कल 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष सह ‘शक्ति सुपर शी’ की राज्य समन्वयक खुशबू कुमारी ने उषा किंडरगार्डन विद्यालय की स्वावलंबी एवं मेहनती शिक्षिकाओं को शक्ति सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
MY समीकरण के बाद अब तेजस्वी यादव की नज़र नीतीश की महिला वोट बैंक पर
विद्यालय की प्राचार्य राखी घोष ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस की तरफ से उन्हें सम्मान दिया गया। इसके लिए विद्यालय की तमाम शिक्षिकाओं ने भारतीय युवा कांग्रेस सह बिहार युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब को धन्यवाद दिया।