क्वेटा: पाकिस्तान में आतंकवादी हमले रूकने का नाम ही नही ले रहे हैं। एक के बाद एक हमलों से पाकिस्तान दहल सा गया है। बता दें हराल कही में जाफर एक्सप्रेस के हाईजैक के बाद लगातार आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब होते दिखाइ दे रहें है। बता दें एक और नए धमाके से पाकिस्तान दहल गया है। बताया जा रहा कि इस धमाके में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 90 जवानों की मौत हो गयी है। यह दावा पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के एक युवा नेता ने किया है। यह धमाका अशांत दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में रविवार को हुआ, जहां सुरक्षा बलों को ले जा रही एक बस के पास सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ।
वहीं एपी ने इसमें कम से कम पांच अधिकारियों की मौत होने और 10 अन्य घायल होने की खबर दी है। स्थानीय पुलिस प्रमुख जफर जमानानी ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान के नौशकी जिले में हुआ। उन्होंने बताया कि विस्फोट से पास की एक अन्य बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की। किसी ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन संदेह प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी पर जा रहा है, जिसने कुछ दिन पहले एक ट्रेन पर घात लगाकर हमला किया था, उसमें सवार करीब 400 लोगों को बंधक बनाया था और 26 लोगों को मार डाला था। वहीं इस हमले में बलूचिस्तान पोस्ट ने भी 90 पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के जवानों के मारे जाने का दावा किया है। यह दावा बलूचिस्तान ने बीएलए के हवाले से किया है। साथ ही धमाके के बाद की त