बिहार में विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। आने वाले चुनाव में राजद और कांग्रेस के बीच के रिश्ते को लेकर कयासों का दौर चल रहा है। कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोक रही है। बिहार कांग्रेस के चुनाव प्रभारी ‘तेवर’ दिखा रहे हैं तो पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आग में घी डाल रहे हैं। और राजद इस मुद्दे पर खामोशी बनाए हुए है। लेकिन इस बीच बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने कल भाजपा पर निशाना साधते-साधते 1990 से पहले की बात करते हुए कांग्रेस शासनकाल पर भी सवाल उठा दिए।
तेजस्वी यादव ने बुलाई है युवाओं की चौपाल.. चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा
दरअसल, तेजस्वी यादव बिहार में 1990 के बाद और पहले के हालात की बात कर रहे थे। राजद सुप्रीमो लालू यादव के कामकाजों की तारीफ करते हुए तेजस्वी यादव ने 1990 से पहले की कांग्रेस हुकूमत और मौजूदा सरकार की आलोचना की। तेजस्वी ने पूछा- ‘इन दोनों ने बिहार को क्या दिया? लोगों को यह पता है।’

आज प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे कम बिहार का, आज देश में किसानों की आय सबसे कम बिहार में, देश में सबसे कम साक्षरता दर बिहार की, देश में आज सबसे ज्यादा ऑफसरशाही बिहार में। सबसे अधिक बिहार के मरीज दूसरे राज्य में इलाज कराने जाते हैं। सबसे अधिक छात्र बिहार के दूसरे राज्यों में पढ़ने जाते हैं। बिहार के ग्रामीण युवा देश में सबसे अधिक बेरोजगार हैं।
राबड़ी के सामने सीएम नीतीश ने लालू यादव पर किया ऐसा वार, हो गया बवाल!
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के साथ भेदभाव किया गया। दूसरे राज्यों की तुलना में बिहार को पहले काफी कम मदद मिलता था। 2000 से 2002 तक बिहार को प्रति व्यक्ति केंद्र से केवल 119 रुपए मिला जबकि आंध्र प्रदेश को ₹600 से अधिक दिया गया। बिहार के साथ सौतेला व्यवहार लगातार होता रहा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि समस्या आज की है, लेकिन कहा जा रहा है 20 साल पहले देखो। नीतीश कुमार यही कह रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा जिस दिन सत्ता संभालेंगे, पीछे नहीं देखेंगे आगे देखेंगे और 5 साल में बिहार को विकसित बनाएंगे।