• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
तालिबान में उठी बगावत की आंधी: हक्कानी ने अखुंदजादा को दी खुली चेतावनी, सत्ता संघर्ष तेज

तालिबान में उठी बगावत की आंधी, हक्कानी ने अखुंदजादा को दी खुली चेतावनी, सत्ता संघर्ष तेज

April 10, 2025
छपरा में चिराग पासवान ने कर दिया बड़ा ऐलान.. बिहार में 243 सीट पर लड़ेंगे चुनाव !

छपरा में चिराग पासवान ने कर दिया बड़ा ऐलान.. बिहार में 243 सीट पर लड़ेंगे चुनाव !

July 6, 2025
राबड़ी आवास में मुहर्रम का जुलूस.. लालू यादव ने देखा अखाड़े का करतब, राबड़ी देवी ने की ताजिये की पूजा

राबड़ी आवास में मुहर्रम का जुलूस.. लालू यादव ने देखा अखाड़े का करतब, राबड़ी देवी ने की ताजिये की पूजा

July 6, 2025
गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले सम्राट चौधरी.. पाताल से भी अपराधी को खोज निकाला जाएगा

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले सम्राट चौधरी.. पाताल से भी अपराधी को खोज निकाला जाएगा

July 6, 2025
बिहार में बना दीजिए जीजा आयोग, मेहरारू आयोग भी.. बंपर गुस्से में तेजस्वी यादव ने यह क्या कह दिया

NDA के शासन में अब तक 65,000 हत्याएं.. तेजस्वी यादव ने पूछा- जंगलराज चिल्लाने वाले अब कहां हैं

July 6, 2025
आशूरा-ए-मुहर्रम पर PM मोदी और CM नीतीश ने हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को किया याद

आशूरा-ए-मुहर्रम पर PM मोदी और CM नीतीश ने हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को किया याद

July 6, 2025
Ranbir Kapoor के Ramayana में राम बनने पर मचा बवाल.. बीफ को लेकर दिया था बयान

Ranbir Kapoor के Ramayana में राम बनने पर मचा बवाल.. बीफ को लेकर दिया था बयान

July 6, 2025
सड़क हादसे में कटिहार के मुखिया संघ के अध्यक्ष की मौत.. तेजस्वी ने जताया दुख, घायलों से मिलने पहुंचे

सड़क हादसे में कटिहार के मुखिया संघ के अध्यक्ष की मौत.. तेजस्वी ने जताया दुख, घायलों से मिलने पहुंचे

July 6, 2025
अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से 51 लोगों की मौत, कई लापता.. पीएम मोदी ने जताया दुख

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से 51 लोगों की मौत, कई लापता.. पीएम मोदी ने जताया दुख

July 6, 2025
बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन करने वाले पदाधिकारियों को मिलेगा ₹6000 का अतिरिक्त मानदेय

बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन करने वाले पदाधिकारियों को मिलेगा ₹6000 का अतिरिक्त मानदेय

July 6, 2025
पीएम मोदी के ‘लाडला मुख्यमंत्री’.. नीतीश कुमार को जन्मदिन पर खूब मिल रही बधाईयां

‘भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को ‘भारत की क्राइम कैपिटल’ बना दिया है’

July 6, 2025
IND vs ENG: शुभमन गिल के आगे क्या धोनी-क्या गांगुली, ऐसा रिकॉर्ड बनाया सब रह गए पीछे..

IND vs ENG: शुभमन गिल के आगे क्या धोनी-क्या गांगुली, ऐसा रिकॉर्ड बनाया सब रह गए पीछे..

July 6, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना से ब्राजील पहुंचे.. Operation Sindoor की थीम पर हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना से ब्राजील पहुंचे.. Operation Sindoor की थीम पर हुआ भव्य स्वागत

July 6, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 6, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home अंतरराष्ट्रीय

तालिबान में उठी बगावत की आंधी, हक्कानी ने अखुंदजादा को दी खुली चेतावनी, सत्ता संघर्ष तेज

by PadmaSahay
April 10, 2025
in अंतरराष्ट्रीय
0
तालिबान में उठी बगावत की आंधी: हक्कानी ने अखुंदजादा को दी खुली चेतावनी, सत्ता संघर्ष तेज

तालिबान में उठी बगावत की आंधी: हक्कानी ने अखुंदजादा को दी खुली चेतावनी, सत्ता संघर्ष तेज

505
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता एक बार फिर अस्थिरता के दौर में प्रवेश कर रही है। तालिबान के भीतर की दरार अब खुलकर सामने आने लगी है। अफगान गृहमंत्री और कुख्यात हक्कानी नेटवर्क के प्रमुख सिराजुद्दीन हक्कानी ने तालिबान प्रमुख हैबतुल्ला अखुंदजादा से कंधार में सीधी मुलाकात कर उन्हें खुली चेतावनी दी है। यह मुलाकात तब हुई जब दोनों के बीच तनाव चरम पर बताया जा रहा था।

गुप्त मुलाकात में गरमाया माहौल

सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात कंधार में एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान हुई, जिसमें अफगान रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब (मुल्ला उमर के बेटे) और खुफिया प्रमुख अब्दुल हक वासिक ने मध्यस्थता की भूमिका निभाई। रिपोर्ट्स बताती हैं कि हक्कानी ने अखुंदजादा की कट्टरपंथी नीतियों की जमकर आलोचना की और चेताया कि अगर इसी तरह सत्ता कुछ लोगों में केंद्रित रही, तो तालिबान का शीर्ष नेतृत्व टूट सकता है।

फेसबुक की जगह यहां भी मिली धमकी!

हक्कानी की यह मुखर नाराजगी असामान्य मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि हक्कानी को अमेरिका समेत कुछ अंतरराष्ट्रीय ताकतों का भी परोक्ष समर्थन हासिल है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि हक्कानी पहले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का प्रिय चेहरा रह चुका है।

सत्ता पर नज़र, नीति पर आपत्ति

2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अब तक हक्कानी और अखुंदजादा के बीच मतभेद समय-समय पर सामने आते रहे हैं। लेकिन हालिया घटनाक्रम में हक्कानी की महत्वाकांक्षाएं खुलकर सामने आ गई हैं। उनका आरोप है कि अखुंदजादा की नीतियों के चलते तालिबान जनता और अंतरराष्ट्रीय समुदाय दोनों का समर्थन खो रहा है।

Related Post

No Content Available

‘मुझे साइडलाइन किया जा रहा है’ – हक्कानी

हक्कानी ने गृह मंत्रालय की ज़िम्मेदारियां सद्र इब्राहिम को सौंपे जाने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि यह उन्हें सत्ता से दूर करने की साजिश है। वहीं अखुंदजादा ने सफाई देते हुए कहा कि हक्कानी की अनुपस्थिति में सद्र और मोहम्मद नबी को समान शक्तियां दी गई थीं।

गृह मंत्री की कुर्सी अभी भी खाली

हालांकि बातचीत के बाद माहौल थोड़ा नरम हुआ, लेकिन हक्कानी अब तक गृहमंत्री के पद पर सक्रिय नहीं हुए हैं। तालिबान के भीतर यह सत्ता संघर्ष आने वाले समय में अफगानिस्तान की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। तालिबान की सत्ता के गलियारों में उठता तूफान इस ओर इशारा कर रहा है कि तालिबान अब सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी टूटने के कगार पर है। हक्कानी का मुखर विरोध और अखुंदजादा की अडिग नीतियां आने वाले दिनों में अफगानिस्तान के लिए नई हलचल ला सकती हैं।

Tags: afganistan newskandhartaliban
Share202Tweet126
PadmaSahay

PadmaSahay

Related Posts

No Content Available
  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
छपरा में चिराग पासवान ने कर दिया बड़ा ऐलान.. बिहार में 243 सीट पर लड़ेंगे चुनाव !

छपरा में चिराग पासवान ने कर दिया बड़ा ऐलान.. बिहार में 243 सीट पर लड़ेंगे चुनाव !

July 6, 2025
राबड़ी आवास में मुहर्रम का जुलूस.. लालू यादव ने देखा अखाड़े का करतब, राबड़ी देवी ने की ताजिये की पूजा

राबड़ी आवास में मुहर्रम का जुलूस.. लालू यादव ने देखा अखाड़े का करतब, राबड़ी देवी ने की ताजिये की पूजा

July 6, 2025
गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले सम्राट चौधरी.. पाताल से भी अपराधी को खोज निकाला जाएगा

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले सम्राट चौधरी.. पाताल से भी अपराधी को खोज निकाला जाएगा

July 6, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.