विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक-एक कर नीतीश सरकार की पोल खोलकर रख दी। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने जेडीयू और बीजेपी नेताओं को आड़े हाथों लिया। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की प्रति व्यक्ति आय नीचे से दूसरे नंबर पर है। 2025 में क्या स्थिति है उसके बारे में तेजस्वी ने कहा कि एक ही बरसात में सैकड़ों पुल गिर जाता है। बिहार में चूहा की बहार है और नीतीशे कुमार है।
आज प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे कम बिहार का, आज देश में किसानों की आय सबसे कम बिहार में, देश में सबसे कम साक्षरता दर बिहार की, देश में आज सबसे ज्यादा ऑफसरशाही बिहार में। सबसे अधिक बिहार के मरीज दूसरे राज्य में इलाज कराने जाते हैं। सबसे अधिक छात्र बिहार के दूसरे राज्यों में पढ़ने जाते हैं। बिहार के ग्रामीण युवा देश में सबसे अधिक बेरोजगार हैं। बीपीएससी मामले को लेकर मुख्यमंत्री को मैंने पत्र लिखा लेकिन ना तो उनका जवाब आया न हीं अधिकारियों का। आज भी मेरी मांग है कि बीपीएससी स्टूडेंट की मांग मानी जाए।
बिहार विधानसभा में गरमाया माहौल: नीतीश ने तेजस्वी को बताया “बच्चा”, बोले- कुछ नहीं जानते
तेजस्वी ने आगे कहा कि 1990 के बाद मुसलमान दंगे में नहीं मरे। लालू ने दंगा होने नहीं दिया। दंगा फैलाने वालों को गिरफ्तार किया गया। ऐसी जातियां जिनकों कोई पूछता नहीं था। लालू जी ने ऐसे जाति के लोगों को मंत्री, एमएलए, एमएलसी, आयोग का सदस्य बनाया। उनको ताकत देने का काम लालू जी ने किया।
तेजस्वी यादव ने कहा कि समस्या आज की है, लेकिन कहा जा रहा है 20 साल पहले देखो। नीतीश कुमार यही कह रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा जिस दिन सत्ता संभालेंगे, पीछे नहीं देखेंगे आगे देखेंगे और 5 साल में बिहार को विकसित बनाएंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के साथ भेदभाव किया गया। दूसरे राज्यों की तुलना में बिहार को पहले काफी कम मदद मिलता था। 2000 से 2002 तक बिहार को प्रति व्यक्ति केंद्र से केवल 119 रुपए मिला जबकि आंध्र प्रदेश को ₹600 से अधिक दिया गया। बिहार के साथ सौतेला व्यवहार लगातार होता रहा।