• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुए सीएम नीतीश..बोले- बिहार को काफी उम्मीदें हैं

16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुए सीएम नीतीश..बोले- बिहार को काफी उम्मीदें हैं

March 20, 2025
भगदड़ में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से अधिक घायल: पुरी में रथ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा

भगदड़ में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से अधिक घायल: पुरी में रथ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा

June 29, 2025
पटना में डायल 112 की टीम पर हमला.. पारिवारिक विवाद में एसआई को सड़क पर घसीटकर पीटा

पटना में डायल 112 की टीम पर हमला.. पारिवारिक विवाद में एसआई को सड़क पर घसीटकर पीटा

June 29, 2025
मुकेश सहनी ने सरकारी अस्पतालों को बताया ‘दलालों का अड्डा’.. रेप पीड़िता की मौत पर गुस्से में

मछली के लिए पानी जरूरी, मुसलमानों के लिए वक्फ बोर्ड.. मुकेश सहनी ने कहा- बीजेपी गरीबों का अधिकार छीन रही

June 29, 2025
भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत होती दोस्ती: विदेश मंत्री जयशंकर ने सेशेल्स के समकक्ष से की मुलाकात

भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत होती दोस्ती: विदेश मंत्री जयशंकर ने सेशेल्स के समकक्ष से की मुलाकात

June 29, 2025
बिहार में अब ‘स्कूल बैग’ से बदलेगी तक़दीर.. प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर साधा निशाना

वक्फ़ बचाव रैली का प्रशांत किशोर ने किया समर्थन.. RJD को ले लिया निशाने पर

June 29, 2025
बेरोजगारी, परीक्षा में घोटाला और पलायन, यही बिहार की पहचान बन गई है.. दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना

बेरोजगारी, परीक्षा में घोटाला और पलायन, यही बिहार की पहचान बन गई है.. दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना

June 29, 2025
वक्फ़ बिल के खिलाफ रैली के दौरान तेजस्वी यादव पर ड्रोन अटैक!.. बाल-बाल बचे

वक्फ़ बिल के खिलाफ रैली के दौरान तेजस्वी यादव पर ड्रोन अटैक!.. बाल-बाल बचे

June 29, 2025
Tejashwi Yadav addressing Vaishya Sammelan in Patna Business community listening to Tejashwi's speech Comparison graphic of Bihar's economic indicators Protesters against Bihar government policies Infographic on Bihar's unemployment statistics

तेजस्वी यादव का वैश्य समाज को संदेश: बनिए का अर्थ है बनाना, बिगाड़ना नहीं

June 29, 2025
Bengaluru school where the incident was reported Police investigating sexual abuse case Woman counselor talking to students POCSO Act book with gavel Distressed teenage girl (representative image)

मां ने दी बेटी को ‘सेक्स ट्रेनिंग’? पुलिस ने POCSO के तहत दर्ज किया केस

June 29, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए EVM का FLC कार्य प्रगति पर.. कई दलों ने लिया भाग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बनाए जाएंगे 20603 नए मतदान केंद्र.. नए BLO की होगी नियुक्ति

June 29, 2025
हाईवे पर भयावह हादसा: नैनीताल जा रहे दंपती की कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे

हाईवे पर भयावह हादसा: नैनीताल जा रहे दंपती की कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे

June 29, 2025
नई दिल्ली हादसे पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख… मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा

नीतीश कुमार को बड़ा झटका.. जदयू के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र चौहान जन सुराज में हुए शामिल

June 29, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 29, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुए सीएम नीतीश..बोले- बिहार को काफी उम्मीदें हैं

by RaziaAnsari
March 20, 2025
in बिहार, पटना
0
16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुए सीएम नीतीश..बोले- बिहार को काफी उम्मीदें हैं
879
SHARES
2.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वित्तीय योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए 16वें वित्त आयोग की टीम 3 दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची। पहले दिन वित्त आयोग की मीटिंग में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि बिहार राज्य में 3 दिवसीय भ्रमण पर 16वें वित्त आयोग का आगमन हुआ है। इस अवसर पर वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ० अरविन्द पनगढ़िया सहित सभी सदस्यगण का मैं बिहार की धरती पर हार्दिक स्वागत करता हूँ। आप सभी काफी अनुभवी एवं योग्य है और बिहार को आपसे काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि आयोग के अध्यक्ष डॉ० अरविन्द पनगढ़िया जी नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर के कुलाधिपति भी हैं। इसीलिए वे बिहार की सामाजिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि से परिचित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवम्बर, 2005 से जब हमलोग सरकार में आये तब से राज्य में कानून का राज है। हमलोग राज्य के विकास के लिये लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले लोग शाम के बाद घरों से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में काफी विवाद होता था। हिन्दु मुस्लिम झगड़ा होता था। स्कूलों में बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। अस्पतालों में ईलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। पूरे राज्य में सड़कों की काफी कमी थी तथा जो थी उनका बुरा हाल था। राजधानी पटना तथा अन्य जगहों पर बिजली की स्थिति बहुत खराब थी। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार को लेकर विशेष ध्यान दिया गया। इसके लिए बड़ी संख्या में नये स्कूल खोले गये।

वर्ष 2006-07 में लड़के लड़कियों के लिए पोशाक योजना शुरू की गयी। वर्ष 2008 में नौंवी क्लास की लड़कियों के लिए साईकिल योजना चलाई गयी। फिर वर्ष 2010 से लडकों के लिए भी साईकिल योजना शुरू की गयी। बडी संख्या में सरकारी शिक्षकों की बहाली की गयी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी काफी सुधार किया गया। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ईलाज के लिए प्रति माह 39 मरीज की आते थे यानि प्रतिदिन 1 या 2 मरीज ही आते थे। वर्ष 2006 से अस्पतालों में मुफ्त दवा एवं ईलाज की पूरी व्यवस्था की गयी है। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हर महीने 11 हजार से अधिक मरीज आते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में सड़कों, पुल-पुलियों तथा एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया गया है। साथ ही हर घर बिजली सुनिश्चित की गयी है। स्थानीय निकायों के सशक्तीकरण हेतु कई कार्य किये गये हैं। वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं एवं वर्ष 2007 में नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आख्क्षण से शुरूआत की गयी। पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाने का काम किया गया है। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या बहुत कम थी। वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर राज्य में स्वयं सहायता समूह का गठन किया जिसे ‘जीविका’ नाम दिया। अब स्वयं सहायता समूह की संख्या 10 लाख 61 हजार हो गयी है जिसमें ‘जीविका दीदियों की संख्या 1 करोड़ 31 लाख हो गयी है। शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूह का गठन हो रहा है जिनकी संख्या 34 हजार हो गयी है जिसमें लगभग 3 लाया 60 हजार जीविका दीदियां हैं।

Related Post

पटना में डायल 112 की टीम पर हमला.. पारिवारिक विवाद में एसआई को सड़क पर घसीटकर पीटा

पटना में डायल 112 की टीम पर हमला.. पारिवारिक विवाद में एसआई को सड़क पर घसीटकर पीटा

June 29, 2025
मुकेश सहनी ने सरकारी अस्पतालों को बताया ‘दलालों का अड्डा’.. रेप पीड़िता की मौत पर गुस्से में

मछली के लिए पानी जरूरी, मुसलमानों के लिए वक्फ बोर्ड.. मुकेश सहनी ने कहा- बीजेपी गरीबों का अधिकार छीन रही

June 29, 2025

वक्फ़ बचाव रैली का प्रशांत किशोर ने किया समर्थन.. RJD को ले लिया निशाने पर

June 29, 2025

बेरोजगारी, परीक्षा में घोटाला और पलायन, यही बिहार की पहचान बन गई है.. दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना

June 29, 2025

विधानपरिषद में राबड़ी देवी से फिर भिड़ गये CM नीतीश.. खूब हुआ बवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में राज्य का बजट मात्र 30 हजार करोड़ रूपये था। उसके बाद हर वर्ष सरकार के द्वारा काफी काम किया गया है जिससे बजट का आकार लगातार बढ़ा है। इस वर्ष राज्य का बजट बढ़कर 3 लाख 17 हजार करोड़ रूपये हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 से ही हमारी सरकार बिहार के विकास के लिए निरन्तर काम कर रही है। बिहार के विकास में वर्तमान केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि वर्ष 2024 में वर्तमान केन्द्र सरकार के लगातार तीसरी बार गठन के बाद प्रस्तुत बजट में बिहार के लिए विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गयी थी। उन्होंने कहा कि पुनः इस वर्ष 2025 में केन्द्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट में बिहार के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना, बिहार में नये हवाई अड्‌डों का विकास, पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के लिए वित्तीय सहायता तथा पटना आई०आई०टी० के विस्तार की घोषणा की गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा अपनी जरूरतों के संबंध में एक मेमोरेण्डम भी तैयार किया गया है जिसका प्रस्तुतीकरण आज आयोग के समक्ष किया जायेगा। मुझे विश्वास है कि आयोग के द्वारा इन सभी बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जायेगा। राज्य सरकार के मंत्रीगण और वरीय अधिकारीगण यहां उपस्थित हैं। सभी आप लोगों का स्वागत कर रहे हैं और आपकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुन रहे हैं। आज की बैठक के लिए पुनः आयोग के अध्यक्ष तथा सभी सदस्यगण को हृदय से धन्यवाद देता हूँ।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ० अरविंद पनगढ़िया सहित अन्य सदस्यों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में 16वें वित्त आयोग द्वारा तैयार मेमोरेंडम का मुख्यमंत्री ने अनावरण किया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री सम्म्राट चौधरी, 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ० अरविंद पनगढ़िया एवं मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा ने भी संबोधित किया।

बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत एवं संबद्ध विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: 16th Finance CommissionBiharBihar NewsBiharNewsCmNitishKumarPatnanews
Share352Tweet220
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

पटना में डायल 112 की टीम पर हमला.. पारिवारिक विवाद में एसआई को सड़क पर घसीटकर पीटा

पटना में डायल 112 की टीम पर हमला.. पारिवारिक विवाद में एसआई को सड़क पर घसीटकर पीटा

by RaziaAnsari
June 29, 2025
0

राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में डायल 112 की पुलिस...

मुकेश सहनी ने सरकारी अस्पतालों को बताया ‘दलालों का अड्डा’.. रेप पीड़िता की मौत पर गुस्से में

मछली के लिए पानी जरूरी, मुसलमानों के लिए वक्फ बोर्ड.. मुकेश सहनी ने कहा- बीजेपी गरीबों का अधिकार छीन रही

by RaziaAnsari
June 29, 2025
0

बिहार की राजधानी पटना में आज गांधी मैदान में आयोजित 'वक्फ बचाओ' रैली में वक्फ कानून के विरोध को लेकर...

बिहार में अब ‘स्कूल बैग’ से बदलेगी तक़दीर.. प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर साधा निशाना

वक्फ़ बचाव रैली का प्रशांत किशोर ने किया समर्थन.. RJD को ले लिया निशाने पर

by RaziaAnsari
June 29, 2025
0

पटना के गांधी मैदान में आयोजित मुस्लिम संगठनों की रैली का जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने...

बेरोजगारी, परीक्षा में घोटाला और पलायन, यही बिहार की पहचान बन गई है.. दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना

बेरोजगारी, परीक्षा में घोटाला और पलायन, यही बिहार की पहचान बन गई है.. दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना

by RaziaAnsari
June 29, 2025
0

बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
भगदड़ में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से अधिक घायल: पुरी में रथ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा

भगदड़ में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से अधिक घायल: पुरी में रथ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा

June 29, 2025
पटना में डायल 112 की टीम पर हमला.. पारिवारिक विवाद में एसआई को सड़क पर घसीटकर पीटा

पटना में डायल 112 की टीम पर हमला.. पारिवारिक विवाद में एसआई को सड़क पर घसीटकर पीटा

June 29, 2025
मुकेश सहनी ने सरकारी अस्पतालों को बताया ‘दलालों का अड्डा’.. रेप पीड़िता की मौत पर गुस्से में

मछली के लिए पानी जरूरी, मुसलमानों के लिए वक्फ बोर्ड.. मुकेश सहनी ने कहा- बीजेपी गरीबों का अधिकार छीन रही

June 29, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.