विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में हिंदू-मुसलमान जैसे साम्प्रदायिक मुद्दे उठने लगे हैं। एक तरफ औरंगज़ेब को लेकर जेडीयू, राजद और भाजपा में बयानबाजी हो रही है तो वहीं बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के बिहार दौरे के दौरान हिंदू राष्ट्र को लेकर दिए बयान पर भी सियासत गर्म हो गई है। औरंगज़ेब पर हो रही बयानबाजी पर तो जेडीयू में दो फाड़ भी हो गई है। वहीं अब जेडीयू के वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार के खास मंत्री अशोक चौधरी ने उन दोनों मुद्दों पर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बिहार में सियासत गर्म.. क्या बीजेपी के प्रचारक हैं बाबा बागेश्वर ?
बाबा बागेश्वर द्वारा यह कहे जाने पर कि हिंदू राष्ट्र की आवाज बिहार से उठेगी, उन्होंने कहा कि हर धर्म में कट्टरपंथी विचारधारा के लोग होते हैं। बाबा बागेश्वर हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं तो कुछ मुसलमान भी ऐसी बात करते हैं। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे लोगों की बात का क्या जवाब दिया जाए। वहीं बख्तियारपुर का नाम बदलने को लेकर भाजपा विधायक की मांग पर उन्होंने कहा कि बोलने दीजिए, उनके बोलने से क्या फर्क पड़ता है। प्रस्ताव जब आएगा तो उन सब बातों पर बात किया जाता है, किसी के बोलने से क्या फर्क पड़ता।

औरंगजेब मामले पर भी अशोक चौधरी ने अपना स्टैंड क्लियर करते हुए कहा कि मुगल आए तो उसे समय हम लोग थे भी नहीं। कौन क्या किया, नहीं किया यह बात अलग है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आते हैं तो गलत करते हैं। कुछ लोग सही करते हैं। मुग़ल में भी बहुत अच्छे अच्छे शासक आए। जो हिंदुस्तान के लिए बहुत कुछ किये हैं। उसके बाद अँगरेज़ आए जो भारत को लूटने का काम किये। औरंगज़ेब ने क्या गलत किया क्या सही किया, यह अकेडमिक बहस का विषय है। एक अच्छा हिंदुस्तान बनाना है तो गंगा जमुनी तहजीब जो हमारे देश में है उसको बना कर रखना होगा।
भारी पड़ा अबू आजमी को ‘औरंगजेब प्रेम’, पहले हुए सस्पेंड अब हो सकते हैं गिरफ्तार, जानें
मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार विधान परिषद में राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ हुई नोक-झोक पर कहा कि अब्दुल बारी सिद्दीकी के व्यक्तित्व से मैं प्रभावित हूं। वह मेरे साथ काम भी कर चुके हैं। लेकिन गलत पार्टी में हैं, इसीलिए ऐसा कर रहे हैं और उनकी पार्टी ने उनको उतना सम्मान भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए कौन सा काम नहीं किया यह बताना होगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं कहां है आप देख लीजिए। नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए वह सब काम किया है जो किया जा सकता है।