साल की शुरुआत में गणतंत्र दिवस के अवसर 139 पद्म अवॉर्ड विनर्स का एलान किया गया था। जिसमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री विजेताओं के नाम शामिल रहे। ऐसे में आज 27 मई को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विनर्स से इस राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा है। इसमें बिहार की दिवंगत लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) को मरणोपरांत पद्म विभूषण मिला है।

करीब 6 महीने बाद पद्म पुरस्कार 2025 के विनर्स को ये खास सम्मान दिया गया है। हमेशा की तरह से विजेताओं की सूची पहले रिवील की गई और बाद में उन्हें ये अवॉर्ड दिया जा रहा है। खास बात ये है कि जो विनर 28 अप्रैल को पद्म पुरस्कार सेरेमनी में शामिल नहीं हुए थे। उन्हें मंगलवार 27 मई को ये सम्मान दिया जा रहा है। राष्ट्रपति भवन में पद्म अवॉर्ड विनर्स को विशेष सम्मान दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की 21 हाई कोर्ट के जजों के ट्रांसफर की सिफारिश, देखिए पूरी लिस्ट
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर अरिजीत सिंह, साउथ सुपरस्टार नंदमुरि बालाकृष्ण, शारदा सिन्हा, शेखर कपूर और अजित कुमार वह सेलेब्स रहे, जिनका दबदबा इस बार के पद्म अवॉर्ड्स में देखने को मिला। मालूम हो कि बिहार की गायिका शारदा की जगह उनके बेटे ने राष्ट्रपति से ये सम्मान प्राप्त किया है।