प्रशासनिक विभाग से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बिहार कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सुशील मानसिंह खोपड़े और आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के आईजी शालीन की सेवा भारत सरकार को सौंप दिया गया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, एडीजी मद्यनिषेध सुशील खोपड़े को पोत परिवहन महानिदेशालय में अपर महानिदेशक (संयुक्त सचिव स्तर) की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी सेवाएं सेवानिवृत्ति की तिथि 30 सितंबर, 2029 या अगले आदेश तक पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रायल, भारत सरकार को सौंपी गई है।
वहीं, आईजी शालीन, जो अब तक बिहार एटीएस के प्रमुख और साथ ही आईजी सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार में थे, अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में आईजी के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। गृह विभाग ने दोनों अधिकारियों को विरमित करते हुए केंद्र सरकार को उनकी सेवाएं उपलब्ध कराने का आदेश जारी कर दिया है। दोनों अधिकारियों के अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए यह नियुक्तियाँ महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।”
नेशनल हेराल्ड मामले पर क्या बोले चिराग पासवान?.. NDA में सीएम फेस पर कही ये बात
दूसरी ओर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1992 बैच की अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा ने मंगलवार को अपर मुख्य सचिव (एसीएस) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का पदभार ग्रहण किया। पद ग्रहण करने के बाद अरण्य भवन में वरीय वन पदाधिकारियों ने अपर मुख्य सचिव का स्वागत किया गया।