• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए EVM का FLC कार्य प्रगति पर.. कई दलों ने लिया भाग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए EVM का FLC कार्य प्रगति पर.. कई दलों ने लिया भाग

June 1, 2025
Mamata Banerjee Bangon Rally SIR Issue Congress Leaders on SIR Controversy SIR Protest and Voter List Debate India

ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ की रैली.. कांग्रेस नेताओं ने भी खोला मोर्चा

November 25, 2025
Nitish Kumar Patna Inspection Photo, CM Nitish Road Review in Patna, Bihar Development Work Mandiri Nala

पटना की सड़कों पर अचानक उतरे CM नीतीश कुमार.. निरीक्षण से अधिकारियों में मचा हड़कंप

November 25, 2025
Vijay Kumar Choudhary Takes Charge as IPRD Minister Bihar Image Bihar Information and Public Relations Department Office Photo Vijay Kumar Choudhary New Minister Welcome Ceremony Image

सूचना एवं जनसंपर्क की कमान संभालते ही विजय कुमार चौधरी ने बदली विभाग की कार्यशैली..

November 25, 2025
Bihar Vidhansabha Session 2025 Official Notice Image Bihar Assembly Winter Session Schedule Document Bihar Legislative Assembly Session Agenda

बिहार विधान सभा का सत्रः सत्ता-समीकरण, स्पीकर चुनाव और राजनीतिक टकराव के बीच पांच दिन का सत्र

November 25, 2025
Ram Kripal Yadav takes charge as Bihar Agriculture Minister Bihar Agriculture Department welcome ceremony Ram Kripal Yadav addressing officials Bihar farmers welfare announcement

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने संभाला मंत्रालय.. किसानों की आय दोगुनी-तीन गुनी करने का रोडमैप संकेत

November 25, 2025
Tejashwi Yadav review meeting photo, RJD Bihar election defeat analysis, Bihar politics 2025 Tejashwi strategy

हार से सबक और वापसी की तैयारी: तेजस्वी यादव ने शुरू किया ‘ऑपरेशन समीक्षा’, हर सीट का हिसाब अब होगा साफ

November 25, 2025
Dilip Jaiswal takes charge as Industry Minister Bihar Bihar Industry Department meeting Dilip Jaiswal media interaction Kishanganj tea industry development Bihar

बिहार में इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन की तैयारी.. दिलीप जायसवाल बोले- युवाओं को रोजगार देना पहली प्राथमिकता

November 25, 2025
Samrat Choudhary meeting with Bihar police officials Bihar Home Minister press conference DGP Vinay Kumar with Home Minister Bihar law and order review meeting

सम्राट चौधरी की पुलिस अधिकारियों के साथ हाई-लेवल मीटिंग.. माफिया, रोमियो व साइबर ठगों पर ज़ीरो टॉलरेंस का ऐलान

November 25, 2025
Bihar Satellite Township Project Image Nitin Naveen Bihar Urban Development Meeting Greenfield City Model Bihar

बिहार के शहरीकरण को राष्ट्रीय मानक तक लाना प्राथमिकता: नितिन नवीन

November 25, 2025
Samrat Choudhary at Hariharnath Temple Sonepur Bihar Deputy CM Temple Visit Sonepur Samrat Choudhary Media Interaction Sonepur Hariharnath Mandir Sonepur Devotees

सम्राट चौधरी ने बाबा हरिहरनाथ से लिया आशीर्वाद.. सोनपुर को इंटरनेशनल सिटी बनाने का किया ऐलान

November 25, 2025
Tejashwi Yadav Latest News, Bihar Politics Tejashwi, RJD Leader Tejashwi Yadav Photo

Tejashwi Yadav की वापसी: क्या तेजस्वी यादव का नया अवतार बिहार की राजनीति का गेम बदल देगा?

November 25, 2025
Ramabhadracharya Caste Debate Bihar, Bihar Political Controversy on Reservation, Pappu Yadav Reaction on Caste Debate, BJP JDU Congress RJD Statements Bihar

जातिगत व्यवस्था को खत्म करने की वकालत.. बिहार में सियासत तेज, कांग्रेस-JDU एक साथ, बीजेपी अलग !

November 25, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, November 25, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए EVM का FLC कार्य प्रगति पर.. कई दलों ने लिया भाग

by RaziaAnsari
June 1, 2025
in बिहार
0
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए EVM का FLC कार्य प्रगति पर.. कई दलों ने लिया भाग
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत प्रदेश में दिनांक 02.05.2025 से ईवीएम (EVM) का प्रथम स्तरीय जांच (FLC) कार्य संचालित है, जो दिनांक 30.06.2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। ईवीएम का FLC एक प्रारंभिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण तकनीकी प्रक्रिया है, जो प्रत्येक निर्वाचन से पूर्व सुनिश्चित की जाती है ताकि ईवीएम की कार्यशीलता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित संचालन सुनिश्चित किया जा सके। यह कार्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में ईवीएम निर्माता संस्था इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL), हैदराबाद के अभियंताओं द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्राधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाती है।

इस निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में ECIL, हैदराबाद निर्मित ईवीएम का उपयोग किया जा रहा है। इनके FLC कार्य के लिए ECIL द्वारा कुल 189 अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन अभियंताओं की टीमों का गठन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के कार्यालय द्वारा रैंडमाइजेशन के माध्यम से किया गया है, जो राज्यभर में FLC कार्य संपादित कर रहे हैं।

अब तक राज्य के 14 जिलों—किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, बांका, दरभंगा, नालंदा, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, सारण, पटना, सीतामढ़ी, अररिया, शेखपुरा एवं खगड़िया—में FLC प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसके अतिरिक्त गया एवं सिवान में ईवीएम की जाँच पूर्ण हो गई है, परंतु इनमें से 5% मशीनों का उच्च स्तरीय मॉक पोल अभी प्रक्रियाधीन है। अन्य 11 जिलों—समस्तीपुर, भागलपुर, मधुबनी, नवादा, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, वैशाली, बक्सर, भोजपुर, लखीसराय एवं कटिहार—में FLC कार्य प्रगति पर है।

‘चुनाव के समय में AC से निकल कर बिहार आते हैं राहुल गांधी’

Related Post

RJD Blame government for janadesh ki chori

राजद का आरोप: नबीनगर, अगिआंव और संदेश सीटों पर पोस्टल बैलेट खारिज़ कर जनादेश की चोरी हुई

November 21, 2025
मैं नीतीश कुमार ईश्वर की शपथ.. पीएम मोदी की  मौजूदगी में 10वीं बार ली सीएम पद की शपथ

मैं नीतीश कुमार ईश्वर की शपथ.. पीएम मोदी की मौजूदगी में 10वीं बार ली सीएम पद की शपथ

November 20, 2025

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार ने कहा- भतीजे निशांत को राजनीति में आना चाहिए

November 16, 2025

प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी हो गई फेल.. अब छोड़ेंगे राजनीति ?

November 16, 2025

राज्य में कुल 1,74,594 बैलेट यूनिट (BU), 1,26,833 कंट्रोल यूनिट (CU) एवं 1,36,321 वीवीपैट्स का FLC किया जाना है। 31.05.2025 तक 1,06,833 BU (61%), 76,954 CU (61%) एवं 83,131 VVPAT (61%) का FLC पूर्ण हो चुका है। इनमें से 95,289 BU, 73,438 CU एवं 79,788 VVPAT “FLC OK” पाए गए हैं, जबकि 10,924 BU (10.29%), 3,516 CU (4.57%) एवं 3,343 VVPAT (4.02%) “FLC Rejected” घोषित किए गए हैं। FLC OK एवं Rejected मशीनों की जानकारी प्रतिदिन EMS 2.0 पोर्टल पर अपडेट की जा रही है। FLC पूर्ण होने के उपरांत Rejected मशीनों को प्रमंडल स्तर पर एकत्र कर मरम्मत हेतु ECIL, हैदराबाद को भेजा जाएगा।

FLC कार्य पूर्ण कर चुके जिलों में FLC के दौरान “सही” पाई गई ईवीएम की सूची EMS 2.0 पोर्टल से डाउनलोड कर उसका प्रिंट सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों के जिला अध्यक्षों/सचिवों को उपलब्ध कराया जा रहा है। FLC प्रारंभ होने से पूर्व दिनांक 15.04.2025 को सभी राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्षों/सचिवों को FLC कार्यक्रम की सूचना दी गई थी तथा उनसे अनुरोध किया गया कि वे अपने जिला स्तरीय प्रतिनिधियों को FLC में भाग लेने हेतु अधिकृत करें। इसके बाद भी दिनांक 08.05.2025, 13.05.2025 एवं 25.05.2025 को पुनः पत्र भेजकर भागीदारी का अनुरोध किया गया।

FLC कार्य आरंभ होने से पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों को लिखित सूचना दी जाती है एवं बैठक कर उन्हें FLC प्रक्रिया की जानकारी दी जाती है। साथ ही, जो दल उपस्थित नहीं हो रहे हैं उन्हें जिला स्तर से नियमित रूप से नोटिस भेजा जा रहा है। दिनांक 13.05.2025 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार श्री विनोद सिंह गुंजियाल की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें FLC की प्रगति, जिला स्तरीय उपस्थिति रिपोर्ट एवं दलों की भागीदारी की समीक्षा की गई। सभी दलों से 100% भागीदारी का अनुरोध किया गया।

राजनीतिक दलों की भागीदारी की स्थिति इस प्रकार है:

भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, सीपीआई (एम), सीपीआई (एमएल), राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (यू.), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रतिनिधि अधिकांश जिलों में नियमित रूप से भाग ले रहे हैं। आम आदमी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा केवल 2–3 जिलों में भागीदारी की गई है। नेशनल पीपुल्स पार्टी द्वारा किसी जिले में भाग नहीं लिया गया है।

जिलावार उपस्थिति स्थिति:

सहरसा, पूर्णिया, बांका, दरभंगा, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, सारण, पटना, सीतामढ़ी, अररिया, भागलपुर, शेखपुरा, समस्तीपुर, खगड़िया, मधुबनी, नवादा, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर एवं लखीसराय में दलों की उपस्थिति संतोषजनक है। किशनगंज, गया एवं नालंदा में कुछ कम दलों की भागीदारी रही है।

Tags: BiharBihar NewsBiharNewsBJPCmNitishKumarCongressEVMFLCPatnanewsRJDबिहार विधानसभा चुनाव 2025
Share198Tweet124
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

RJD Blame government for janadesh ki chori

राजद का आरोप: नबीनगर, अगिआंव और संदेश सीटों पर पोस्टल बैलेट खारिज़ कर जनादेश की चोरी हुई

by Pawan Prakash
November 21, 2025
0

RJD का आरोप: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने महागठबंधन प्रत्याशियों की...

मैं नीतीश कुमार ईश्वर की शपथ.. पीएम मोदी की  मौजूदगी में 10वीं बार ली सीएम पद की शपथ

मैं नीतीश कुमार ईश्वर की शपथ.. पीएम मोदी की मौजूदगी में 10वीं बार ली सीएम पद की शपथ

by RaziaAnsari
November 20, 2025
0

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज दसवीं बार सीएम पद की शपथ...

“नीतीश कुमार परिवार के सदस्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में” “निशांत कुमार जनता को धन्यवाद देते हुए” “सतीश कुमार भावुक अंदाज़ में बयान देते हुए” “बड़ी जनसभा में ख़ुश नीतीश कुमार और उनका परिवार”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार ने कहा- भतीजे निशांत को राजनीति में आना चाहिए

by RaziaAnsari
November 16, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के घर में उत्साह...

“प्रशांत किशोर जन सुराज पार्टी प्रचार सभा” “पटना चौक-चौराहों पर PK संन्यास पोस्टर” “बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मतगणना” “जन सुराज पार्टी समर्थक निराशा”

प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी हो गई फेल.. अब छोड़ेंगे राजनीति ?

by RaziaAnsari
November 16, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी (JSP), जिसे प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक नई राजनीतिक विकल्प के...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.