अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बिहार पुलिस को गुरुवार को 520 चारपहिया वाहन और 98 बाइक सौंपी गई। गुरुवार की सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग से इन वाहनों का लोकार्पण किया। इसमें 520 चार पहिया वाहन और 98 दो पहिया वाहन शामिल हैं। यह पहल राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिस को तकनीकी और संसाधन के स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है और पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस कर मजबूत किया जा रहा है ताकि आम जनता को सुरक्षा का बेहतर वातावरण मिल सके। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नई गाड़ियों से पुलिस की गश्त, त्वरित कार्रवाई और दूरदराज के इलाकों तक पहुँच की क्षमता में सुधार होगा।
Patna Crime News: मंत्री आवास के पास गोलियों की बौछार, नीतीश सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाए और जनता के विश्वास पर पुलिस खरा उतरे। बिहार पुलिस को मिले इस संसाधन से जहां एक ओर तत्काल कार्रवाई की रफ्तार बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर राज्य में अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, डीजीपी विनय कुमार भी मौजूद रहे।