भाजपा प्रदेश कार्यालय में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” विषयक कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता और संगठनात्मक समरसता को समर्पित रहा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पटना के भाजपा कर्यालत में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर करारा हमला बोला है। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन नेताओं और उनके पूर्वजों का इतिहास वंचितों के अधिकारों को दबाने का रहा है, और अब जब भाजपा उनके लिए काम कर रही है तो ये केवल क्रेडिट लेने की राजनीति कर रहे हैं।
निकम्मी, आवारा और नकारा सरकार.. BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर भड़के तेजस्वी यादव
तरुण चुघ ने कहा, भाजपा लगातार ‘एक देश, एक भारत’ के सिद्धांत पर काम कर रही है। लेकिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं का इतिहास गरीबों और वंचितों के खिलाफ साजिश करने का रहा है। आपने अपने कार्यकाल में कभी वंचितों को अधिकार दिलाने के लिए कोई समिति क्यों नहीं बनाई?
नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक पर आरोप
भाजपा नेता ने कांग्रेस के इतिहास को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राहुल गांधी के नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1950 में काका कालेलकर की रिपोर्ट को दबा दिया, जो वंचितों को अधिकार देने के लिए बनी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी मंडल कमीशन की रिपोर्ट को दबाया ताकि आरक्षण जैसी योजनाएं अमल में न लाई जा सकें। तरुण चुघ ने कहा कि राहुल गांधी के पिता श्री राजीव गांधी ने 1990 के शीतकालीन सत्र में आरक्षण का विरोध करते हुए संसद में भाषण दिया था, और कांग्रेस पार्टी ने वंचितों को अधिकार नहीं देने पर प्रस्ताव तक पारित किया।
“सात दशक का पाप, अब दिखावा”
उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी और परिवार की चार पीढ़ियों ने वंचितों के अधिकारों को रोका और आज घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने वंचितों को उनका अधिकार दिलाने का निर्णायक फैसला लिया है। सात दशकों तक सत्ता में रहकर आपने एक भी ठोस कदम नहीं उठाया।
तेजस्वी यादव और जंगलराज पर भी हमला
तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए तरुण चुघ ने कहा, ‘आपकी शक्ल देखते ही बिहार की जनता को जंगलराज के दिन याद आने लगते हैं। जब अपहरण और रंगदारी आम बात थी, तब जनता त्रस्त थी। भ्रष्टाचार के आपके किस्से पूरी दुनिया जानती है। अब जनता आपको पसंद नहीं करती है। आपकी राजनीति जमीन खो चुकी है।