आज पूरा देश होली के रंग में सराबोर है। बिहार में भी आमजन से लेकर नेता तक अपने अपने खास अंदाज़ में होली मना रहे हैं। ऐसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद रामकृपाल यादव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अलग अंदाज़ में होली खेलते दीखते रहे हैं। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होली मनाई।
होली में लालू के लाल तेज प्रताप का अनोखा अंदाज़.. रंग से कर दिया ‘धुआं-धुआं’
गांधी मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन रामकृपाल यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान रामकृपाल यादव ने गले में ढोल लटकाकर जेसीबी पर चढ़ गये और अपने साथियों के साथ होली मनाई। पूर्व सांसद जेसीबी पर चढ़ गये और गले में ढोल लटका लिये और उसे बजाने लगे। इस मौके पर पूर्व सांसद के साथ-साथ अन्य लोगों ने जमकर ठुमके लगाए और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
रंग रोज़गार का, विकास और बदलाव का.. तेजस्वी यादव की चुनावी रंग में रंगी होली की बधाई
बता दें कि रामकृपाल यादव हर साल गांधी मैदान में सुबह-सुबह होली मनाते हैं। वो हर रोज गांधी मैदान में मोर्निंग वाक करने आते हैं, पिछले 20 साल से वो गांधी में मोर्निंग वाक करने आने वाले लोगों के साथ रंगों का त्योहार होली धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस बार भी रामकृपाल यादव की होली खास रही। ढोल नगारों के साथ होली मनाई गयी।

होली को लेकर उन्होंने कहा कि कई वर्षों से हम लोग गांधी मैदान में होली का आयोजन कर रहे हैं। एक दूसरे से गले मिलते हैं, प्रेम बांटते हैं। पूरे बिहार वासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। होली के पहले होलिका दहन हुआ। जितनी भी बुराइयां थी, खत्म कर दिया। आज नए प्रदेश में नई सोच के साथ अच्छाइयों के साथ खुशियों के इस त्यौहार में गले मिलकर के पूरी पुआ मिठाई खा रहे हैं।