• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
नेशनल हेराल्ड मामले में चोरी के साथ सीनाजोरी कर रही कांग्रेस: बाबूलाल मरांडी

नेशनल हेराल्ड मामले में चोरी के साथ सीनाजोरी कर रही कांग्रेस: बाबूलाल मरांडी

April 16, 2025
Mamata Banerjee Bangon Rally SIR Issue Congress Leaders on SIR Controversy SIR Protest and Voter List Debate India

ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ की रैली.. कांग्रेस नेताओं ने भी खोला मोर्चा

November 25, 2025
Nitish Kumar Patna Inspection Photo, CM Nitish Road Review in Patna, Bihar Development Work Mandiri Nala

पटना की सड़कों पर अचानक उतरे CM नीतीश कुमार.. निरीक्षण से अधिकारियों में मचा हड़कंप

November 25, 2025
Vijay Kumar Choudhary Takes Charge as IPRD Minister Bihar Image Bihar Information and Public Relations Department Office Photo Vijay Kumar Choudhary New Minister Welcome Ceremony Image

सूचना एवं जनसंपर्क की कमान संभालते ही विजय कुमार चौधरी ने बदली विभाग की कार्यशैली..

November 25, 2025
Bihar Vidhansabha Session 2025 Official Notice Image Bihar Assembly Winter Session Schedule Document Bihar Legislative Assembly Session Agenda

बिहार विधान सभा का सत्रः सत्ता-समीकरण, स्पीकर चुनाव और राजनीतिक टकराव के बीच पांच दिन का सत्र

November 25, 2025
Ram Kripal Yadav takes charge as Bihar Agriculture Minister Bihar Agriculture Department welcome ceremony Ram Kripal Yadav addressing officials Bihar farmers welfare announcement

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने संभाला मंत्रालय.. किसानों की आय दोगुनी-तीन गुनी करने का रोडमैप संकेत

November 25, 2025
Tejashwi Yadav review meeting photo, RJD Bihar election defeat analysis, Bihar politics 2025 Tejashwi strategy

हार से सबक और वापसी की तैयारी: तेजस्वी यादव ने शुरू किया ‘ऑपरेशन समीक्षा’, हर सीट का हिसाब अब होगा साफ

November 25, 2025
Dilip Jaiswal takes charge as Industry Minister Bihar Bihar Industry Department meeting Dilip Jaiswal media interaction Kishanganj tea industry development Bihar

बिहार में इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन की तैयारी.. दिलीप जायसवाल बोले- युवाओं को रोजगार देना पहली प्राथमिकता

November 25, 2025
Samrat Choudhary meeting with Bihar police officials Bihar Home Minister press conference DGP Vinay Kumar with Home Minister Bihar law and order review meeting

सम्राट चौधरी की पुलिस अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग.. माफिया, रोमियो व साइबर ठगों पर ज़ीरो टॉलरेंस का ऐलान

November 25, 2025
Bihar Satellite Township Project Image Nitin Naveen Bihar Urban Development Meeting Greenfield City Model Bihar

बिहार के शहरीकरण को राष्ट्रीय मानक तक लाना प्राथमिकता: नितिन नवीन

November 25, 2025
Samrat Choudhary at Hariharnath Temple Sonepur Bihar Deputy CM Temple Visit Sonepur Samrat Choudhary Media Interaction Sonepur Hariharnath Mandir Sonepur Devotees

सम्राट चौधरी ने बाबा हरिहरनाथ से लिया आशीर्वाद.. सोनपुर को इंटरनेशनल सिटी बनाने का किया ऐलान

November 25, 2025
Tejashwi Yadav Latest News, Bihar Politics Tejashwi, RJD Leader Tejashwi Yadav Photo

Tejashwi Yadav की वापसी: क्या तेजस्वी यादव का नया अवतार बिहार की राजनीति का गेम बदल देगा?

November 25, 2025
Ramabhadracharya Caste Debate Bihar, Bihar Political Controversy on Reservation, Pappu Yadav Reaction on Caste Debate, BJP JDU Congress RJD Statements Bihar

जातिगत व्यवस्था को खत्म करने की वकालत.. बिहार में सियासत तेज, कांग्रेस-JDU एक साथ, बीजेपी अलग !

November 25, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, November 25, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

नेशनल हेराल्ड मामले में चोरी के साथ सीनाजोरी कर रही कांग्रेस: बाबूलाल मरांडी

by PadmaSahay
April 16, 2025
in राष्ट्रीय
0
नेशनल हेराल्ड मामले में चोरी के साथ सीनाजोरी कर रही कांग्रेस: बाबूलाल मरांडी

नेशनल हेराल्ड मामले में चोरी के साथ सीनाजोरी कर रही कांग्रेस: बाबूलाल मरांडी

494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चोरी भी करती है फिर धरना प्रदर्शन के रूप में लूट को छिपाने केलिए सीनाजोरी भी करती है। उन्होंने ईडी की कार्रवाई को स्वतंत्र जांच एजेंसी की उचित कार्रवाई बताया। कहा कि लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन का अधिकार है।कांग्रेस पार्टी देश भर में धरना प्रदर्शन कर रही है, लेकिन उन्हें जमीन और फंड लूटने का अधिकार नहीं है।

कहा कि 1937 में नेशनल हेराल्ड को शुरू किया गया था, शुरुआत में इसके 5 हजार शेयर होल्डर्स थे, यानी नेशलन हेराल्ड कभी नेहरू खानदान की जागीर नहीं रहा। इसमें उस समय के बड़े-बड़े क्रांतिकारियों का भी सहयोग था। कहा कि नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन 2008 में बंद हो गया, क्योंकि वह आर्थिक रूप से विफल रहा। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने 90 करोड़ रुपये की राशि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को दी, जो इस अखबार को प्रकाशित करती थी। कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी है जिसे कई प्रकार की छूट मिलती हैं लेकिन राजनीतिक पार्टी किसी निजी संस्था को पार्टी का फंड नहीं दे सकती, यह पूरी तरह से गैर कानूनी है।

कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड की पूरी संपत्ति को गांधी परिवार के हाथों में लाने के लिए एक कॉर्पोरेट षड्यन्त्र रचा। यंग इंडिया नाम की एक कंपनी बनाई गई जिसमें 38% हिस्सा सोनिया गांधी का और 38% राहुल गांधी का रखा गया। 9 करोड़ के इक्विटी शेयर इस कंपनी को ट्रांसफर किए गए। कहा कि 9 करोड़ के इक्विटी शेयर के ट्रांसफर के बाद यंग इंडिया कंपनी के हाथ में नेशलन हेराल्ड की पूरी संपत्ति आ गई, जिसमें दिल्ली में बहादुर शाह ज़फ़र पर एक संपत्ति, लखनऊ, मुंबई, भोपाल और पटना की हजारों-करोड़ की संपत्ति शामिल है। कहा कि कांग्रेस कहती है कि यंग इंडिया फाउंडेशन चैरिटी के लिए बनाया गया था लेकिन आज तक उस से क्या चैरिटी हुई इसकी कोई जानकारी उपलध नहीं है।

कहा कि ईडी ने कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष मोती लाल वोहरा से पूछताछ की थी, उसके बाद पवन वंसल से पूछताछ हुई, उसके बाद सोनिया और राहुल गांधी से पूछताछ की गई।पूरे मामले में जो 90 करोड़ रुपये लोन का बकाया था उसकी जगह 50 लाख देकर पूरा लोन राइट ऑफ करा लिया गया। यानी 50 लाख में हजरों करोड़ों की संपत्ति को अपने नाम करा लिया। कहा कि कांग्रेस परिवार के एक और सदस्य हरियाणा में 3 करोड़ की जमीन खरीद कर उसे 58 करोड़ में बेच देते हैं। देश को यह देखना चाहिए कि यह ‘गांधी मॉडल ऑफ़ डेवलपमेंट है’। कहा कि जब ईडी ने मामले को टेक अप किया, सब कुछ समझा और अपनी रिपोर्ट सेक्शन 8 में कोर्ट में दायर की।क्रिमिनल लॉ में जब कंप्लेन होती है तो उसके बाद जांच होती है लेकिन इस मामले में जांच के बाद ही कंप्लेन करते हैं। कोर्ट ने कहा है कि अब 21 तारीख को सुनवाई होगी, बस इसी को लेकर हाय तौबा हो रही है।

Related Post

झारखंड में हुआ है 100 करोड़ का शराब घोटाला, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, उच्च स्तरीय जांच की मांग

झारखंड में हुआ है 100 करोड़ का शराब घोटाला, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, उच्च स्तरीय जांच की मांग

May 29, 2025
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय कैबिनेट के जातिगत जनगणना के फैसले का स्वागत किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय कैबिनेट के जातिगत जनगणना के फैसले का स्वागत किया

April 30, 2025

बाबूलाल मरांडी ने शहीद आईबी अधिकारी मनीष रंजन को दी श्रद्धांजलि, पहलगाम हमले में हुए बलिदान

April 24, 2025

पहलगाम आतंक की मानसिकता झारखंड में भी मौजूद: बाबूलाल मरांडी

April 23, 2025

कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेल पर हैं। उन्होंने पूरी कार्रवाई को खारिज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। सिर्फ यही राहत मिली कि आप खुद कोर्ट में अपीयर न होकर अपने वकील के माध्यम से अपीयर हो सकते हैं।यही पिछले चार सालों से चल रहा है, जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जहां कानून अपना काम कर रहा है, वहां कांग्रेस धरना-प्रदर्शन करना चाहती है?इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस हल्ला हंगामा करके जनता को दिग्भ्रमित करना चाहती है। जबकि कानून अपना काम कर रहा है। कहा कि क्या हजारों करोड़ की संपत्ति पर कांग्रेस ने गैरकानूनी तरीकों से षड्यंत्र रचकर कब्ज़ा कर लिया तो क्या इस पर चुप रहना चाहिए?

कहा कि इस देश में आज इतने अखबार और न्यूज़ चैनल है। फिर भी वह अखबार, जिसे कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकारों का पूरा संरक्षण और आशीर्वाद प्राप्त था, वह क्यों नहीं चल पाया?क्योंकि वह अखबार चलाने के लिए नहीं था, वह अखबार था विज्ञापन बटोरने और सरकार से संपत्ति हथियाने का एक उपकरण।जब यंग इंडिया को ट्रांसफर किया गया, तब भी लगभग 25–26 करोड़ रुपये का विज्ञापन आया। कहा कि आज कांग्रेस के समर्थन से चल रही झारखंड की हेमंत सरकार ने भी नेशनल हेराल्ड को विज्ञापन देकर झारखंड के गरीबों के पैसे को खूब लुटवाया है। करोड़ों के विज्ञापन नेशनल हेराल्ड को हेमंत सरकार ने दिया है।

उन्होंने मीडिया को 13 अगस्त 2023 और 21 जनवरी 2024 को झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री के फोटो सहित छपे विज्ञापन का उल्लेख किया। और आग्रह किया कि मीडिया के लोग इसकी और तहकीकात करें। कहा कि वह अखबार जो आज़ादी की लड़ाई में देश के सच्चे सिपाहियों की आवाज़ था, उसे कांग्रेस ने अपने निजी व्यापार में बदल दिया और अपना एटीएम बना लिया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसकी घोर भर्त्सना करती है, कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया और ईडी को धमकाने की भाषा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह देश की विधिक प्रक्रिया का खुला उल्लंघन है। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रदेश प्रवक्ता अजय साह भी उपस्थित थे।

Tags: Babulal Marandihemnat sorennetional herald case
Share198Tweet124
PadmaSahay

PadmaSahay

Related Posts

झारखंड में हुआ है 100 करोड़ का शराब घोटाला, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, उच्च स्तरीय जांच की मांग

झारखंड में हुआ है 100 करोड़ का शराब घोटाला, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, उच्च स्तरीय जांच की मांग

by PadmaSahay
May 29, 2025
0

रांची : झारखंड में कथित 100 करोड़ रुपये के शराब घोटाले ने सियासी हलचल मचा दी है। भारतीय जनता पार्टी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय कैबिनेट के जातिगत जनगणना के फैसले का स्वागत किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय कैबिनेट के जातिगत जनगणना के फैसले का स्वागत किया

by PadmaSahay
April 30, 2025
0

झारखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र सरकार द्वारा पूरे भारत में जातिगत जनगणना करवाने के...

बाबूलाल मरांडी ने शहीद आईबी अधिकारी मनीष रंजन को दी श्रद्धांजलि, पहलगाम हमले में हुए बलिदान

बाबूलाल मरांडी ने शहीद आईबी अधिकारी मनीष रंजन को दी श्रद्धांजलि, पहलगाम हमले में हुए बलिदान

by PadmaSahay
April 24, 2025
0

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी...

पहलगाम आतंक की मानसिकता झारखंड में भी मौजूद: बाबूलाल मरांडी

पहलगाम आतंक की मानसिकता झारखंड में भी मौजूद: बाबूलाल मरांडी

by PadmaSahay
April 23, 2025
0

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पहलगाम में घटी आतंकवादी घटना में मारे गए लोगों...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.