• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
रांची नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, उम्मीदवार चयन प्रक्रिया हुई प्रारंभ

रांची नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, उम्मीदवार चयन प्रक्रिया हुई प्रारंभ

June 19, 2025
जेल में बड़ी लापरवाही: अतीक अहमद के बेटे अली के पास से 1100 रुपये नकद बरामद, डिप्टी जेलर और वार्डन सस्पेंड

जेल में बड़ी लापरवाही: अतीक अहमद के बेटे अली के पास से 1100 रुपये नकद बरामद, डिप्टी जेलर और वार्डन सस्पेंड

June 19, 2025
भारतीय धन स्विस बैंकों में 2024 में बढ़कर  3.5 बिलियन CHF, ग्राहक जमा केवल 1/10वां हिस्सा

भारतीय धन स्विस बैंकों में 2024 में बढ़कर 3.5 बिलियन CHF, ग्राहक जमा केवल 1/10वां हिस्सा

June 19, 2025
मलेशिया की फैक्ट्री आग का वीडियो ईरान-इजरायल हमले के रूप में वायरल : फैक्ट चेक से हुआ खुलासा

मलेशिया की फैक्ट्री आग का वीडियो ईरान-इजरायल हमले के रूप में वायरल : फैक्ट चेक से हुआ खुलासा

June 19, 2025
‘ऑपरेशन सिंधु’ : भारत ने इजरायल से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी शुरू की

‘ऑपरेशन सिंधु’ : भारत ने इजरायल से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी शुरू की

June 19, 2025
‘5 सुनहरी बाग रोड’ बना राहुल गांधी का नया निवास — जन्मदिन पर शुरू हुई शिफ्टिंग

‘5 सुनहरी बाग रोड’ बना राहुल गांधी का नया निवास — जन्मदिन पर शुरू हुई शिफ्टिंग

June 19, 2025
21 वर्षीय युवती की माता पिता ने गला घोंट की हत्या

21 वर्षीय युवती की माता पिता ने गला घोंट की हत्या

June 19, 2025
रांची में भारी बारिश के कारण 20 जून को भी स्कूल बंद, सुरक्षा को प्राथमिकता

रांची में भारी बारिश के कारण 20 जून को भी स्कूल बंद, सुरक्षा को प्राथमिकता

June 19, 2025
‘शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा, कोई दल या परिवार नहीं..’ तो क्या बाग़ी हो गये तेजप्रताप ?

‘शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा, कोई दल या परिवार नहीं..’ तो क्या बाग़ी हो गये तेजप्रताप ?

June 19, 2025
यूपी सरकार ने स्टाम्प-रजिस्ट्रेशन विभाग के तबादला घोटाले पर सख्त कार्रवाई, सभी आदेश स्थगित

यूपी सरकार ने स्टाम्प-रजिस्ट्रेशन विभाग के तबादला घोटाले पर सख्त कार्रवाई, सभी आदेश स्थगित

June 19, 2025
RJD राज्य परिषद की बैठक में तेजस्वी यादव के साथ दिख गये तेज प्रताप !

RJD राज्य परिषद की बैठक में तेजस्वी यादव के साथ दिख गये तेज प्रताप !

June 19, 2025
RJD की राज्य परिषद् की बैठक में क्या बोले लालू-राबड़ी और तेजस्वी.. जगदानंद सिंह को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

RJD की राज्य परिषद् की बैठक में क्या बोले लालू-राबड़ी और तेजस्वी.. जगदानंद सिंह को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

June 19, 2025
झारखंड में भारी बारिश से तबाही: 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, वाहन फंसे

झारखंड में भारी बारिश से तबाही: 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, वाहन फंसे

June 19, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 20, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

रांची नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, उम्मीदवार चयन प्रक्रिया हुई प्रारंभ

by PadmaSahay
June 19, 2025
in राष्ट्रीय
0
रांची नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, उम्मीदवार चयन प्रक्रिया हुई प्रारंभ
512
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आगामी रांची नगर निगम चुनाव की तैयारियों के तहत आज एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक का आयोजन रांची के कार्निवल बैंक्वेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर “रांची नगर निगम के कार्यकर्ताओं का समागम” विषयक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा और रांची लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी सुश्री यशस्विनी सहाय ने संयुक्त रूप से की।
बैठक का उद्देश्य नगर निगम चुनाव के दृष्टिकोण से संगठन की स्थिति का आकलन करना, संभावित उम्मीदवारों से संवाद स्थापित करना और प्रत्याशी चयन प्रक्रिया की रूपरेखा पर चर्चा करना था।

बैठक में वार्ड पार्षदों से लेकर डिप्टी मेयर पद तक के सभी संभावित नामों पर विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही, उन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया, जो चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के. राजू तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश।

इनके साथ मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, हटिया विधायक श्री राजेश कच्छप, पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जेएससीए अध्यक्ष श्री अजय नाथ शाहदेव, राज्य विपणन बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह, झारखंड राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, पूर्व महापौर श्रीमती रमा खलखो, वरिष्ठ नेता श्री प्रदीप तुलस्यान, श्री शमशेर आलम समेत अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस के सम्मानित प्रभारी श्री के. राजू ने अपने संबोधन में कहा: “रांची नगर निगम चुनाव कांग्रेस के लिए सिर्फ एक राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जनता के बीच अपनी नीतियों, सिद्धांतों और विकास की प्रतिबद्धता को प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर है। हम पूरी पारदर्शिता और संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ उम्मीदवारों का चयन करेंगे।”

Related Post

Rahul Gandhi @55 : जन्मदिन पर मोदी-लालू-तेजस्वी समेत कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

Rahul Gandhi @55 : जन्मदिन पर मोदी-लालू-तेजस्वी समेत कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

June 19, 2025
‘INDIA गठबंधन पूरे दमखम के साथ लड़ेगा चुनाव..बिहार में अफसर-ठेकेदार की सरकार बदलनी जरूरी’

‘INDIA गठबंधन पूरे दमखम के साथ लड़ेगा चुनाव..बिहार में अफसर-ठेकेदार की सरकार बदलनी जरूरी’

June 19, 2025

निशांत कुमार कभी नहीं आएंगे राजनीति में.. प्रशांत किशोर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी !

June 19, 2025

नीतीश, तेजस्वी, आयोग और बीजेपी पर जमकर बरसे पप्पू यादव..

June 17, 2025

प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ने कहा: “कांग्रेस पार्टी रांची नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत और प्रतिबद्धता के साथ हिस्सा लेगी। हमारे प्रत्याशी मजबूत, कर्मठ और जनता के साथ जुड़ाव रखने वाले होंगे। पार्टी संगठन हर वार्ड में सक्रिय रहेगा।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय ने कहा: “रांची की जनता अब झूठे वादों, प्रचार की राजनीति और खोकली योजनाओं से ऊब चुकी है। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक ताकत है जो ईमानदारी, पारदर्शिता और वास्तविक विकास के एजेंडे के साथ काम करती है।”

रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा ने कहा: “हम कार्यकर्ताओं की ताकत, एकता और अनुभव के बल पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। यह समागम न केवल संगठन की शक्ति का प्रतीक है, बल्कि हमारी आगामी चुनावी रणनीति का स्पष्ट संकेत भी है। सभी इच्छुक उम्मीदवारों की राय लेकर शीघ्र ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।”

बैठक में रांची नगर निगम के कई निवर्तमान व पूर्व पार्षदों की सक्रिय उपस्थिति रही। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
श्री राजन वर्मा, मो. एहतेशाम मंजर, श्री दीपक राम, श्रीमती शाजदा खातून, श्री कुलभूषण डुंगडुंग, श्रीमती नाजिमा रज़ा, श्रीमती हुस्ना आरा, श्रीमती सविता कुजूर, श्रीमती नीतू पासवान एवं श्रीमती कविता सांगा। इन सभी नेताओं ने अपने अनुभव साझा किए और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओं में अनादि ब्रह्म, कामेश्वर गिरी, बबलू शुक्ला, अमरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रिंस बट्ट, मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता मेहुल प्रसाद, कार्यालय प्रभारी मो. हुसैन, गौरव सिंह, रविशंकर सिंह, कुमार रोशन, कुलदीप कुमार, कुमार कौशल, अर्चना मिर्धा, राखी कौर, पिया बर्मन, उवैस, आयुष सहित अन्य कई सक्रिय नेता शामिल रहे।
यह बैठक रांची नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की प्रतिबद्धता, सांगठनिक शक्ति और जनभागीदारी की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Tags: CongressMehul prasadNagar nigam chunav
Share205Tweet128
PadmaSahay

PadmaSahay

Related Posts

Rahul Gandhi @55 : जन्मदिन पर मोदी-लालू-तेजस्वी समेत कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

Rahul Gandhi @55 : जन्मदिन पर मोदी-लालू-तेजस्वी समेत कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

by RaziaAnsari
June 19, 2025
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) का 19 जून को 55वां जन्मदिन है। राहुल...

‘INDIA गठबंधन पूरे दमखम के साथ लड़ेगा चुनाव..बिहार में अफसर-ठेकेदार की सरकार बदलनी जरूरी’

‘INDIA गठबंधन पूरे दमखम के साथ लड़ेगा चुनाव..बिहार में अफसर-ठेकेदार की सरकार बदलनी जरूरी’

by RaziaAnsari
June 19, 2025
0

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरू (Krishna Allavaru) आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट...

‘किसी भी परिस्थिति में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे यह तय है’

निशांत कुमार कभी नहीं आएंगे राजनीति में.. प्रशांत किशोर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी !

by RaziaAnsari
June 19, 2025
0

जनसुराज के सूत्रधार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने...

नीतीश, तेजस्वी, आयोग और बीजेपी पर जमकर बरसे पप्पू यादव..

नीतीश, तेजस्वी, आयोग और बीजेपी पर जमकर बरसे पप्पू यादव..

by RaziaAnsari
June 17, 2025
0

बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने अपने पटना दौरे के दौरान बिहार की सियासत...

Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.