झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें 14 जिलों के एसएसपी और एसपी शामिल हैं। जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, गढ़वा, लोहरदगा, खूंटी, बोकारो समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इधर-उधर किया गया है।
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार देर रात तबादले की अधिसूचना जारी की और सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है जिनका अन्यत्र तबादला नहीं हुआ है।
प्रमुख तबादले:
किशोर कौशल, एसएसपी जमशेदपुर को समादेष्टा जैप-7 हजारीबाग बनाया गया है।
प्रभात कुमार, एसपी पाकुड़ को एसएसपी धनबाद नियुक्त किया गया है।
पियूष पांडेय, समादेष्टा जैप-10 को एसएसपी जमशेदपुर बनाया गया है।
हरविंदर सिंह, एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं को एसपी बोकारो बनाया गया है।
अमन कुमार, एसपी खूंटी को एसपी गढ़वा और
सौरभ, एसपी सिमडेगा को समादेष्टा जैप-10 के रूप में तैनात किया गया है।
उच्च पदस्थ अधिकारियों के बीच भी बदलाव:
प्रिया दुबे, एडीजी जैप को अब प्रशिक्षण सह आधुनिकीकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
टी. कंदसामी, विशेष सचिव गृह को एडीजी अभियान नियुक्त किया गया है।
अखिलेश कुमार झा, आईजी रांची को झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग का निदेशक बनाया गया है।
प्रभात कुमार, आईजी विशेष शाखा को आईजी जैप का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
14 जिलों के एसपी बदले गए, जिनमें शामिल हैं:
- जमशेदपुर
- धनबाद
- पाकुड़
- गढ़वा
- लोहरदगा
- सिमडेगा
- हजारीबाग
- जामताड़ा
- गोड्डा
- पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)
- गुमला
- खूंटी
- बोकारो
- चतरा