रूस ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। देश का कहना है कि Facebook पश्चिमी देशों में उसके खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। रूस के खिलाफ प्रोपेगेंडा चला रही है। इस पर फेसबुक (मेटा) की भी प्रतिक्रिया आई है। कंपनी ने कहा कि वह किसी देश का दुष्प्रचार नहीं कर रही है। रूस में फेसबुक की सेवा बहाल करने के लिए वह सबकुछ करेगी।
संघीय कानूनों के उल्लंघन का भी आरोप
रूस की मीडिया नियामक संस्था ने कहा है कि फेसबुक ने कई राज्य संबद्ध मीडिया आउटलेट्स के खातों तक पहुंच को प्रतिबंधित किया है। यह संघीय कानून का उल्लंघ है। दरअसल, कुछ समय पहले फेसबुक ने रूस के न्यूज चैनल आरटी और स्पूतनिक को बैन कर दिया है। अब रूस की यह कार्रवाई उसके बदले के रूप में देखी जा रही है।