• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

पांच राज्यों में खत्म हुआ मतदान, 10 मार्च को चुनाव के असली नतीजे

March 7, 2022
भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर तेजी से प्रगति, जयशंकर ने की अपडेट

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर तेजी से प्रगति, जयशंकर ने की अपडेट

June 13, 2025
विमान हादसे की जांच में आई नई जानकारी, ब्लैक बॉक्स बरामद, जानें पूरी रिपोर्ट

विमान हादसे की जांच में आई नई जानकारी, ब्लैक बॉक्स बरामद, जानें पूरी रिपोर्ट

June 13, 2025
अहमदाबाद विमान हादसा : लंदन की उड़ान बन गई मनीषा की अंतिम यात्रा, पटना की बेटी ने भरी ऐसी उड़ान जो लौटकर नहीं आई

अहमदाबाद विमान हादसा : लंदन की उड़ान बन गई मनीषा की अंतिम यात्रा, पटना की बेटी ने भरी ऐसी उड़ान जो लौटकर नहीं आई

June 13, 2025
इजरायल ने ईरान पर हमले को बताया “ज़रूरी आत्मरक्षा”, परमाणु खतरे का हवाला देकर किया बचाव

इजरायल ने ईरान पर हमले को बताया “ज़रूरी आत्मरक्षा”, परमाणु खतरे का हवाला देकर किया बचाव

June 13, 2025
पाकिस्तान की खुली पोल  : अमेरिका ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर को 250वीं वर्षगांठ परेड में नहीं किया आमंत्रित

पाकिस्तान की खुली पोल : अमेरिका ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर को 250वीं वर्षगांठ परेड में नहीं किया आमंत्रित

June 13, 2025
ईरान पर इजराइली हमले में अमेरिका की भूमिका और न्यूक्लियर डील विवाद की कहानी

ईरान पर इजराइली हमले में अमेरिका की भूमिका और न्यूक्लियर डील विवाद की कहानी

June 13, 2025
ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों की पुकार पर उमर अब्दुल्ला की गुहार — विदेश मंत्रालय से त्वरित कार्रवाई की मांग

ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों की पुकार पर उमर अब्दुल्ला की गुहार — विदेश मंत्रालय से त्वरित कार्रवाई की मांग

June 13, 2025
प्रो. रणबीर नंदन पदभार ग्रहण करते हुए बिहार धार्मिक न्यास परिषद कार्यालय Ranbir Nandan BJP leader Bihar धार्मिक न्यास परिषद की बैठक का दृश्य

प्रो. रणबीर नंदन ने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

June 13, 2025
Tej Pratap Yadav in Kashi Vishwanath Temple तेज प्रताप यादव बाबा विश्वनाथ के दर्शन करते हुए Tej Pratap viral tweet from Varanasi तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया बयान

Tej Pratap Yadav Varanasi Visit: काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन, तेजप्रताप के Tweet से सियासी हलचल

June 13, 2025
गुजरात ATS ने एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश के मलबे से डीवीआर  किया बरामद, जाँच मे होंगी मदद

गुजरात ATS ने एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश के मलबे से डीवीआर किया बरामद, जाँच मे होंगी मदद

June 13, 2025
CM Nitish Kumar DBT Transfer, Bihar Pension Beneficiaries 2025, Kanya Utthan Yojana Update

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिखाई जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रतिबद्धता, 62 लाख से अधिक लोगों को मिला DBT का लाभ

June 13, 2025
BSNL की बड़ी तैयारी: 1 लाख नए 4G टावर लगाने का लक्ष्य, यूजर्स को मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

BSNL की बड़ी तैयारी: 1 लाख नए 4G टावर लगाने का लक्ष्य, यूजर्स को मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

June 13, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 13, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

पांच राज्यों में खत्म हुआ मतदान, 10 मार्च को चुनाव के असली नतीजे

by WriterOne
March 7, 2022
in राष्ट्रीय
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

[Team insider] उत्तर प्रदेश विधान चुनाव (UP Chunav) का आखिरी चरण के मतदान के साथ पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का रण समाप्त हो गया। मतदाताओं को अपनी तरफ लाने के लिए तमाम दलों ने पूरा जोर लगाया। इसमें उन्हें कितनी सफलता मिली है, यह 10 मार्च को चुनाव परिणाम के साथ सामने आ जाएगा।

हर किसी की निगाहें 10 मार्च को आने वाले चुनावी नतीजों पर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण की मतदान संपन्न हुआ। पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही प्रदेश में चुनावी समर का अंत हो गया। 10 फरवरी से शुरू हुआ मतदान 25 दिनों में सात पड़ावों को पार करता हुआ आखिरी बिंदु तक पहुंचा। इस बार का चुनाव काफी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें चुनावी हिंसा की रिपोर्ट इक्का-दुक्का ही दर्ज की गई। आखिरी चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही अब 10 मार्च को आने वाले चुनावी नतीजों पर हर किसी की निगाह जम गई है।

यूपी चुनाव सात चरणों में संपन्न

यूपी चुनाव सात चरणों में संपन्न कराया गया। प्रदेश में पहला चरण 10 फरवरी को हुआ। इस दिन 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55, तीसरे चरण के तहत 20 फरवरी को 59, चौथे चरण के तहत 23 फरवरी को 59, पांचवें चरण के तहत 27 फरवरी को 61 और छठे चरण के तहत 3 मार्च को 57 सीटों पर वोट डाले गए। 403 सदस्यीय यूपी विधानसभा के आखिरी चरण में सोमवार को 54 सीटों पर मतदान के साथ लोकतंत्र के महापर्व की पूर्णाहूति हुई। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक-एक फेज में चुनाव हुआ। वहीं, मणिपुर में दो चरणों में वेाट डाले गए। सभी पांच राज्यों के चुनाव परिणाम एक साथ 10 मार्च को सामने आएंगे।

क्या अपने प्रदर्शन को दोहराएगी भाजपा

सात चरणों के बाद सबसे बड़ा सवाल भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने में कामयाब होगी या नहीं, यही है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 384 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से 312 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी। उस समय भाजपा के समर्थक अपना दल सोनेलाल ने 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जिसमें से उन्हें 9 सीटों पर जीत मिली। एनडीए की हिस्सा रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से 4 सीटों पर उन्हें जीत मिली। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने तब गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ा था।

Related Post

Ranchi : पांच राज्यों के चुनावी परिणाम को लेकर पक्ष विपक्ष आमने-सामने, एक दूसरे को दी बधाई

March 10, 2022

UP Election: मायावती ने डाला वोट, 9 जिलों की 59 सीटों पर हो रहा मतदान

February 23, 2022

Election Live: पंजाब में 65 प्रतिशत और यूपी में 60 प्रतिशत वोटिंग

February 21, 2022

UP Election: लखीमपुर में शाह ने पूछा- यूपी में बाहुबली बचे हैं क्या? जमकर हुए ट्रोल

February 19, 2022

विपक्ष को लोगों ने किया था खारिज

समाजवादी पार्टी ने उस चुनाव में 311 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। सत्ताधारी दल को महज 47 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, सपा की सहयोगी कांग्रेस ने 114 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए और उसे केवल 4 सीटें मिली। बसपा ने सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और पार्टी के खाते में 19 सीटें आई थी। वहीं, रालोद को एक सीट पर जीत मिली थी। इस प्रकार विपक्ष को यूपी की जनता ने खारिज कर दिया था। इस बार समाजवादी पार्टी और बसपा ने काफी जोरदार लड़ाई लड़ी। सपा के समर्थन में जनसभाओं में भारी भीड़ देखने को मिली।

एक्जिट पोल के पैटर्न से अलग आएगा रिजल्ट

एक्जिट पोल जिस पैटर्न को यूपी और बिहार में दिखाने की कोशिश करता है, उससे इतर परिणाम आते रहे हैं। वर्ष 2017 में तमाम चैनलों ने यूपी में करीबी मुकाबला दिखाया था। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के एक्जिट पोल में महागठबंधन को जीत होती दिखा दी गई थी। ऐसे में परिणाम काफी बदले हुए दिख सकते हैं। पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच करीबी मुकाबला होता दिख रहा है। वहीं, गोवा में एक बार फिर हंग असेंबली के आसार हैं। भाजपा और कांग्रेस में बढ़त बनाने की होड़ है, लेकिन सरकार बनाने का जादूई 20 विधायकों का आंकड़ा पाने में कोई दल सफल होता नहीं दिख रहा है।

एक बार फिर मणिपुर में बन सकती भाजपा की सरकार

मणिपुर में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन सकती है। वहीं, उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच काफी करीबी मुकाबला होने के आसार हैं। ऐसे में वर्ष 2017 में जिन दो राज्यों में भाजपा को बड़ी जीत मिली थी, उसमें से उत्तराखंड में इस बार माहौल गड़बड़ाया दिख रहा है। हालांकि, यूपी में भाजपा सरकार बनाने लायक बहुमत का आंकड़ा पार करने में कामयाब होगी।

Tags: Result 10MarchUP Electionsvote
Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

Ranchi : पांच राज्यों के चुनावी परिणाम को लेकर पक्ष विपक्ष आमने-सामने, एक दूसरे को दी बधाई

by WriterOne
March 10, 2022
0

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के नौवें दिन पांच राज्यों के चुनावी परिणाम को लेकर पक्ष विपक्ष आमने-सामने नजर आई। बात...

UP Election: मायावती ने डाला वोट, 9 जिलों की 59 सीटों पर हो रहा मतदान

by WriterOne
February 23, 2022
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का आज मतदान हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख मायावती ने...

Election Live: पंजाब में 65 प्रतिशत और यूपी में 60 प्रतिशत वोटिंग

by WriterOne
February 21, 2022
0

पंजाब विधानसभा और उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीसरे चरण का मतदान रविवार को हुआ। पंजाब में 65.3 प्रतिशत वोटिंग हुई।...

UP Election: लखीमपुर में शाह ने पूछा- यूपी में बाहुबली बचे हैं क्या? जमकर हुए ट्रोल

by WriterOne
February 19, 2022
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान रविवार को होना है। इससे पहले शुक्रवार को लखीमपुर में गृह...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर तेजी से प्रगति, जयशंकर ने की अपडेट

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर तेजी से प्रगति, जयशंकर ने की अपडेट

June 13, 2025
विमान हादसे की जांच में आई नई जानकारी, ब्लैक बॉक्स बरामद, जानें पूरी रिपोर्ट

विमान हादसे की जांच में आई नई जानकारी, ब्लैक बॉक्स बरामद, जानें पूरी रिपोर्ट

June 13, 2025
अहमदाबाद विमान हादसा : लंदन की उड़ान बन गई मनीषा की अंतिम यात्रा, पटना की बेटी ने भरी ऐसी उड़ान जो लौटकर नहीं आई

अहमदाबाद विमान हादसा : लंदन की उड़ान बन गई मनीषा की अंतिम यात्रा, पटना की बेटी ने भरी ऐसी उड़ान जो लौटकर नहीं आई

June 13, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.