भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। ऑपरेशन सिंदूर में कई आतंकी मारे गए। भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर सहमत हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा की। राजद नेता मनोज कुमार झा (RJD MP Manoj Jha) ने ट्रंप की घोषणा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप की टिप्पणी अनुचित है।
मनोज झा ने कहा कि एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए और अमेरिकी राष्ट्रपति को संदेश दिया जाना चाहिए। आपको कश्मीर मुद्दे को उठाने के लिए किसने कहा? हमारे अपने समझौते हैं…यह हमारी ऐतिहासिक विरासत है…सिर्फ इसलिए कि आपको ‘चौधराहट’ पसंद है, आप स्वयंभू हो जाते हैं…एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए और पूरी दुनिया को संदेश दिया जाना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। हमने आतंक की प्रयोगशालाओं पर हमला किया, लेकिन इसके बदले में हमने अपने जवान भी खोए। उन्होंने कहा कि हमारी प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने घोषणा की। शिमला समझौते के तहत भी ये कतई उचित नहीं था। जो अपने आप को दुनिया के सरपंच समझते हैं, उनका बायन हमारे जैसे विशाल देश के लिए सही नहीं है। हमारी सरकार की ओर से इसका सख्त प्रतिकार होना चाहिए। सवाल किसी पार्टी का नहीं है, सवाल इस देश के मिजाज का है।