खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) पर लगा निलंबन वापस ले लिया, जिससे घरेलू प्रतियोगिताओं के आयोजन और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए राष्ट्रीय टीमों के चयन का रास्ता साफ हो गया। मंत्रालय ने अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की जल्दबाजी में घोषणा करने के कारण 24 दिसंबर, 2023 को डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था।
होस्ट था पाकिस्तान, फिर भी Champions Trophy के अवार्ड सेरेमनी में न्योता नहीं.. भड़के वसीम अकरम
संजय सिंह के नेतृत्व वाली समिति ने 21 दिसंबर, 2023 को डब्ल्यूएफआई का चुनाव जीता था, लेकिन पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ गोंडा के नंदिनी नगर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए स्थल के चयन से सरकार नाराज थी। मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि डब्ल्यूएफआई ने सुधारात्मक कदम उठाए हैं, इसलिए उसने निलंबन हटाने का फैसला किया है। सरकार ने महिला एथलीट के यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी WFI अध्यक्ष संजय सिंह को पूरा नियंत्रण दे दिया है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: क्या यह रोहित शर्मा का आखिरी मुकाबला होगा?
बता दें कि महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर 7 महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का आरोप लगा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान जो बवाल हुआ था, वह पूरे देश और दुनिया ने देखा था। देश और दुनियाभर में उस घटनाक्रम की निंदा हुई थी। बृजभूषण के पद से हटाने की मांग उठी। दिसंबर 2023 में हुए महासंघ के चुनाव को रद्द करने और नई नियुक्तियों को अवैध करार देने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। इसके बाद 21 दिसंबर 2023 के फिर से चुनाव हुए और बृजभूषण के सहयोग संजय सिंह को प्रमुख बना दिया गया।