एसटी के लिए आरक्षण की मांग उठाई। सोमवार को भी वे पूरे ऐक्शन मोड में नजर आई थीं और आज भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।

Related Post

Bihar Transfer Posting: परिवहन विभाग में चार ADTO का तबादला..

Bihar Transfer Posting: परिवहन विभाग में चार ADTO का तबादला..

June 28, 2025
पश्चिम चंपारण में वोटर वेरिफिकेशन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला.. DM ने कहा- निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव

पश्चिम चंपारण में वोटर वेरिफिकेशन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला.. DM ने कहा- निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव

June 28, 2025

सारण : रिविलगंज थाने में लगी भीषण आग.. 50 बाइक और 2 चार पहिया वाहन जलकर खाक

June 28, 2025

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लालू-तेजस्वी से की मुलाकात.. बोले- मैं भी ‘यादव’ हूं !

June 28, 2025

सरकार का जवाब: ‘हमारे चाहने वाले उधर भी बैठे हैं’

बजट सत्र के तीसरे दिन जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी विधायकों ने सरकार को घेरने की कोशिश की। विपक्षी विधायक ललित यादव ने कहा कि “सत्ता पक्ष के कम विधायक नजर आ रहे हैं। अगर आज वोटिंग हो तो सरकार गिर सकती है!”

इस पर मंत्री विजय चौधरी ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया कि “हमारी सरकार को चाहने वाले लोग उधर (विपक्ष) भी बैठे हैं।”

शिक्षकों के तबादले पर सरकार की सफाई

इस बीच, 1 लाख 90 हजार शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया। शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में बताया कि अगले दो महीनों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए स्क्रूटनी चल रही है और वेकेंसी के आधार पर ही पोस्टिंग होगी।

विपक्ष का हमला, अध्यक्ष का इनकार

बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने विपक्ष के कार्य स्थगन प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का उत्तर पहले से तय कार्यक्रम के तहत होना था, इसलिए नियमों के मुताबिक कार्य स्थगन संभव नहीं है।

विधानसभा के अंदर-बाहर गूंजे विरोध के स्वर

सदन के अंदर शिक्षकों के तबादले समेत अन्य मुद्दों पर विपक्ष ने तीखे सवाल दागे, तो वहीं सदन के बाहर सरकार के खिलाफ गुस्से का उबाल नजर आया। विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामे को देखते हुए कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।

बिहार का बजट सत्र अब राजनीतिक अखाड़ा बनता दिख रहा है। विपक्ष इसे गरीब विरोधी और दिशाहीन बता रहा है, तो सरकार अपनी नीतियों का बचाव करते हुए विपक्ष पर ‘अवसरवादी राजनीति’ करने का आरोप लगा रही है। देखना यह होगा कि आगे यह सत्र और कितने नए सियासी मोड़ लेकर आता है।

Tags: BiharBihar Assemblybihar assembly budget sessionbihar assembly electionbihar assembly election 2025bihar assembly election 2025 livebihar assembly electionsbihar assembly sessionbihar assembly winter sessionbihar budget 2025bihar budget 2025 livebihar budget liveBihar Budget Sessionbihar election 2025bihar governmentBihar Newsbihar news liveBihar Politicsbihar vidhan sabhabihar vidhan sabha livelive news
Share330Tweet207
Pawan Prakash

Pawan Prakash

Related Posts

Bihar Transfer Posting: परिवहन विभाग में चार ADTO का तबादला..

Bihar Transfer Posting: परिवहन विभाग में चार ADTO का तबादला..

by RaziaAnsari
June 28, 2025
0

बिहार में एक बार फिर ट्रांसफर पोस्टिंग (Bihar Transfer Posting) हुई है। इस बार परिवहन विभाग में अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन...

पश्चिम चंपारण में वोटर वेरिफिकेशन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला.. DM ने कहा- निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव

पश्चिम चंपारण में वोटर वेरिफिकेशन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला.. DM ने कहा- निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव

by RaziaAnsari
June 28, 2025
0

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले में मतदाता सूची की शुद्धता एवं समावेशिता सुनिश्चित करने हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (Special...

सारण : रिविलगंज थाने में लगी भीषण आग.. 50 बाइक और 2 चार पहिया वाहन जलकर खाक

सारण : रिविलगंज थाने में लगी भीषण आग.. 50 बाइक और 2 चार पहिया वाहन जलकर खाक

by RaziaAnsari
June 28, 2025
0

सारण जिले के रिविलगंज थाना परिसर में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब शॉर्ट सर्किट से भीषण आग...

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लालू-तेजस्वी से की मुलाकात.. बोले- मैं भी ‘यादव’ हूं !

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लालू-तेजस्वी से की मुलाकात.. बोले- मैं भी ‘यादव’ हूं !

by RaziaAnsari
June 28, 2025
0

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
Bihar Transfer Posting: परिवहन विभाग में चार ADTO का तबादला..

Bihar Transfer Posting: परिवहन विभाग में चार ADTO का तबादला..

June 28, 2025
पश्चिम चंपारण में वोटर वेरिफिकेशन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला.. DM ने कहा- निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव

पश्चिम चंपारण में वोटर वेरिफिकेशन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला.. DM ने कहा- निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव

June 28, 2025
सारण : रिविलगंज थाने में लगी भीषण आग.. 50 बाइक और 2 चार पहिया वाहन जलकर खाक

सारण : रिविलगंज थाने में लगी भीषण आग.. 50 बाइक और 2 चार पहिया वाहन जलकर खाक

June 28, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.